• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अफसर स्वयं करें परियोजनाओं की हर 15 दिन में समीक्षा : योगी आदित्यनाथ

Writer D by Writer D
22/07/2024
in आजमगढ़, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर आजमगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों को लेकर मंडलीय समीक्षा बैठक की। इसके साथ ही मंडल के तीनों जिलों आजमगढ़, बलिया और मऊ के कानून-व्यवस्था की भी अधिकारियों से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने राजस्व, कानून व्यवस्था, बिजली व्यवस्था और गोशालाओं से संबंधित जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इसके अलावा मंडल के जनप्रतिनिधियों के साथ उन्होंने बैठक की। सीएम योगी कुल पौने चार घंटे तक जिले में रहे। सीएम के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने हरिहर में निर्माणाधीन संगीत महाविद्यालय का भी निरीक्षण किया।

वर्चुअली जुड़े मऊ और बलिया के अफसर

लोकसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री (CM Yogi)  का जिले में पहली बार आगमन हुआ। वे सोमवार को गोरखपुर से हेलिकाप्टर से पुलिस लाइन्स स्थित हेलीपैड पहुंचे। यहां से कार द्वारा सीएम योगी कलक्ट्रेट भवन पहुंचे। यहां उन्होंने मंडल के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

दोपहर में उन्होंने कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था को लेकर मंडलीय समीक्षा भी बैठक की। इस बैठक में आजमगढ़ जनपद के अधिकारी और मंडल के जनप्रतिनधि शामिल रहे। जबकि अन्य जनपदों के अधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया।

परियोजनाओं के नोडल अफसर हर हफ्ते दें प्रोग्रेस रिपोर्ट

सीएम (CM Yogi) ने शासन की जनहित एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध तरीके से गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित कराएं जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास परियोजनाओं की नियमित रूप से निगरानी की जाए। हर परियोजना के लिए एक अलग नोडल अधिकारी नियुक्त करें, जो हर सप्ताह प्रगति की रिपोर्ट दे। वरिष्ठ अधिकारी हर 15 दिन पर परियोजनाओं की समीक्षा करें।

उन्होंने कहा कि सभी परियोजनाओं को उनकी निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए। गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए। कोई परियोजना लेट नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जाम की समस्या न होने पाए। सड़क पर गाड़ियां खड़ी न हों। पटरी व्यवसायियों को भी व्यवस्थित किया जाए।

बाढ़ को लेकर हर वक्त अलर्ट रहें अफसर

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने सगड़ी तहसील के देवरा क्षेत्र में बहने वाली घाघरा नदी के जलस्तर की जानकारी ली। उन्होंने बाढ़ को लेकर सतर्क रहने के निर्देश दिए। साथ ही तैयारियों के बारे में जानकारी ली। सीएम ने कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की, कहा की अपराधियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। इसमें किसी भी प्रकार के लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर प्रकार के माफिया पर सख्त कार्रवाई की जाए।

2 घंटे से अधिक देर तक चली सीएम की बैठक

कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की समीक्षा बैठक 2 घंटे से अधिक देर तक चली। बैठक में आजमगढ़ के मंडलायुक्त मनीष चौहान, डीआईजी वैभव कृष्ण, डीएम विशाल भारद्वाज, एसपी हेमराज मीणा सहित जिले के सभी आला अधिकारी मौजूद रहे।

प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके शर्मा, दारा सिंह चौहान, दानिश अंसारी, एमएलसी विजय बहादुर पाठक, रामसूरत राजभर, पूर्व एमएलसी यशवंत सिंह और पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ भी बैठक में मौजूद रहे।

योगी और केशव मौर्य के बीच झगड़े में नई वजह की एंट्री, डिप्टी सीएम ने कर दी ये बड़ी डिमांड

वहीं मऊ और बलिया जिले के अधिकारी वर्चुअली जुड़े। सीएम सभी से एक-एक कर विकास कार्यों और कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी लेते रहे। इस दौरान पूरा कलक्ट्रेट परिसर पुलिस छावनी में तब्दील रहा।

Tags: azamgarh newscm yogiup newsYogi News
Previous Post

राहत फतेह अली खान को दुबई एयरपोर्ट पर लिया गया हिरासत में,

Next Post

धामी ने राज्य आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण, बोले- रिस्पांस टाइम कम से कम रखें

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी सरकार शनिवार को 818 अभ्यर्थियों को देगी नौकरी की सौगात, मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र

18/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

भूजल स्रोतों की जांच में यूपी ने देश में पहला स्थान हासिल किया, पंजाब-आंध्र प्रदेश को भी पीछे छोड़ा

18/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में यूपी राइज 2026: युवाओं को जॉब क्रिएटर बनाने की सार्थक पहल

18/09/2026
Main Slider

एनसीआर की हवा को शुद्ध बनाने के लिए यूपी में बड़ा प्लान

18/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS 2026: अंतरराष्ट्रीय बाजार में चमकेगा मेरठ का स्थानीय कारोबार

18/09/2026
Next Post
CM Dhami

धामी ने राज्य आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण, बोले- रिस्पांस टाइम कम से कम रखें

यह भी पढ़ें

CM Bhajanlal Sharma

मुख्यमंत्री ने अपनी माता के साथ पौधरोपण कर किया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ

23/06/2024

कलयुगी बेटे ने कर दी अपने ही पिता की हत्या, वजह जान कर रह जाएंगे हैरान

13/08/2020
Arrested

दो हत्यारोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जेल

31/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version