• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राहत और बचाव कार्यों का वरिष्ठ अधिकारी निरंतर अनुश्रवण करें : मुख्यमंत्री धामी

Writer D by Writer D
03/08/2024
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों का निरंतर अनुश्रवण करने के निर्देश देते हुए कहा कि फंसे यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के साथ ही उनकी समुचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि केदारनाथ पैदल मार्ग पर आवागमन को जल्द सुचारू करने का प्रयास किया जाए।

शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को यह निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिलाधिकारियों की ओर से जो भी सहायता की मांग की जा रही है, उस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें सहयोग प्रदान किया जाए।

इससे पहले मुख्यमंत्री (CM Dhami) शनिवार प्रातः काल शासकीय आवास पर वर्चुअल माध्यम से केदारघाटी में अतिवृष्टि से हुए नुकसान और राहत बचाव कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी (रुद्रप्रयाग) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (रुद्रप्रयाग) से बात कर आपदा संबंधित राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रियों और स्थानीय लोगों की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाये।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने केदारनाथ पैदल मार्ग पर आवागमन को जल्द सुचारू करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पैदल यात्रा मार्ग पर फंसे यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया जाए और उनको भोजन की समुचित व्यवस्था रखी जाए। श्रद्धालुओं के परिजनों को उनकी कुशलक्षेम की नियमित अपडेट दी जाए। जारी किये गये हेल्पलाइन नम्बरों का भी व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए।

श्रद्धालुओं के साथ पुलिस का व्यवहार अच्छा हो

मुख्यमंत्री ने गौरीकुंड और सोनप्रयाग के बीच के क्षतिग्रस्त 150 मीटर मोटर मार्ग के निर्माण का कार्य जल्द करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि श्रद्धालुओं के साथ पुलिस का व्यवहार अच्छा हो। प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत और पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था भी सुचारू रखने के निर्देश दिये।

मौसम अनुकूल हुआ तो एक सप्ताह में रास्ता हो जाएगा ठीक

रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने बताया कि केदारनाथ पैदल मार्ग पर जिन स्थानों पर मलबा आया है, उन पर कार्य गतिमान है। मौसम अनुकूल होने की स्थिति में इन रास्तों को एक सप्ताह में ठीक करा लिया जायेगा। गौरीकुंड और सोनप्रयाग के बीच क्षतिग्रस्त 150 मीटर मोटर मार्ग के निर्माण का कार्य भी शुरू किया जा रहा है। अभी इसमें पैदल चलने की व्यवस्था की जा रही है। शेष मोटर मार्ग पूरा सही है।

लोकपर्व हरेला पर्यावरण संरक्षण का पर्व है: मुख्यमंत्री धामी

बैठक में प्रमुख सचिव आर.के सुधांशु, सचिव शैलेश बगोली, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पाण्डेय, एडीजी ए.पी. अंशुमन, आईजी कृष्ण कुमार वी.के, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी उपस्थित थे।

Tags: cm dhamidhami newsUttarakhand News
Previous Post

लोकपर्व हरेला पर्यावरण संरक्षण का पर्व है: मुख्यमंत्री धामी

Next Post

जर्मनी के साथ स्वास्थ्य सेवाओं व ऑटोमोबाइल में उद्योग बढ़ाएगा हरियाणा

Writer D

Writer D

Related Posts

Guava Chutney
Main Slider

ये बढ़ाएगी खाने का स्वाद, जानें बनाने का तरीका

26/05/2026
Amritsari Tadka Tea
Main Slider

घर पर ही बनाएं कुल्हड़ फ्लेवर वाली चाय, अपनाएं ये आसान ट्रिक

26/05/2026
cotton clothes
फैशन/शैली

कॉटन के कपड़ों की इस तरह करें देखभाल, लंबे समय तक बनी रहेगी इनकी चमक

26/05/2026
Anand Bardhan
राजनीति

प्रदेश में उन्नत बागवानी की अपार संभावनाएं: मुख्य सचिव

25/05/2026
cm yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने पद्म पुरस्कार पाने वाली विभूतियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

25/05/2026
Next Post
CM Nayab Singh

जर्मनी के साथ स्वास्थ्य सेवाओं व ऑटोमोबाइल में उद्योग बढ़ाएगा हरियाणा

यह भी पढ़ें

ravindra jadeja

रवींद्र जडेजा ऑस्ट्रेलिया दौरे से आउट, ऋषभ पंत के बारे में आई ये बड़ी खबर

09/01/2021
'Nawazuddin Siddiqui' to be seen opposite Tiger Shroff in Heropanti 2

हीरोपंती 2 में टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आएंगे ‘नवाजुद्दीन सिद्दीकी’

29/05/2021

नगर विकास मंत्री ने महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन

20/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version