• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नकली मार्कशीट बनाने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 20 साल से चल रहा था फर्जीवाड़ा

Writer D by Writer D
12/02/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Fake Marksheet

Fake Marksheet

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। अमीनाबाद पुलिस ने नकली मार्कशीट (Fake Marksheet) और सर्टिफिकेट (Certificate) बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपितों के पास से बड़ी मात्रा में जाली दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

डीसीपी पश्चिम सोमेन बर्मा के मुताबिक गिरोह का सरगना 15-20 साल से फर्जीवाड़ा कर रहा था। आरोपित ने शिवाजी रोड अमीनाबाद में दफ्तर खोल रखा था, जहां से वह लोगों को जाली मार्कशीट बनाकर बेचता था। सरगना समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

फर्जी जमानत के मामले में चार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

डीसीपी ने बताया कि हीवेट रोड निवासी मनीष प्रताप सिंह ने शिवाजी रोड पर कार्यालय बना रखा था। आरोपित खुद को मीडियाकर्मी बताता था। मुखबिर ने जानकारी दी थी कि मनीष बड़ी मात्रा में जाली मार्कशीट बनाकर बेचता है। इसी क्रम में अमीनाबाद पुलिस को पड़ताल के लिए लगाया गया था। शुक्रवार पुलिस टीम ने मनीष के दफ्तर में छापा मारा, जहां से 232 फर्जी अंक पत्र, 10 माइग्रेशन सह स्थानांतरण प्रमाण पत्र, 10 बंडल होलाग्राम, मोहर, आधार कार्ड, 12620 रुपये, एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मनीष के साथी दादरी गौतमबुद्धनगर निवासी कृष्ण ठाकुर, सत्येंद्र और कासगंज निवासी राजकुमार को गिरफ्तार किया है।

फर्जी आधार कार्ड बनाने गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

छानबीन में पता चला है कि मनीष के खिलाफ दिल्ली और प्रयागराज में भी मुकदमे दर्ज हैं। यही नहीं दिल्ली और चिनहट पुलिस ने आरोपित को पहले भी जेल भेजा था। आरोपित मनीष उर्फ मांगे राम खुद को एक न्यूज चैनल का सीएमडी बताकर लोगों को धौंस में लेता था।

पकड़े गए आरोपितों के पास से केंद्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान यूपी के नाम से छपी जाली मार्कशीट मिली हैं। पुलिस का कहना है कि बरामद दस्तावेज जब्त कर लिए गए हैं। आरोपित ने किन-किन लोगों को जाली मार्कशीट बेची है, इसका ब्योरा निकाला जा रहा है। जाली सर्टिफिकेट बनवाने वाले लोगों को चिंहित कर कार्रवाई की जाएगी।

Tags: fake marksheetLucknow News
Previous Post

यूपी में कोरोना की नई गाइडलाइन, जानिए क्या खुलेगा क्या रहेगा बंद

Next Post

बाबासाहब अंबेडकर के रास्ते से भटक गयी है बसपा : अखिलेश यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

यूपी के उत्पादों पर बढ़ा दुनिया का भरोसा, निर्यात दो लाख करोड़ के पार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा में सजा UPITS-2026, 6 देशों की भागीदारी; जानें कैसे पहुंचें

25/09/2026
Main Slider

 केशव प्रसाद मौर्य ने अमित शाह से की भेंट, मिशन यूपी और संगठन पर गहन मंथन-2027 में यूपी में फिर खिलेगा कमल

25/09/2026
Main Slider

दीनदयाल जी ने अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को दी सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

गन्ने से बासमती तक, खेती की चुनौतियों पर मेरठ में हुआ मंथन

24/09/2026
Next Post
akhilesh yadav

बाबासाहब अंबेडकर के रास्ते से भटक गयी है बसपा : अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें

बैडमिंटन खिलाड़ी नंदू नाटेकर का निधन, PM मोदी ने जताया शोक 

28/07/2021
langur

लंगूर करेंगे EVM की सुरक्षा, जानिए प्रशासन ने क्यों लिया ऐसा फैसला

20/02/2022

इस भारतीय बल्लेबाज ने किया कोरोना वैक्सीन लेने से इन्कार, जानें वजह

13/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version