• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

टीवी पत्रकार समेत 14 गिरफ्तार, 1000 करोड़ की जमीन हड़पने का आरोप

Writer D by Writer D
29/07/2024
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
Journalist Avneesh dixit arrested

Journalist Avneesh dixit arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस ने कानपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष और एक स्थानीय समाचार चैनल से जुड़े पत्रकार (TV Journalist) समेत 14 लोगों को सरकारी जमीन हड़पने (Land Grabbing) के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस जमीन का बाजार मूल्य 1,000 करोड़ रुपये से अधिक है। गिरफ़्तारी के बाद थाने पर जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने इस बाबत प्रेस नोट जारी कर बयान दिया है।

कानपुर पुलिस ने बताया कि राजस्व अधिकारी और सैमुअल गुरुदेव सिंह, जिन्हें जमीन पट्टे पर दी गई थी, द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों में नामजद किए जाने के बाद पत्रकार अवनीश दीक्षित (Journalist Avneesh dixit)  और अन्य को रविवार को गिरफ्तार (Arrested) किया गया है।

मामले में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) हरीश चंद्र ने बताया कि पत्रकार अवनीश (Journalist Avneesh dixit)  को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। अन्य आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 61(2) (आपराधिक साजिश), 74 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर आपराधिक बल का प्रयोग), 127(2) (गलत तरीके से बंधक बनाना), 191(2) (दंगा), 308(5) (जबरन वसूली), 310(2) (डकैती), 324(4) (नुकसान पहुंचाने वाली शरारत), 329(4) (घर में जबरन घुसना), 351(2) (आपराधिक धमकी), 352 (जानबूझकर अपमान करना) और सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस के अनुसार, पत्रकार अवनीश दीक्षित (Journalist Avneesh dixit)  को आज अदालत में पेश किया जाएगा। फोन पर न्यूज एजेंसी से बात करते हुए, जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) राकेश कुमार सिंह ने कहा कि अवनीश दीक्षित ने तीन दर्जन अन्य लोगों के साथ मिलकर पॉश सिविल लाइंस इलाके में लगभग 7,500 वर्ग मीटर सरकारी जमीन पर कथित रूप से अतिक्रमण (Land Grabbing) किया है, जिसका बाजार मूल्य 1,000 करोड़ रुपये से अधिक है। ऐसी सूचना मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई कांवड़ियों से भरी पिकअप, आठ शिवभक्त झुलसे

डीएम ने कहा कि अवनीश दीक्षित और उसके आदमियों ने कथित रूप से ताले तोड़ दिए और कमरों पर अपने ताले लगा दिए। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त डीएम की अध्यक्षता वाली राजस्व टीम ने पाया कि यह जमीन सरकारी जमीन (नजूल) थी और इसका पट्टा पहले ही समाप्त हो चुका था।

डीएम ने आगे बताया कि यह जमीन 1884 में 99 साल की अवधि के लिए पट्टे पर दी गई थी। पट्टे का नवीनीकरण 25 साल के लिए किया गया था और वह अवधि भी अब समाप्त हो चुकी है। इसपर गैरकानूनी तरीके से कब्जा करने के आरोप में कार्रवाई हुई है।

Tags: crime newskanpur newsLand Grabbingup news
Previous Post

हंगामे के साथ शुरू हुआ यूपी विधानसभा सत्र का पहला दिन, नारेबाजी करते हुए वेल तक पहुंचे सपा विधायक

Next Post

लगातार दो चुनाव हारने के बाद बीमा भारती ने नीतीश से की मुलाकात, सीएम को बताया अपना अभिभावक

Writer D

Writer D

Related Posts

SP's protest over workers' issues
उत्तर प्रदेश

मजदूरों के मुद्दे पर सपा का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

11/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सतत विकास से बनी गोरखपुर की नई पहचान : CM योगी

11/08/2026
Brajesh Pathak
Main Slider

राहुल गांधी पर बरसे बृजेश पाठक, बोले- छात्रों की चिंता नहीं

11/08/2026
Akash Anand
उत्तर प्रदेश

यूपी में आकाश आनंद की वापसी, तेवर वही लेकिन अंदाज बदला

11/08/2026
Fire breaks out at a sealed restaurant in Indiranagar.
उत्तर प्रदेश

सील इमारत में चल रहा था रेस्टोरेंट, लगी भीषण आग; लखनऊ में अफसरों की खुली पोल

11/08/2026
Next Post
Bima Bharti

लगातार दो चुनाव हारने के बाद बीमा भारती ने नीतीश से की मुलाकात, सीएम को बताया अपना अभिभावक

यह भी पढ़ें

13 killed in horrific road accident

ट्रक ने तीन बसों को मारी टक्कर, 13 की मौत, 50 से ज्यादा घायल

25/02/2023

हरियाली तीज के व्रत में गर्भवती महिलाएं बरतें ये सावधानियां

21/07/2020
liver transplantation

22 मिनट में 23 किमी की दूरी तय कर बचाई BSF जवान की जान, जानें पूरा मामला

24/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version