• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बस, 3 की मौके पर मौत

Writer D by Writer D
25/07/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, फिरोजाबाद
0
road accident on agra lucknow expressway

road accident on agra lucknow expressway

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फिरोजाबाद। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस (Agra Lucknow Expressway)  पर एक बार फिर बड़ा हादसा (Road Accident) हुआ है। एक तेज रफ्तार बस एक्सप्रेस वे पर किनारे की ओर खड़े ट्रक में घुस गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 13 अन्य लोगों की हालत गंभीर है। बस में 40 से अधिक लोग सवार हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि बस में सवार सभी लोगों को काफी चोटें आई हैं। यह हादसा (Road Accident)बुधवार-गुरुवार की रात करीब एक बजे का है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि इस हादसे (Road Accident) में सभी घायलों को निकटवर्ती अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन वहां से लोगों की हालत नाजुक थी, उन्हें शिकोहाबाद, सैफई और आगरा के अस्पतालों के लिए रैफर किया गया है। पुलिस के मुताबिक इस हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों को की संख्या 13 है। पुलिस को आशंका है कि इस हादसे में मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसडीएम सिरसागंज ने बताया कि यह हादसा माइल स्टोन 59 के पास हुआ है।

दर्जन भर यात्रियों की हालत नाजुक

एसडीएम सिरसागंज के मुताबिक इस हादसे में चार दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं। इनमें करीब दर्जन भर यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी हालत नाजुक है। उन्होंने बताया कि यह हादसा (Road Accident) डबल डेकर बस चालक की लापरवाही से हुआ है। यह बस बहराइच से सवारियां भर कर दिल्ली के लिए चली थी। यहां 59 माइल स्टोन के पास एक ट्रक में कुछ तकनीकी दिक्कत आने की वजह से इसके ड्राइवर ने साइड में खड़ा कर दिया था। इधर तेज रफ्तार में आई डबल डेकर बस ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी है।

घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। एक्सप्रेसवे से गुजर रहे अन्य लोग हादसा (Road Accident) देख रुक गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। क्षतिग्रस्त बस में फंसे यात्री बचाव के लिए चीख रहे थे।

सूचना पर एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह, एसडीएम शिकोहाबाद विकल्प, एसडीएम सिरसागंज, इंस्पेक्टर शिकोहाबाद प्रदीप कुमार, इंस्पेक्टर नसीरपुर शेर सिंह, इंस्पेक्टर नगला खंगर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। जानकारी होने पर यूपीडा की टीम भी पहुंच गई।

अंजनी महादेव में बादल फटने से मची तबाही, एक मकान ढहा; भारी बारिश का अलर्ट

टीम ने राहत बचाव कार्य शुरु कर दिया। एंबुलेंस की मदद से हादसे में घायल 31 यात्रियों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीं शेष यात्रियों को सैफई पीजीआई, जनपद इटावा में भर्ती कराया। यूपीडा की टीम ने हाइड्रा की मदद से क्षतिग्रस्त हुई बस को एक्सप्रेसवे से हटाया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका।

हादसे में ये लोग हुए घायल, शिकोहाबाद में भर्ती

फिरोज (25), शहनाज (25) निवासीगण वीरपुर, बहराइच, सफिया (35), साहिल (06) पुत्र मोहम्मद शरीफ, आबिदा (07) पुत्री शरीफ, शहनाज अली (25) निवासीगण पयागपुर साहनी थाना कुटिहार बहराइच, रामदेव (40) निवासी गोबा थाना रामनगर जिला बाराबंकी, हंसराज (18) पुत्र रक्षाराम निवासी पयागपुर बहराइच, सपना देवी (27) निवासी पयागपुर जिला बहराइच, उमेश गोस्वामी (27) निवासी राजापुर गिरेंट थाना विश्वेश्वरगंज बहराइच, रियाज (19) निवासी कुठेना थाना रानीपुर जनपद बहराइच, राजा बाबू (19) निवासी खुटेना घोसलीपुुरवा थाना रानीपुर बहराइच, पप्पू (36), अरशद (09) पुत्र पप्पू निवासी पयागपुर साहनी, अंजू देवी (45), रामू सिंह (45) निवासीगण बेशनपुरवा थाना पयागपुर बहराइच, जवाहरलाल मौर्य (32), रामू (18) पुत्र जवाहरलाल निवासीगण सिसाना थाना पंडितपुर थाना विश्वेश्वरगंज बहराइच, साईजहां (40) एवं आयना (18) पुत्री सलीम निवासीगण पयागपुर जिला बहराइच, किशन कुमार (31) निवासी जमुनाकला थाना विश्वेश्वरगंज बहराइच, मायाराम (40) निवासी पयागपुर, सुरेश (38) निवासी हरियाहर थाना पयागपुर, अनिल (21) निवासी बहराइच, अभिषेक (30) निवासी मोतवा गोपालपुर बहराइच, संतोष कुमार (36) निवासी कला भोर नगरिया थाना गोला, सत्यनारायण (24) निवासी मरदा नगर बहराइच, कृष्ण कुमार (30) निवासी लखारामपुर बहराइच, अयोध्या प्रसाद (40) निवासी लखारामपुर बहराइच एवं आकाश कुमार (22) निवासी लखारामपुर बहराइच गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से फिरोज की हालत गंभीर है। वहीं आइना के अलावा सभी के फ्रैक्चर हुए हैं।

Tags: accident newsAgra Lucknow express way accidentcrime newsfirojabad newsroad accidentup news
Previous Post

अंजनी महादेव में बादल फटने से मची तबाही, एक मकान ढहा; भारी बारिश का अलर्ट

Next Post

शेयर बाजार ने कमजोरी के साथ की शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी में रिकवरी के संकेत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi served food to the children with his own hands.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से बच्चों को परोसा भोजन

01/07/2026
CM Yogi
Main Slider

व्यक्ति, समाज व राष्ट्र की आधारशिला है शिक्षाः मुख्यमंत्री

01/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस काल में जनता की मजदूरी लूट का श्रोत था मनरेगा: केशव मौर्य

01/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर केस: SIT को 15 दिन का एक्सटेंशन, अब इस दिन रिपोर्ट होगी पेश

01/07/2026
Champat Rai
अयोध्या

टिन्नू से ऐसी उम्मीद नहीं थी… राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों से घिरे चंपत राय बोले

01/07/2026
Next Post
Share Market

शेयर बाजार ने कमजोरी के साथ की शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी में रिकवरी के संकेत

यह भी पढ़ें

Ajinkya Rahane gave batting tips to Indian women's cricket team

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को अजिंक्य रहाणे ने दी बैटिंग टिप्स

15/06/2021
suicide

कुशीनगर : कोरोना से ठीक हुए चिकित्सक ने डिप्रेशन में की आत्महत्या

11/09/2020
besan ka halwa

इस हलवे से कराएं सबका मुंह मीठा, ऐसे करें तैयार

23/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version