• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कथावाचक इंद्रदेव महाराज ने रामलीला के पात्रों पर की शर्मनाक टिप्पणी, मचा बवाल

Writer D by Writer D
27/07/2024
in Main Slider, आगरा, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
Indradev Maharaj

Indradev Maharaj

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा। मथुरा के वृंदावन में रामलीला मंचन में माता सीता व अन्य किरदार निभाने वाले कलाकारों को लेकर भागवत प्रवक्ता इंद्रदेव महाराज (Indradev Maharaj ) ने व्यास गद्दी पर बैठकर बेहद शर्मनाक टिप्पणी की है। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

शुक्रवार को कथावाचक के खिलाफ लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। विरोध के बाद कथावाचक ने खुद के द्वारा की अमर्यादित टिप्पणी पर खेद जताते हुए बयान को मात्र हास्य व्यंग्य बता दिया। इसको लेकर लोगों में और आक्रोश पनप गया।

परिक्रमा मार्ग में श्री राधा किशोरी धाम आश्रम के महंत महामंडलेश्वर स्वामी इंद्रदेव महाराज (Indradev Maharaj )  की जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसको लेकर बताया जा रहा है कि कुछ साल पहले श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के वक्त व्यास गद्दी से रामलीला के पात्रों पर टिप्पणी की थी, जिसकी वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा है कि महामंडलेश्वर इंद्रदेव (Indradev Maharaj )  ने जिस प्रकार रामलीला के प्रभु श्रीराम और माता सीता के अलावा अन्य पात्रों के बारे में अनर्गल भाषा का प्रयोग करते हुए व्यास मंच से बोला है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे पहले भी यह ऐसे विवाद में घिर चुके हैं। धर्म रक्षा संघ किसी भी सूरत में इन्हें क्षमा नहीं करेगा। उन्होंने अपनी टिप्पणी पर खेद जताते हुए यह कहा है कि वह मात्र हास्य व्यंग था। क्या व्यास गद्दी हास्य व्यंग करने को होती है। यह गद्दी के सम्मान और लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ है। इस संबंध में जल्द ही संतों की एक धर्म सभा बुलाई जाएगी, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।

पूर्व आईपीएस अनंत देव अस्पताल में भर्ती, अमिताभ यश ने लिया हालचाल

इधर, श्री श्यामा-श्याम लीला संस्थान के सभागार में श्री कृष्ण चंद्र शास्त्री (ठाकुर जी) की अध्यक्षता में धर्माचार्य एवं रासबिहारी स्वामी परिकर की संगोष्ठी हुई। इसमें महामंडलेश्वर इंद्रदेवेश्वरानंद (Indradev Maharaj ) द्वारा व्यासपीठ से श्री राम एवं सीता जी के संबंध में की गई अभद्र एवं अशोभनीय टिप्पणी पर रोष व्यक्त किया गया। इस मौके पर केडी गोस्वामी, गोपीनाथ गोस्वामी, डॉ. मनोज मोहन शास्त्री, पूरन प्रकाश कौशिक, स्वामी हरिवल्लभ शर्मा, गोपाल दास ने कहा कि समाज का एक प्रतिनिधिमंडल एसएसपी को ज्ञापन भी देगा। इस मौके अशोक व्यास ‘रामायणी’, विपिन बापू, वीरेंद्र शर्मा, स्वामी नूतन कृष्ण, विनय पाठक, नरेंद्र पाठक आदि मौजूद थे।

कथावाचक की सफाई

इंद्रदेव महाराज (Indradev Maharaj ) का कहना है कि उनके द्वारा व्यास पीठ से जो बयान दिया गया उसे कुछ लोगों ने तोड़-मरोड़ कर पेश किया है। उनका कहने का आशय था कि जिस तरह से रामलीला के दौरान कुछ पात्र पर्दे के पीछे इस तरह की हरकत करते हैं और मंच पर लोग उनकी पूजा करते हैं। जब लोगों को यह हकीकत पता चलती है तो उनकी आस्था को ठेस पहुंचती है।

उन्होंने ऐसे छद्म वेश धारियों से सावधान रहने के लिए भक्तों को आगाह किया था। न कि किसी की आस्था को ठेस पहुंचे, फिर भी यदि किसी को उनकी बात से ठेस पहुंची हो तो वह उसके लिए क्षमा मांगते हैं।

Tags: agra newsindradev maharajup news
Previous Post

पूर्व आईपीएस अनंत देव अस्पताल में भर्ती, अमिताभ यश ने लिया हालचाल

Next Post

10 हजार घरों की बिजली गुल, गर्मी से परेशान लोगों का बिजली घर पर प्रदर्शन

Writer D

Writer D

Related Posts

Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

2027 की हार अभी से स्वीकार कर चुकी है समाजवादी पार्टी: दयाशंकर सिंह

20/10/2026
Next Post
Power Cuts

10 हजार घरों की बिजली गुल, गर्मी से परेशान लोगों का बिजली घर पर प्रदर्शन

यह भी पढ़ें

Swami Prasad Maurya

झूठ और फरेब का पुलिंदा है योगी सरकार: स्वामी प्रसाद मौर्य

11/09/2023
CM Dhami

प्रदेश से जुड़े मुद्दों पर सर्वोच्च एवं उच्च न्यायालयों में ठोस पैरवी करें : मुख्यमंत्री

26/10/2024
PM Modi

‘झूठे वादे करती है कांग्रेस, अब लोगों के सामने हुई बेनकाब…’, पीएम मोदी ने साधा निशाना

01/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version