• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ कचहरी में विद्युत कटौती, अधिवक्ताओं में आक्रोश

Writer D by Writer D
24/07/2024
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
power cut in Lucknow court

power cut in Lucknow court

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। लखनऊ के कचहरी परिसर (Lucknow Court)  में मंगलवार को अपराह्न दो बजे विद्युत कटौती (Power Cut) हुई। इसके बाद सायंकाल तक विद्युत आपूर्ति नहीं हुई। बुधवार को सुबह के वक्त जब अधिवक्ता कचहरी परिसर में पहुंचें तो उन्हें मालूम हुआ कि अभी तक विद्युत व्यवस्था सुचारु रुप से संचालित नहीं हो सकी है। इससे अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया।

कैसरबाग क्षेत्र में बीते चौबीस घंटे में विद्युत आपूर्ति कई बार बाधित हुई। इसी दौरान कचहरी में तार टूटने के कारण विद्युत व्यवस्था बाधित हुई और इसे बुधवार की सुबह 11 बजे तक ठीक नहीं किया जा सका। विद्युत विभाग के अवर अभियंता और कर्मचारियों से अधिवक्ताओं ने वार्ता करनी चाही लेकिन उनके फोन व्यस्त बताते रहे।

लखनऊ बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे यज्ञमणि ने बताया कि कचहरी परिसर (Lucknow Court)  में ही विद्युत आपूर्ति (Power Supply) ठप्प हो गयी है। इससे अधिवक्ताओं के चैम्बर में लगे पंखे बंद हो गये है। जिससे भीषण गर्मी और उमस का माहौल है। अधिवक्ताओं को कार्य करने में कठिनाई हो रही है। उनके द्वारा उपकेन्द्र पर सम्पर्क किया गया है लेकिन वहां सुबह के वक्त कोई जिम्मेदार अधिकारी आया ही नहीं है।

उन्होंने बताया कि इतनी लम्बी कटौती (Power Cut) होगी तो इससे कार्य में बाधा आयेगी। इसको देखते हुए अधिशासी अभियंता से शिकायत के लिए फोन लगाया लेकिन उनका फोन ही नहीं लगा। अधिवक्ता हित में विद्युत आपूर्ति को जल्द संचालित कराये। जिससे अधिवक्ताओं के उठने बैठने में कठनाई ना हो सके।

बजट के बाद शेयर बाजार में उथल-पुथल, सेंसेक्स इतने अंक लुढ़का

सिविल कोर्ट में अधिवक्ता विनय कुमार तिवारी ने कहा कि ऐसा कम ही होता है, जब विद्युत कटौती (Power Cut)  के कुछ देर बाद आपूर्ति शुरु ना हो। मंगलवार को विद्युत आपूर्ति ठप्प हुई तो अभी तक नहीं आयी है। बादलों से घिरे मौसम में बेहद उमस का माहौल है। इसी में विद्युत कटौती से कलेक्ट्रेट एवं कचहरी परिसर का और भी बूरा हाल हो रहा है।

उन्होंने कहा कि ​विद्युत विभाग के जिम्मेदार लोगों को इस तरह की समस्या को जल्द से जल्द ठीक कराना चाहिए। कचहरी की तरह ही शहर के अन्य हिस्सो में भी विद्युत कटौती (Power Cut) की समस्या देखी जाती है, उसे भी दुरुस्त रखा जाना चाहिए।

Tags: Lucknow CourtLucknow NewsPower Cutup news
Previous Post

बजट के बाद शेयर बाजार में उथल-पुथल, सेंसेक्स इतने अंक लुढ़का

Next Post

भारी बारिश के कारण तीन मंजिला इमारत गिरी, तीन की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

विधान परिषद सदस्यों के साथ सर्वदलीय बैठक में प्रदेश के समग्र विकास पर हुई व्यापक चर्चा : केशव मौर्य

04/08/2026
IAS Transfer
Main Slider

उप्र में 13 आईएएस अफसरों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

04/08/2026
Satish Mahana
Main Slider

Monsoon Session: सपा विधायक पर भड़के सतीश महाना, सदस्यता खत्म करने की दी धमकी

04/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सदन को प्रभावित कर 25 करोड़ जनता के हितों के साथ खिलवाड़ कर रहा विपक्षः मुख्यमंत्री

04/08/2026
Kamil and Fazil degrees from UP madrasas will become invalid.
उत्तर प्रदेश

यूपी के मदरसों में कामिल-फाजिल की डिग्री हो जाएगी बेकार, जानें पूरा मामला

04/08/2026
Next Post
Building Collapsed

भारी बारिश के कारण तीन मंजिला इमारत गिरी, तीन की मौत

यह भी पढ़ें

Keshav Maurya

एक रथ के दो पहिये होते है एक समाज व दूसरा सरकार का : केशव मौर्य

12/06/2022
कोरोना वैक्सीन ट्रायल Corona vaccine trial

वाराणसी : साइकिल से कोरोना वैक्सीन बॉक्स लेकर पहुंचा कर्मचारी, सीएमओ ने मांगा जवाब

05/01/2021
Now luggage will be weighed at railway stations too

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! ट्रेन में लागू हुआ प्लेन वाला रूल, जानें कितना देना होगा चार्ज

17/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version