• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक चैंपियन एथलीट ने दूसरे चैंपियन एथलीट को किया सलाम, द्रविड़ बोले- अद्भुत है मनु की कहानी

Writer D by Writer D
29/07/2024
in खेल
0
Rahul Dravid congratulated Manu Bhaker

Rahul Dravid congratulated Manu Bhaker

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

Paris Olympics 2024 के दूसरे दिन मनु भाकर (Manu Bhaker) ने निशानेबाजी में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य जीतकर इतिहास रच दिया। इसके बाद देश-विदेश से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। इसी कड़ी में एक चैंपियन एथलीट ने दूसरे चैंपियन एथलीट (मनु) को सलाम किया है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने मनु की सराहना की है। द्रविड़ भी अपने समय में अपेक्षाओं और दबाव का सामना करने में माहिर रहे थे, जिस तरह मनु ने अपेक्षाओं और दबाव में पदक अपने नाम किया।

द्रविड़ (Rahul Dravid) ने मनु भाकर को पहले ओलंपिक की कड़वी यादों को भुलाकर यहां ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी । द्रविड़ ने यहां इंडिया हाउस में एक परिचर्चा में कहा, ‘मनु की कहानी अद्भुत है । टोक्यो ओलंपिक की निराशा के बाद पेरिस आकर कांस्य पदक जीतना असाधारण उपलब्धि है। ऐसे खास दिन यहां आकर अच्छा लगा। इस तरह की उपलब्धियां बरसों के बलिदान, कड़ी मेहनत और समर्पण से मिलती है। एक खिलाड़ी के लिए यह आसान नहीं होता।’

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच (Rahul Dravid) ने कहा, ‘भारतीय खेलों के लिए विशेष दिन पर यहां आना अच्छा है। मैं उनके कई खेलों में उस दबाव की कल्पना कर सकता हूं जो इसमें शामिल है क्योंकि यह उनके खेल का शिखर है। इससे बड़ा कुछ नहीं हो सकता और उनके लिए इस दबाव में भी शानदार प्रदर्शन करना भारतीय खेलों के लिये सचमुच महान दिन है। इतने सारे लोगों के लिए क्या प्रेरणादायक कहानी है।’

Paris Olympics: मनु भास्कर ने किया कमाल, एयर पिस्टल फाइनल में बनाई जगह

द्रविड़ (Rahul Dravid) ने दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजन में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के बारे में कहा, ‘हम जानते हैं कि खिलाड़ियों के लिए यह कितना मुश्किल होता है और वे किस चीज से गुजरते हैं और काफी कुछ इन कुछ दिनों पर निर्भर करता है।’ तोक्यो ओलंपिक में क्वालीफिकेशन के दौरान पिस्टल में खराबी के कारण भाकर निराश हो गई थीं लेकिन तीन साल बाद उन्हें वह मिल गया जिसकी उन्हें लालसा थी।

हरियाणा के झज्जर की रहने वाली 22 साल की भाकर ने कड़ी चुनौती पेश करते हुए महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में 221.7 अंक अर्जित किए और कांस्य पदक हासिल किया। कोरिया की किम येजी ने 241.3 अंक के साथ रजत और जिन ये ओह ने 243.2 अंक के खेलों के ओलंपिक रिकॉर्ड से स्वर्ण पदक हासिल किया।

Tags: Manu Bhakerparis olympics 2024rahul dravidsports newssports news 2024
Previous Post

RAU IAS Accident: बेसमेंट मालिक समेत पांच और लोग अरेस्ट, अब तक सात गिरफ्तारी

Next Post

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई कांवड़ियों से भरी पिकअप, आठ शिवभक्त झुलसे

Writer D

Writer D

Related Posts

Gurbux Singh Grewal
खेल

ओलंपिक पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी गुरबक्स सिंह ग्रेवाल का निधन

25/04/2026
Yusuf Pathan
खेल

पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान के ससुर गिरफ्तार, लगा ये बड़ा आरोप

21/04/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी ने राज्य का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया

24/03/2026
Rural Stadiums
उत्तर प्रदेश

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

06/03/2026
PV Sindhu
खेल

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच पीवी सिंधु वापस भारत लौटीं, दुबई अथॉरिटी को कहा ‘शुक्रिया’

03/03/2026
Next Post
High Tension Line

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई कांवड़ियों से भरी पिकअप, आठ शिवभक्त झुलसे

यह भी पढ़ें

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द

स्वतंत्रता दिवस पर प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए ‘एट होम रिसेप्शन’ सूची हुई छोटी

12/08/2020

31 मार्च तक कर लें ये जरूरी काम, नहीं तो उठानी पड़ेगी परेशानियां

28/03/2021
Dark Knees

काले घुटने पर अपनाएं ये नुस्खे, हो जाएंगे गोरे

21/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version