• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई कांवड़ियों से भरी पिकअप, आठ शिवभक्त झुलसे

Writer D by Writer D
29/07/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, हरदोई
0
High Tension Line

High Tension Line

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कछौना। अपने गांव से कावड़ (Kanwar) लेकर जा रहे हैं श्रद्धालु रास्ते में डीजे के ऊपर लगा एक लोहे का पाइप सड़क से गुजरी हाई टेंशन लाइन (High Tension Line)  की चपेट में आ गया, जिसके चलते वाहन में करंट दौड़ गया। इस हादसे में वाहन पर बैठे लगभग आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में युवा व बच्चे भी शामिल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बेहतर उपचार के लिए स्थानीय सीएससी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने दो श्रद्धालुओं की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया है बाकी का इलाज जारी है।

कावड़ लेकर निकलने वाले भक्त अपने साथ डीजे भी लेकर चलते हैं। ऐसे में यह डीजे अक्सर हादसे का कारण भी बन जाते हैं। दरअसल, कावड़ यात्रा में डीजे लेकर निकलने वाले कांवड़िया काफी भव्य डीजे वाहन में लगवाते हैं। ऐसे में अक्सर देखा गया है कि डीजे में लगने वाले पाइप सड़क से गुजरने वाली हाई टेंशन लाइन (High Tension Line)  की चपेट में आ जाते हैं जिनके चलते हादसे हो रहे हैं। कोतवाली कछौना के अंतर्गत ग्राम खजोहना से कांवड़ियों का एक जत्था जलाभिषेक के लिए मेहंदी घाट के लिए रवाना हुआ था। पूरे उत्साह के साथ यह जत्था आगे बढ़ ही रहा था कि तभी मल्लावां से गौसगंज जा रहे मार्ग पर खजोहना तिराहे पर डीजे साउंड सिस्टम का एक लोहे का पाइप सड़क से जा रही हाई टेंशन लाइन (High Tension Line)  की चपेट में आ गया, जिसके चलते पिकअप में बैठे लगभग आठ लोग गंभीर रूप से झुलस गए जिसमें युवा बच्चे शामिल हैं।

RAU IAS Accident: बेसमेंट मालिक समेत पांच और लोग अरेस्ट, अब तक सात गिरफ्तारी

अचानक हुए हादसे में कोई कुछ समझ पाता तब तक चारों ओर चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बेहतर उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्रिंस, विवेक, पिंटू, अर्जुन सहित आठ लोग गंभीर रूप से झुलस गए। दो की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया है। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर क्षेत्राधिकार सहित पुलिस के अन्य उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

इस प्रकरण में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नपेंद्र कुमार ने बताया कि मामला कछौना कोतवाली क्षेत्र के खजोहना तिराहे के पास का है, जहां पर एक पिकअप पर सवार होकर कावड़िया जा रहे थे के तभी उनका वाहन असंतुलित होकर बिजली के तारों (High Tension Line)  से छू गया। हादसे में आठ लोग करंट की चपेट में आए थे, जिसमें से 6 लोगों को स्थानीय सीएससी में उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया, जबकि दो की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया है।

Tags: crime newsHardoi newshigh tension lineKanwar Yatraup news
Previous Post

एक चैंपियन एथलीट ने दूसरे चैंपियन एथलीट को किया सलाम, द्रविड़ बोले- अद्भुत है मनु की कहानी

Next Post

हंगामे के साथ शुरू हुआ यूपी विधानसभा सत्र का पहला दिन, नारेबाजी करते हुए वेल तक पहुंचे सपा विधायक

Writer D

Writer D

Related Posts

German delegation met Keshav Prasad Maurya.
उत्तर प्रदेश

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिला जर्मनी का प्रतिनिधिमंडल

02/09/2026
CM Yogi
Main Slider

सपा की सरकार में सैफई सिंडिकट खून चूसने का काम करता था: मुख्यमंत्री योगी

02/09/2026
Banke Bihari Temple
उत्तर प्रदेश

जन्माष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर में हाई अलर्ट, मंगला आरती के लिए सिर्फ 600 की एंट्री

02/09/2026
BJP
Main Slider

यूपी चुनाव से पहले BJP में सवर्ण आयोग की मांग तेज, जेपी नड्डा से मिले सांसद

02/09/2026
road caves in near IT Crossing.
Main Slider

लखनऊ में बारिश बनी आफत, IT चौराहे के पास धंसी सड़क; गड्ढे में गिरा बाइक सवार

02/09/2026
Next Post
Monsoon session of UP Vidhansabha begins today

हंगामे के साथ शुरू हुआ यूपी विधानसभा सत्र का पहला दिन, नारेबाजी करते हुए वेल तक पहुंचे सपा विधायक

यह भी पढ़ें

Shukra Pradosh

शनि प्रदोष के दिन करें इस स्त्रोत का पाठ, विवाह में आ रही बाधा होगी दूर

06/04/2024
halmet

ब्रांडेड हेलमेट की बिक्री के लिए नया कानून कर दिया गया लागू

28/11/2020
Yashvardhan

सीएम योगी से मिला 11 साल का जीनियस यशवर्धन

17/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version