• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

साल 2025 में शुरू होगा महाकुंभ, जानें शाही स्नान की तिथियां

Writer D by Writer D
02/08/2024
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
MahaKumbh 2025

Maha kumbh 2025

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हम सभी जानते हैं कि हर 12 साल में महाकुंभ (Mahakumbh) मेले का आयोजन किया जाता है। इस बार यह आयोजन उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होने वाला है। इसके अलावा हर 3 साल में कुंभ मेला और हर 6 साल में अर्ध कुंभ मेले का आयोजन होता है। साल 2013 के बाद अब अगले महाकुंभ का आयोजन साल 2025 में होने वाला है।

महाकुंभ (Mahakumbh) को हिंदू धर्म का सबसे बड़ा उत्सव और मेला माना जाता है। इस पवित्र मेले में दुनिया भर के लोग शामिल होते हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अगले महाकुंभ का आयोजन साल 2025 में होने वाला है।

महाकुंभ (Mahakumbh) 2025 शाही स्नान

यह आयोजन जनवरी में होगा। ज्योतिषियों के अनुसार, वृषभ राशि में बृहस्पति ग्रह के होने पर कुंभ मेले का आयोजन होता है। इस हिसाब से महाकुंभ साल 2025 में 13 जनवरी से शुरू होगा।

महाकुंभ (Mahakumbh) का पहला शाही स्नान 14 जनवरी मकर संक्रांति के दिन होगा।
दूसरा शाही स्नान 29 जनवरी मौनी अमावस्या के दिन होगा।
तीसरा शाही स्नान बसंत पंचमी यानी 3 फरवरी को होगा।
इसके अलावा 13 फरवरी को पौष पूर्णिमा के दिन शाही स्नान होगा।
माघी पूर्णिमा 12 फरवरी और 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन शाही स्नान किया जाएगा।

कुंभ (Kumbh) स्नान का महत्व

कुंभ स्नान का बहुत महत्व माना जाता है। मान्यता है कि यदि व्यक्ति कुंभ स्नान करता है, तो उसे सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। साथ ही उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। ऐसा भी कहा जाता है कि अगर कुंभ में स्नान किया जाए, तो पितृ भी शांत होते हैं और इससे व्यक्ति के जीवन में सुख समृद्धि आती है।

बता दें कि देशभर में चार जगह पर महाकुंभ मेले का आयोजन किया जाता है। इसमें हरिद्वार, प्रयागराज, नासिक और उज्जैन शामिल है। हरिद्वार में गंगा के तट पर, प्रयागराज में संगम तट पर, उज्जैन में शिप्रा नदी के तट पर, और नासिक में गोदावरी नदी के तट पर महाकुंभ मेले का आयोजन होता है।

पूजा के जरूरी नियम

– ग्रहों की स्थिति पर तय होता है स्थान
– महाकुंभ (Mahakumbh) के स्थान और तिथियां ग्रहों की स्थिति पर निर्भर करती है। इस हिसाब से ही सूर्य, मेष राशि और बृहस्पति, कुंभ राशि में होते हैं, तब हरिद्वार में महाकुंभ का आयोजन किया जाता है।
– जब बृहस्पति, वृषभ राशि में होते हैं और सूर्य, मकर राशि में होते हैं, तब प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन होता है।
– इसके अलावा जब सूर्य, बृहस्पति और सिंह राशि में होते हैं। तब नासिक में महाकुंभ मेले का आयोजन किया जाता है।
– जब बृहस्पति ग्रह, सिंह राशि में और सूर्य ग्रह मेष राशि में होते हैं, तो उज्जैन में महाकुंभ आयोजित होता है।

Tags: AstrologyAstrology tipsMahakumbh 2025Mahakumbh dateMahakumbh pujaMahakumbh shahi snan
Previous Post

जानें भगवान शिव को क्यों चढ़ाया जाता है भांग-धतूरा, पढ़ें पौराणिक कथा

Next Post

26 अगस्त को मनाया जाएगा जन्माष्टमी पर्व, मात्र इतने मिनट ही रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त

Writer D

Writer D

Related Posts

Virender Sehwag
Main Slider

अयोध्या में वीरेंद्र सहवाग ने किए रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी में भी टेका माथा

15/08/2026
THDC Tunnel Accident
Main Slider

THDC Tunnel Accident: एक और शव मिला, मौत का आंकड़ा 8 पहुंचा

15/08/2026
CM Yogi interacted with artists from eight states.
Main Slider

विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकार परंपरा और लोक संस्कृति के वाहक : मुख्यमंत्री योगी

15/08/2026
CM Dhami hoisted the flag at Parade Ground.
Main Slider

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाएं, विकास और रोजगार के साथ युवाओं पर खास फोकस

15/08/2026
Manoj Jarange
Main Slider

मनोज जरांगे की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

15/08/2026
Next Post
Janmashtami

26 अगस्त को मनाया जाएगा जन्माष्टमी पर्व, मात्र इतने मिनट ही रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त

यह भी पढ़ें

guru nank hospital

गुरु नानक हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, सड़कों पर लेटे मरीज

14/05/2022
हाथरस केस Hathras case

हाथरस केस में खुलकर आरोपियों के पक्ष में आई क्षत्रिय महासभा, निकालेगी देशव्यापी राम राज्य यात्रा

10/10/2020
Vikas Chandra Tripathi passed away

पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी के भतीजे का कोरोना से निधन, अधिवक्ताओं में छाई शोक की लहर

12/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version