• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हाईकोर्ट ने बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटों की गिरफ्तारी पर लगाई रोक

Desk by Desk
22/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मऊ
0
मुख्तार अंसारी के बेटे

मुख्तार अंसारी के बेटे

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ ने बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के दो पुत्राें के खिलाफ फर्जीवाड़े के आरोप में दर्ज मामले में उनकी गिरफ्तारी पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है।

न्यायालय ने मामले में राज्य सरकार समेत अन्य पक्षकारों को प्रतिशपथपत्र दाखिल करने के लिए चार सप्ताह का समय दिया है। इसके बाद दो सप्ताह में याचियों की तरफ से प्रति उत्तर भी दाख़िल किया जा सकेगा।

अदालत ने इसके बाद याचिका को छह सप्ताह बाद सूचीबद्ध करने के आदेश दिए हैं। न्यायालय ने कहा कि तब तक दोनों यचियों की इस मामले में गिरफ्तारी पर रोक रहेगी । हालांकि, अदालत ने साफ कहा है कि इस मामले की तफ्तीश जारी रहेगी और दोनों याची विवेचना करने वाली एजेंसी को पूरी तरह से सहयोग करेंगे।

IAS की कोचिंग कराने के बहाने अफसर की बेटी से रेप, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

न्यायमूर्ति देवेन्द्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति सरोज यादव की खंडपीठ ने यह आदेश मुख्तार अंसारी के पुत्रों अब्बास अंसारी व उमर अन्सारी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता एच जी एस परिहार द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई के बाद यह आदेश दिया ।

याचिका में लखनऊ के हज़रतगंज कोतवाली में उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने की गुजरिश करते हुए आरोपियों की इस प्रकरण में गिरफ्तारी पर रोक लगाने का आग्रह किया गया था। इसमें शहर के डालीबाग इलाके में कथित निष्क्रान्त सम्पत्ति पर घर का नक्शा एलडीए से मंजूर कराने में फर्जीवाड़ा के आरोप है ।

महिला यात्रियों को बड़ी राहत, मुंबई में चार ‘लेडीज स्पेशल’ ट्रेनें को मिली हरी झंडी

याचियों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता हरिगोविंद सिंह परिहार व जयदीप नारायण माथुर ने दलील दी थी कि यह मामला दीवानी प्रकृति के विवाद का है और प्रश्नगत प्राथमिकी से याचियों के खिलाफ कोई अपराध नहीं बनता है। कहा कि याचियों को इसमें राजनीतिक विद्ववेश फंसाया गया है, लिहाजा याचियों की गिरफ्तारी पर रोक लगाई जानी चाहिए। उधर, राज्य सरकार की तरफ से याचिका का विरोध करते हुए कहा कि प्रश्नगत प्राथमिकी से पहली नजर में संज्ञेय मामला बनता है, लिहाजा याचिका क्षेत्राधिकार के तहत यह उच्च न्यायालय के दखल देने लायक मामला नहीं है।

अदालत ने आदेश में कहा कि इस मामले में यचियों को अंतरिम राहत देने का केस बनता है । अदालत ने इस मामले की सुनवाई के बाद पहले अंतरिम राहत की अर्जी पर गत 15 अक्तूबर को अपना आदेश सुरक्षित कर लिया था, जिसे अदालत ने बुधवार को सुनाया।

Tags: 24ghante online.comAbbas AnsariB. Warrant issued for Mukhtar Ansaricrime news in hindiFIR registered against wife and sons of Bahubali Mukhtar AnsariFIR registered on Mukhtar's sonsincreased problems of MukhtarMukhtar AnsariOmar Ansarireward declared on Mukhtar's sonsअब्‍बास अंसारीउमर अंसारीबाहुबली मुख्तार अंसारीबाहुबली मुख्तार अंसारी की पत्नी और बेटों पर FIR दर्जमुख़्तार अंसारीमुख्तार अंसारी का बी वारंट जारीमुख्तार के बेटों पर इनाम घोषितमुख्तार के बेटों पर एफ़आईआर दर्ज
Previous Post

IAS की कोचिंग कराने के बहाने अफसर की बेटी से रेप, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

Next Post

ED ने गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी ऋचा से सात घंटे तक की पूछताछ

Desk

Desk

Related Posts

Panchayat Election
Main Slider

यूपी में पंचायत चुनाव कब होंगे? हाईकोर्ट के आदेश के बाद बढ़ी सियासी हलचल

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी के विकास और सुशासन को मिली नई ऊर्जा: रामनाथ कोविंद

14/10/2026
अमेठी

सपा की नीतियों से नाराज होकर तीन विधायकों ने छोड़ा साथ: पंकज चौधरी

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

पंचायत चुनाव पर न्यायालय के निर्णय का पूरा सम्मान, आदेश के अध्ययन के बाद तय होगी आगे की दिशा : ओम प्रकाश राजभर

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर, ड्रोन से एंटी लार्वा छिड़काव

14/10/2026
Next Post

ED ने गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी ऋचा से सात घंटे तक की पूछताछ

यह भी पढ़ें

FIR lodged against 'Panga Girl' bodyguard Kumar Hegde, accused of rape

‘पंगा गर्ल’ के बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े के नाम FIR दर्ज, रेप का है आरोप

22/05/2021

प्रदूषण से निपटने के लिए केजरीवाल सरकार का एक और बड़ा कदम

29/10/2020
Baramulla Encounter

अनंतनाग में शहीदों की संख्या बढ़कर हुई 5, सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़ जारी

15/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version