• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश से जुड़े मुद्दों पर सर्वोच्च एवं उच्च न्यायालयों में ठोस पैरवी करें : मुख्यमंत्री

Writer D by Writer D
26/10/2024
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। न्यायालय में उत्तराखंड सरकार से जुड़े तमाम मामलों में बेहतर पैरवी न होने पर कई बार सरकार और शासन को परेशानी झेलनी पड़ती है। जिसको देखते हुए शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सचिवालय में न्याय विभाग से संबंधित तमाम विषयों पर समीक्षा बैठक की।

बैठक के दौरान सीएम (CM Dhami) ने कहा सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय में राज्य से जुड़े तमाम विषयों में ठोस पैरवी की जाए। सीएम ने कहा उत्तराखण्ड एक युवा राज्य है, लिहाजा, राज्य के समग्र विकास के लिए सभी को नई कार्य संस्कृति के साथ आगे बढ़ना होगा।

सीएम धामी (CM Dhami) ने कहा कि न्यायालयों से संबंधित मामलों की कार्यवाही में तेजी लाने के लिए डिजिटल माध्यमों का अधिक से अधिक इस्तेमाल किया जाए। साथ ही राज्य से जुड़े तमाम मुद्दों पर मजबूती के साथ पैरवी की जाए। राज्य की विकास यात्रा में सबको सहयात्री बनकर कार्य करना है। साथ ही सभी को अपने कामों और दायित्वों का पूरे मनोयोग के साथ करने की जरूरत है। इसके अलावा, कार्यसंस्कृति में नवाचार पर जोर देने के साथ ही परम्परा से हटकर बेहतर प्रयोग पर अधिक ध्यान दिया जाए।

उत्तराखंड में उद्यमशीलता का बेहतर माहौल, मिलजुलकर कार्य करें: मुख्यमंत्री

सीएम धामी (CM Dhami) ने कहा राज्य के जनहित से जुड़े तमाम विषयों पर बेहतर पैरवी के लिए शासन और सरकारी अधिवक्ताओं के बीच नियमित समन्वय होना जरूरी है। कार्यों के सफल क्रियान्वयन के लिए परफोर्मेंस आधारित दृष्टिकोण होना जरूरी है।

उन्होंने (CM Dhami) कहा किसी भी काम में सुधार की संभावनाएं हमेशा रहती हैं, लिहाजा, समस्याओं को कम कर समाधान की ओर विशेष ध्यान दिया जाए।

Tags: cm dhamiUttarakhand News
Previous Post

उत्तराखंड में उद्यमशीलता का बेहतर माहौल, मिलजुलकर कार्य करें: मुख्यमंत्री

Next Post

भजनलाल शर्मा ने श्रीनाथ जी मंदिर में किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की प्रार्थना की

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सुलभ शौचालय की बदहाल सफाई व्यवस्था पर भड़के सीएम धामी, ईओ को तत्काल सुधार के निर्देश

28/10/2026
उत्तराखंड

श्रीनगर चुंगी पर चाय की दुकान पर रुके मुख्यमंत्री धामी, स्थानीय लोगों से किया आत्मीय संवाद

28/10/2026
उत्तराखंड

विधानसभा सत्र के बाद जनता के बीच पहुंचे CM धामी

28/10/2026
Main Slider

ऋषिकेश में CM धामी का स्वागत, युवा आयोग के गठन पर युवाओं ने जताया आभार

28/10/2026
Main Slider

विपक्ष को सदन की गरिमा और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का सम्मान करना चाहिए : CM Dhami

28/10/2026
Next Post
CM Bhajan Lal

भजनलाल शर्मा ने श्रीनाथ जी मंदिर में किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की प्रार्थना की

यह भी पढ़ें

Landslide

पिथौरागढ़ में भूस्खलन से मची भारी तबाही, कई गांवों से टूटा संपर्क

23/06/2021
terrorist attack

नगरोटा आतंकी साजिश पर भारत सख्त, पाकिस्तानी उच्चायुक्त किये गए तलब

21/11/2020
CM Yogi

जरूरतमंद को मिलेगा आवास, बिटिया की शादी में होगी मदद : सीएम योगी

10/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version