• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सावन में इस दिन रखा जाएगा प्रदोष व्रत, नोट करें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Writer D by Writer D
25/07/2024
in धर्म, Main Slider, फैशन/शैली
0
Pradosh Vrat

Pradosh Vrat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सावन (Sawan) का महीना भगवान शिव को अतिप्रिय माना गया है। हर माह की शुक्ल और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) किया जाता है जो कि भगवान शिव को समर्पित होता है। ऐसे में सावन प्रदोष व्रत पर भोलेनाथ की आराधना करने से भक्त को सभी महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलती है। सावन का प्रदोष व्रत बेहद ही शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि सावन के प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) पर शिवजी का जलाभिषेक करने से हर मनोकामना पूरी हो जाती है। सावन के महीने में पड़ने वाले प्रदोष व्रत पर शुभ योग बन रहे हैं जिसमें आप भगवान शिव की पूजा करके दोगुना फल प्राप्त कर सकते हैं।

सावन (Sawan) का पहला प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat)

सावन मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 1 अगस्त 2024 को दोपहर 03 बजकर 28 मिनट से शुरू हो रही है। वहीं, इस तिथि का समापन 2 अगस्त को दोपहर 03 बजकर 26 मिनट पर होगा। ऐसे में सावन का पहला प्रदोष व्रत 1 अगस्त, गुरुवार के दिन रखा जाएगा। गुरुवार के दिन पड़ने के कारण इसे गुरु प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) कहा जाएगा।

सावन कृष्ण प्रदोष व्रत पूजा (Pradosh Vrat) का शुभ मुहूर्त – 2 अगस्त की शाम 07 बजकर 12 मिनट से लेकर 9 बजकर 18 मिनट तक रहेगा।

सावन कृष्ण प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) शुभ योग

नक्षत्र – सावन के पहले प्रदोष व्रत पर 2 अगस्त सुबह 10 बजकर 24 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहने वाला है, जिसे बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके अलावा, इस दिन आर्द्रा नक्षत्र का भी योग बन रहा है।

हर्षण योग- सावन कृष्ण प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) पर हर्षण योग 2 अगस्त सुबह 11 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। इस योग को कई शुभ कार्यों के लिए सही माना जाता है।

शिव वास योग – सावन के पहले यानी कृष्ण प्रदोष व्रत पर 2 अगस्त दोपहर 03 बजकर 28 मिनट तक शिव वास योग रहेगा। इस समय शुभ माना जाता है, क्योंकि इस समय भगवान शिव नंदी पर सवार होते हैं, इसलिए इसे रुद्राभिषेक करने के लिए बेहद शुभ माना जाता है।

अभिजित मुहूर्त – 2 अगस्त दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 54 मिनट तक रहेगा।

सावन शुक्ल प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat)

सावन मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 17 अगस्त को सुबह 8:05 मिनट से शुरू हो रही है। वहीं, इस तिथि का समापन 18 अगस्त को सुबह 05:51 मिनट पर होगा। ऐसे में सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 17 अगस्त, शनिवार के दिन रखा जाएगा। यह व्रत शनिवार के दिन रखा जाएगा, इसलिए इसे शनि प्रदोष व्रत कहा जाएगा।

सावन शुक्ल प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) की पूजा का शुभ मुहूर्त – 17 अगस्त शाम 06 बजकर 58 मिनट से लेकर 09 बजकर 09 मिनट तक।

सावन शुक्ल प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) शुभ योग

प्रीति योग – सावन के दूसरे प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) पर प्रीति योग सुबह 10:48 मिनट तक रहेगा। वहीं आयुष्मान योग 18 अगस्त सुबह 07:51 मिनट तक रहने वाला है।

शिव वास योग – शिव वास के दौरान भगवान शिव कैलाश पर्वत पर होते हैं। इस समय रुद्राभिषेक करना शुभ माना जाता है। वहीं, जब शिव जी नंदी पर होते हैं, तो उस समय में रुद्राभिषेक करने से हर कार्य में सफलता मिलती है। ऐसे में सावन के शुक्ल प्रदोष व्रत पर भगवान शिव कैलाश पर 17 अगस्त सुबह 08:05 मिनट तक रहने वाले हैं। वहीं,नंदी पर 18 अगस्त सुबह 05:51 तक रहेंगे।

अभिजित मुहूर्त – 17 अगस्त दोपहर 11 बजकर 59 मिनट से लेकर 12 बजकर 51 मिनट तक रहेगा।

Tags: AstrologyAstrology tipspradosh vratpradosh vrat in sawansawanSawan 2024
Previous Post

एक ही थाने के इंस्पेक्टर सहित 25 जवान लाइन हाजिर, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Next Post

गुरुवार के दिन करें ये उपाय, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योग भारत की विरासत, स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ राष्ट्र का आधार: सीएम योगी

21/06/2026
Hair Wash
फैशन/शैली

मजबूत बालों के लिए ट्राई करें रिवर्स हेयर वॉश

21/06/2026
Hair
फैशन/शैली

बाल हो जाएंगे लंबे और खूबसूरत, बस आज से शुरू करें ये काम

21/06/2026
Indouri Poha
खाना-खजाना

आज परोसें ये फेमस डिश, बेहद टेस्टी है ये रेसिपी

21/06/2026
Father's Day
फैशन/शैली

आई लव यू डैडी से पापा कहते तक, ये गाने फादर्स डे को बनाते है और भी यादगार

21/06/2026
Next Post
Jaya Ekadashi

गुरुवार के दिन करें ये उपाय, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

यह भी पढ़ें

Raju Srivastava

वेंटिलेटर पर राजू श्रीवास्तव, फिर बिगड़ी तबीयत

01/09/2022
Book of achievements

योगी सरकार की उपलब्धियों की पुस्तक, गांव-गांव जाकर बाटेंगे सांसद और विधायक

30/07/2021
surbhi

नागिन बनीं सुरभि चंदना की एक-एक साड़ी है कमाल

13/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version