• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गुरुवार के दिन करें ये उपाय, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

Writer D by Writer D
25/07/2024
in धर्म, फैशन/शैली
0
Jaya Ekadashi

Jaya Ekadashi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आज गुरुवार अर्थात बृहस्पतिवार का दिन हैं जो कि हिंदू धर्म में बृहस्पति ग्रह के साथ ही भगवान विष्णु (Vishnu) को समर्पित होता हैं। आज के दिन की गई पूजा-अर्चना कार्य में तरक्की, यश एवं कीर्ति में वृद्धि करते हुए जीवन में आ रही आर्थिक, सामाजिक या वैवाविक परेशानियों को दूर करती हैं। गुरु ग्रह को मनुष्य के जीवन में धन, नौकरी, गृहस्थ जीवन और उच्च शिक्षा का कारक माना जाता है। बृहस्पति को सभी नौ ग्रहों में सबसे बड़ा ग्रह माना जाता है जिसकी मजबूत स्थिति से कार्यों की सफलता एवं शुभता सिद्ध होती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको गुरुवार के दिन किए जाने वाले ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के साथ ही आपकी उन्नति को प्रशस्त करेंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में…

स्नान के पानी में हल्दी

गुरुवार के दिन सुबह जल्दी उठें और रोजमर्रा के कार्यों से निवृत होकर स्नान करें। स्नान के पानी में चुटकी भर हल्दी डाल लें। स्नान के बाद बृहस्पति देव की पूजा करें। साथ ही बृहस्पति देव की कथा जरूर पढ़ें। ध्‍यान रखें क‍ि क‍िताब पढ़ने से पहले उसपर पीले रंग के फूल चढ़ाएं और धूपबत्‍ती द‍िखा दें। इसके बाद पूरी श्रद्धा से ‘ऊं बृं बृहस्पतये नम:’ मंत्र का 11 या 21 बार जप करें।

विष्णु (Vishnu) के साथ लक्ष्मी की भी पूजा

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु vके साथ धन एवं वैभव की देवी माता लक्ष्मी की भी पूजा करें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी अत्यधिक प्रसन्न होती हैं। उनकी कृपा से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुपये की तंगी दूर होगी। ध्यान रहे कि माता लक्ष्मी को तुलसी का पत्ता न चढ़ाएं।

केले के वृक्ष की पूजा

गुरुवार के द‍िन जब बृहस्‍पत‍ि देव की पूजा करें तो केले के वृक्ष की पूजा जरूर करें। साथ ही केले के वृक्ष में जल और पीले रंग के पुष्प चढ़ाएं। वहीं अगर विवाह होने में अड़चन आ रही है तो गुरुवार व्रत का संकल्प करें। इसके बाद कम से कम 11 गुरुवार तक न‍ियम‍ित रूप से व्रत रखें। इस दौरान पीले रंग के वस्‍त्र पहनें और भोजन में भी पीली चीजों का सेवन करें और केले का दान करें। लेक‍िन ध्‍यान रखें क‍ि गुरुवार के द‍िन जब आप व्रत कर रहे हों तो केले का दान करना शुभ फल देता है। लेक‍िन कभी स्‍वयं केले का सेवन नहीं करना चाह‍िए।

पूजाघर में हल्दी की माला लटकाएं

अगर बिजनेस में दिक्कत चल रही है तो गुरुवार के दिन पूजाघर में हल्दी की माला लटकाएं। साथ ही अपने कार्यस्थल पर भी पीले रंग की वस्तुओं का अधिक से अधिक उपयोग करें। साथ ही इस दिन भगवान लक्ष्मी नारायण के मंदिर में लट्टू का भोग भी लगाएं। ऐसा करने से व्यापार में तरक्की मिलने लगेगी।

गुरुवार का व्रत रखें

पति एवं पत्नी के बीव वैवाहिक समस्याएं हैं, तो दोनों लोगों को गुरुवार का व्रत करना चाहिए और साथ में ही भगवान विष्णु एवं बृहस्पति देव की पूजा करनी चाहिए। आपके जीवन में सुख एवं सौभाग्य बढ़ेगा। समस्याएं दूर होंगी।

केसर और चने की दाल का दान

अगर कुंडली में बृहस्‍पत‍ि की स्थिति खराब हो तो बृहस्पतिवार के दिन भगवान व‍िष्‍णु (Vishnu) के मंदिर में केसर और चने की दाल का दान करना चाह‍िए। साथ ही माथे पर भी केसर और चंदन का त‍िलक लगाना चाह‍िए। इसके अलावा गुरुवार के दिन धार्मिक पुस्तकों का दान करना चाह‍िए। ऐसा करने से बृहस्‍पत‍ि देव प्रसन्‍न होते हैं और श‍िक्षा, नौकरी-व्‍यवसाय में आ रहीं द‍िक्‍कतें खत्‍म होती हैं।

हल्दी का टीका

गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए हर गुरुवार पूजा के बाद अपनी कलाई में या गर्दन पर हल्दी का छोटा सा टीका लगा लें। ऐसा करने से कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होगा। साथ ही व्यक्ति को हर कार्य क्षेत्र में धन-लाभ होता है।

Tags: AstrologyAstrology tipsVishnu Aartivishnu chalisaVishnu mantravishnu puja
Previous Post

सावन में इस दिन रखा जाएगा प्रदोष व्रत, नोट करें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Next Post

इस बार भी रक्षाबंधन पर भद्रा का साया, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

Writer D

Writer D

Related Posts

Sharad Purnima
धर्म

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

23/10/2026
Glowing Face
फैशन/शैली

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

23/10/2026
Karwa Chauth
Main Slider

Karwa Chauth 2026: पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? कपल जरूर जानें ये जरूरी बातें

22/10/2026
Dhanteras
Main Slider

धनतेरस पर कब करें पूजा और खरीदारी? जानें शुभ समय और सही तारीख

22/10/2026
फैशन/शैली

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

21/10/2026
Next Post
Raksha Bandhan

इस बार भी रक्षाबंधन पर भद्रा का साया, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

यह भी पढ़ें

कोरोना सैंपल

यूपी में अब तक 39 लाख से अधिक सैंपलों की हुई जांच : प्रसाद

19/08/2020
CM Yogi

लोकसभा चुनाव: आदित्यनाथ ने 49 दिन में किए 111 जनसभा समेत 144 कार्यक्रम

18/05/2024
Jawaharpur Thermal Power Project

जवाहरपुर तापीय विद्युत परियोजना के श्रमिकों ने की हड़ताल, वेतन न मिलने से फैला आक्रोश

03/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version