• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन, पुनर्निर्माण कार्यों का लिया जायजा

Writer D by Writer D
24/07/2024
in राजनीति, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami visited Baba Kedarnath

CM Dhami visited Baba Kedarnath

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केदारनाथ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार प्रात: बाबा केदारनाथ (Kedarnath) के दर्शन कर जलाभिषेक किया। मंदिर दर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री ने यात्रा व्यवस्थाओं और पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  बुधवार को बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए श्री केदारनाथ धाम पहुंचे। मुख्यमंत्री धामी ने बाबा केदारनाथ के दर्शनकर विशेष पूजा अर्चना एवं जलाभिषेक किया और संपूर्ण विश्व एवं मानवता के कल्याण की कामना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदार धाम में।

इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के सतत विकास के लिए भी बाबा केदार से आशीर्वाद मांगा। इसके बाद उन्होंने केदारपुरी में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की।

‘कांच नगरी’ में ‘फ्यूचरिस्टिक टाउनशिप’ की होगी स्थापना, उप्र सरकार ने शुरू की तैयारी

इससे पहले एक दिवसीय दौरे पर बाबा केदारनाथ धाम पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) का कमिश्नर गढ़वाल विनय शंकर पांडे, आईजी पुलिस गढ़वाल करन सिंह नगन्याल, जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार एवं पुलिस अधीक्षक डॉ विशाखा ने वीआईपी हैलीपैड पर उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री तीर्थ पुरोहित समाज एवं मुख्य पुजारी से मिले और श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों का अभिवादन कर सभी को श्रावण मास की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ में।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने तीर्थ पुरोहितों से धाम में चल रहे निर्माण एवं अन्य कार्यों के संबंध में चर्चा की और उनसे सुझाव मांगे। मुख्यमंत्री ने केदारपुरी में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की और निर्माण एवं पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के साथ गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए समयबद्धता के साथ सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री केदारनाथ धाम से पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे वापस देहरादून के लिए रवाना हो गए।

मुख्यमंत्री केदारनाथ धाम में।

इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीकेटीसी योगेन्द्र सिंह, प्रभारी कार्यकारी अधिकारी आरसी तिवारी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल,अनूप सेमवाल, केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, विनोद शुक्ला, किशन बगवाड़ी, उमेश पोस्ती, केशव तिवारी, दिनेश बगवाड़ी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी और तीर्थ पुरोहित मौजूद रहे।

Tags: cm dhamidhami newsKedarnath dhamNational newsUttarakhand News
Previous Post

‘कांच नगरी’ में ‘फ्यूचरिस्टिक टाउनशिप’ की होगी स्थापना, उप्र सरकार ने शुरू की तैयारी

Next Post

एके शर्मा ने की यूएई में फंसे उप्र के नागरिकों की मदद

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

अब बंगाल में भी बहार, क्योंकि बनने जा रही डबल इंजन सरकार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

22/04/2026
Main Slider

डबल इंजन से दौड़ा विकास, उत्तराखंड में 2 लाख करोड़ की परियोजनाएं

22/04/2026
उत्तर प्रदेश

सपा के ‘पीडीए’ का खेल समझ चुकी है जनता, मोदी-योगी के साथ खड़ा है हर वर्ग

22/04/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने काशी कोतवाल व बाबा विश्वनाथ के चरणों में झुकाया शीश

22/04/2026
Main Slider

वैष्णो देवी मंदिर में महाधोखा, चढ़ावे की चांदी में मिलावट का खुलासा

22/04/2026
Next Post
AK Sharma

एके शर्मा ने की यूएई में फंसे उप्र के नागरिकों की मदद

यह भी पढ़ें

प्रदेश में 3 जनवरी से 15 से 18 साल के बच्चों का टीकाकरण होगा शुरू

02/01/2022
गाजियाबाद श्मशान घाट पर छत ढही Roof collapsed at Ghaziabad crematorium

भारतीय रेलवे की महंगी जमीन प्राइवेट कंपनियों को लीज पर देगी मोदी सरकार

12/12/2020
suicide

महिला ने फांसी लगाकर समाप्त कर ली अपनी जीवन लीला, घरेलू विवाद से थी क्षुब्ध

13/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version