• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में अब तक 39 लाख से अधिक सैंपलों की हुई जांच : प्रसाद

Desk by Desk
19/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, स्वास्थ्य
0
कोरोना सैंपल

यूपी में अब तक 39 लाख से अधिक सैंपलों की हुई जांच : प्रसाद

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने दावा किया है कि राज्य में अब तक 39 लाख से अधिक सैम्पलों की जांच की गयी है।

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को यहां बताया कि राज्य में कोविड-19 टेस्टिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। सोमवार को एक दिन में 93,774 सैम्पल की जांच की गयी। कोविड-19 की जांच में 39 लाख का आकड़ा पार करते हुए प्रदेश में अब तक 39,66,448 सैम्पल की जांच की गयी है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4336 नये मामले आये है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 50,242 कोरोना के एक्टिव मामले हैं, जिसमें 25,008 मरीज होम आइसोलेशन, 1719 लोग प्राइवेट हास्पिटल में तथा 283 मरीज सेमी पेड फैसिलिटी में तथा इसके अतिरिक्त शेष कोरोना संक्रमित एल-1, एल-2, एल-3 के कोरोना अस्पतालों में है। प्रदेश में अब तक 1,09,607 मरीज पूरी तरह से उपचारित हो चुके हैं।

गोवा के राज्यपाल मलिक का मेघालय हुआ तबादला, कोश्यारी को मिला गोवा का अतिरक्ति प्रभार

श्री प्रसाद ने बताया कि पूल टेस्ट के तहत कल 2394 पूल की जांच की गयी, जिसमें 2239 पूल 5-5 सैम्पल के तथा 155 पूल 10-10 सैम्पल की जांच की गयी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस की कार्रवाई के तहत 2,57,153 सर्विलांस टीम द्वारा 1,78,65,534 घरों के 8,98,31,477 लोगों का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश में 62,443 कोविड हेल्प डेस्क स्थापित कर दिये गये है। इन कोविड हेल्प डेस्क के माध्यम से 6,58,067 से अधिक लक्षणात्मक लोग चिन्हित किये गये हैं। उन्होंने बताया कि आरोग्य सेतु ऐप पर अलर्ट जनरेट होने पर कन्ट्रोल रूम द्वारा फोन कर अब तक 9,17,330 लोगों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी।

मिशेल ओबामा बोलीं-डोनाल्ड ट्रम्प हमारे देश के लिए गलत राष्ट्रपति

श्री प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में ई-संजीवनी पोर्टल का लगातार प्रयोग किया जा रहा है। कल 1720 लोगों ने ई-संजीवनी पोर्टल का प्रयोग करते हुए डाॅक्टरों से सलाह ली। इस प्रकार अब तक 31690 लोग ई-संजीवनी पोर्टल से लाभान्वित हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा निजी क्षेत्र के विशेषज्ञ चिकित्सकों का कोविड-19 के दृष्टिगत सेवा प्रदान करने के लिये विज्ञापन दिया गया है। इच्छुक विशेषज्ञ चिकित्सक स्वास्थ्य विभाग या एन0एच0एम0 की वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करा सकते है। इस प्रकार पंजीकृत डाक्टरों से उनके घर के नजदीक किसी चिकित्सालय में सेवा ली जायेगी। इन चिकित्सकों को मानदेय समेत बीमा व अन्य सुविधाएं दी जायेंगी, जो कोविड इलाज के दौरान अन्य चिकित्सकों को प्राप्त है।

उन्होंने बताया कि कोविड मरीजों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक हेल्पलाइन नम्बर- 0522 2217044 जारी किया गया है। किसी भी कोविड मरीज को अस्पताल में भर्ती होने में किसी प्रकार की समस्या होती है तो वह इस नम्बर पर सम्पर्क कर सकता है।

Tags: 24ghante online.comAmit mohan prasadcorona in UPcorona infected in UPCorona SampleCorona testingcorona tests in UP increasedकोरोना टेस्टिंगकोरोना सैंपलयूपी में कोरोनायूपी में कोरोना जाँचे बढ़ीयूपी में कोरोना संक्रमित
Previous Post

हरतालिका तीज की पूजा की थाल में रखे ये सभी चीजें

Next Post

हरतालिका तीज पर सुहागिन महिलाएं करती है व्रत, इन चीजों की होगी जरूरत

Desk

Desk

Related Posts

Move ON
Main Slider

नहीं कर पा रहे Move On… तो अपनाएं प्रेमानंद महाराज का बताया आसान उपाय

16/08/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग करवाने के बाद भूलकर भी ना करें ये गलतियां, काली पड़ सकती है त्वचा

16/08/2026
Marriage
Main Slider

बेटी की विदाई के तुरंत बाद घर में नहीं लगानी चाहिए झाड़ू, ये है बड़ी वजह

16/08/2026
Egg Manchurian
Main Slider

विकेंड स्पेशल में ट्राई करें स्वादिष्ट ऐग मंचूरियन, नोट करें आसान रेसिपी

16/08/2026
MP Brijlal targets Akhilesh Yadav.
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में सपा सरकार ने चौपट किया शिक्षा व्यवस्था : सांसद बृजलाल

15/08/2026
Next Post
hartslika teej

हरतालिका तीज पर सुहागिन महिलाएं करती है व्रत, इन चीजों की होगी जरूरत

यह भी पढ़ें

किन्नर गुरु

दिल्ली शाहरदा में किन्नर गुरु की हत्या करने वाला शूटर साथी समेत मेरठ से गिरफ्तार

10/11/2020
MahaKumbh 2025

महाकुंभ में फसाड लाइट्स से जगमग होंगे संगम नगरी के पौराणिक मंदिर

28/10/2024
बलिया गोलीकांड Ballia firing

बलिया गोलीकांड का मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह करना चाहता है सरेंडर, डाली एप्लिकेशन

17/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version