• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उप्र विद्युत उत्पादन निगम को पारीक्षा तापीय परियोजना के लिये मिलेगा सस्ता कोयला

Writer D by Writer D
10/03/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
UP Vidyut Utpadan Nigam

UP Vidyut Utpadan Nigam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम (UP Vidyut Utpadan Nigam) द्वारा लम्बे समय से प्रदेश की विद्युत इकाइयों को सस्ता कोयला उपलब्ध कराने के लिए भारत सरकार के कोयला एवं विद्युत मंत्रालय से प्रयास किया जा रहा था। विद्युत उत्पादन निगम को सफलता मिल गयी है, पारीक्षा तापीय परियोजना के लिये अब सस्ता कोयला मिलेगा।

उप्र पावर कारपोरेशन एवं उत्पादन निगम (UP Vidyut Utpadan Nigam) के अध्यक्ष एम0 देवराज (M Devraj) ने शुक्रवार को यहां बताया कि सस्ते कोयले के कारण पारीक्षा से उत्पादित विद्युत की उत्पादन लागत कम होगी। इससे 920 (250×2ए, 210×2) मेगावाट की पारीक्षा ईकाई से उत्पादित विद्युत की लागत में लगभग 400 करोड़ रुपये की प्रतिवर्ष कमी आयेगी।

एम0 देवराज ने बताया कि पारीक्षा तापीय परियोजना उत्पादन निगम की बुन्देलखण्ड में स्थापित परियोजना है। इसके कोयले का अधिकांश लिंकेज भारत कोकिंग कोल लि0 (बीसीसीएल) से है। बीसीसीएल का कोयला अन्य कोल कम्पनियों के सापेक्ष मंहगा पड़ रहा था, जिसके कारण पारीक्षा परियोजना की उत्पादित बिजली मंहगी पड़ रही थी।

उन्होंने बताया कि ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) के कुशल मार्गदर्शन में निगम प्रबन्धन द्वारा लम्बे समय से लगातार केन्द्र सरकार के कोयला एवं विद्युत मंत्रालय से किये गये अनुरोध के परिणाम स्वरूप बीसीसीएल से प्राप्त होने वाला कोयला अब नार्दन कोल फील्ड लि0 (एनसीएल) को स्थानान्तरित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पारीक्षा को लगभग 23.31 लाख टन कोयला बीसीसीएल से प्राप्त हो रहा है।

निकाय चुनाव में पिछड़े वर्ग को मिलेगा पूर्ण आरक्षण: एके शर्मा

अध्यक्ष ने कहा कि इस स्थानान्तरण के अनुसार कोयला आपूर्ति होने से निगम को लगभग 400 करोड़ रूपया प्रतिवर्ष उत्पादन लागत के व्यय में कमी आयेगी, जिससे प्रदेश को सस्ती बिजली प्राप्त हो सकेगी। उन्होंने यह भी कहा कि निगम विद्युत उत्पादन लागत को कम करने के लिये लगातार प्रयासरत है।

Tags: Lucknow NewsUP Vidyut Utpadan Nigam
Previous Post

निकाय चुनाव में पिछड़े वर्ग को मिलेगा पूर्ण आरक्षण: एके शर्मा

Next Post

मऊ में बंद पड़ी कताई मिल की जमीन पर बनेगा औद्योगिक पार्क

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

पीएम आवास योजना-शहरी में यूपी का देशभर में परचम, दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

05/10/2026
Prerna Canteen
उत्तर प्रदेश

यूपी में 2100 से अधिक कैंटीन बनीं आत्मनिर्भरता की ‘प्रेरणा’, दस हजार परिवारों का बनीं सहारा

05/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में स्वच्छ-हरित विद्यालयों का बढ़ा कारवां, एसएचवीआर में 1.62 लाख स्कूलों ने दर्ज कराई भागीदारी

05/10/2026
UP Rise
उत्तर प्रदेश

संवाद, संकल्प और सफलता के मूलमंत्र के साथ यूपी राइज का हुआ आयोजन

05/10/2026
उत्तर प्रदेश

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में उत्तर प्रदेश बना देश में नंबर-1

05/10/2026
Next Post
AK Sharma

मऊ में बंद पड़ी कताई मिल की जमीन पर बनेगा औद्योगिक पार्क

यह भी पढ़ें

yogi government

भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते टाउनशिप विकसित की जाए: सीएम योगी

14/03/2023
Salman Khan and Shahrukh Khan attended Rajat Sharma's daughter's wedding

रजत शर्मा की बेटी की शादी में पहुंचे ‘करण-अर्जुन, लूट ली महफिल

05/04/2026
राम मंदिर निर्माण

संभाजी भिड़े की अजीब मांग, बोले- अयोध्या में मूंछों वाले भगवान राम की लगे मूर्ति

04/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version