• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जाति-मत-मजहब नहीं, देश हो सर्वोपरि : सीएम योगी

Writer D by Writer D
09/08/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

काकोरी/लखनऊ। उत्तर प्रदेश की वीर भूमि काकोरी में शुक्रवार को काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्व (Kakori Train Action Centenary Mahotsav) के अंतर्गत वीरों के नमन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए डाक अनावरण व संस्कृत विभाग द्वारा निर्मित पुस्तिका का विमोचन किया और बच्चों के साथ काकोरी शहीद मंदिर के बाहर सेल्फी भी ली।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने इस अवसर पर कहा कि अब भारत का समय आ गया है, दुनिया की कोई शक्ति हमें महाशक्ति बनने से रोक नहीं सकती। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा जो पंच प्रण दिलाए गए हैं, उनको देश के हर नागरिक को आत्मसात करना होगा। यही हमारे अमर बलिदानियों और शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अगर हम इन प्रण को आत्मसात करके अपने कार्यों को पूरा करते हैं तो कोई कारण नहीं है कि हमारा देश विश्वगुरु और दुनिया की सबसे बड़ी महाशक्ति न बने।

इस अवसर पर सीएम योगी (CM Yogi)  ने जिला प्रशासन लखनऊ व संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित एक्शन शताब्दी महोत्सव के अंतर्गत ‘वीरों को नमन’ कार्यक्रम में रोहित खत्री (रामकृष्ण खत्री के प्रपौत्र), राजीव कुमार सिंह व क्षिप्रा सिंह (प्रपौत्र व प्रपौत्री ठाकुर रोशन सिंह), आफाक उल्लाह खान (पौत्र अश्फाक उल्लाह खान) तथा मनमोहन पाण्डेय (कैप्टन मनोज पाण्डेय के भाई) समेत स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। इस दौरान लघु फिल्म, नृत्य नाटिका, वीर गायन समेत विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन भी हुए।

तत्कालीन सरकार की कायरता का प्रमाण था काकोरी ट्रेन एक्शन

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi)  ने काकोरी ट्रेन एक्शन को याद करते हुए कहा कि देश से बाहर जा रहे राजस्व को देश सेवा में प्रयुक्त करने की मंशा से जो कार्य पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह जैसे वीर सपूतों ने किया था, उसने न केवल देश बल्कि पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोरीं थी। प्रदेश भर में आयोजित कार्यक्रमों के जरिए यह मां भारती के वीर सपूतों, उन महान क्रांतिकारियों को जिन्होंने सर्वस्व बलिदान किया था, उन सभी ज्ञात-अज्ञात सेनानियों व शहीदों को नमन करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि आजादी एक दिन में प्राप्त नहीं हुई। अलग-अलग कालखंड में हुए संघर्षों से इसकी नींव पड़ी। अब आजादी के अमृत काल के शुभारंभ के अवसर पर ही काकोरी एक्शन के शहीदों के प्रति कृतज्ञता प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि काकोरी ट्रेन एक्शन के दौरान क्रांतिकारियों ने रणनीति बनाकर भारत का पैसा जो ब्रिटेन ले जाया जा रहा था, उसे रोककर भारत की क्रांति में धन का उपयोग किया था। तब जो रकम प्राप्त हुई थी, वह मात्र 4,679 रुपये थी, जबकि अंग्रेजी हुकूमत ने 10 लाख रुपये केवल केस पर खर्च कर दिए। घटना में बिना सुनवाई के ही वीरों को फांसी की सजा सुना दी गई थी और नियत दिन से एक दिन पहले ही फांसी दे कर उस समय की हुकूमत ने कायरता दिखाई थी।

‘140 करोड़ भारत वासियों को गर्व है आप पर’, सीएम योगी ने दी नीरज चोपड़ा को बधाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक्शन में शामिल कुछ वीर सपूतों को फांसी हुई, जबकि कुछ को कालापानी की सजा हुई। इन सभी को अंग्रेजों ने तमाम प्रलोभन दिए मगर इनका एक ही जवाब था, ‘जीवन पुष्प चढा चरणों पर, मांगे मातृभूमि से यह वर। तेरा वैभव अमर रहे मां, हम दिन चार रहें न रहें।’ इसी संकल्प के साथ खुद को बलिदान करना स्वीकार किया मगर हार नहीं मानी। आज आजादी इन्हीं शहीदों के बलिदान का परिणाम है।

जाति-मत-मजहब नहीं, देश हो सर्वोपरि : सीएम योगी (CM Yogi) 

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भारत ने अपनी शानदार यात्रा को आगे बढ़ाया है। भारत अगले 2 वर्षों में देश की तीसरी सबसे बड़ी महाशक्ति बनने जा रहा है। सबके चेहरों पर खुशहाली होगी, मगर ये तभी हो सकता है जब हमारी प्राथमिकता हमारी जाति, मत, मजहब नहीं बल्कि राष्ट्र होगा।

समतामूलक समाज की स्थापना के लिए वोकल फॉर लोकल जैसे मूल्यों पर आगे बढ़ना होगा। दुनिया की कोई ताकत भारत का रास्ता नहीं रोक सकती। यही समय है, सही समय है। प्रधानमंत्री मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव पर पंच प्रण की शपथ दिलाई थी, ये हमारा सूत्र होना चाहिए। हम भारत को दुनिया में किस रूप से शक्तिशाली राष्ट के रूप में स्थापित कर सकते हैं इसका चिंतन करना होगा। आज हम अपने कर्तव्यों का पालन करते हैं तो कोई कारण नहीं कि भारत की उन्नति न हो।

प्रदेश में साढ़े चार करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि 1942 में 9 अगस्त यानी आज ही के दिन महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन का आगाज किया था। आज हर शहीद स्माकर पर राष्ट्र धुन के साथ विभिन्न बैंड की धुन बजेगी। हर घर तिरंगा अभियान चलेगा जिसमें हर घर तिरंगा फहराया जाएगा। उत्तर प्रदेश में साढ़े चार करोड़ तिरंगा हर घर फहराया जाएगा। एक वर्ष तक चलने वाले राष्ट्रभक्ति के विभिन्न कार्यक्रमों में हम सबकी सहभागिता होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि आज नाग पंचमी भी है। नाग कुंडलिनी शक्ति का द्योतक है। उन्होंने कहा कि कल भारत को हॉकी और जैवलिन थ्रो में भी नीरज चोपड़ा को मेडल प्राप्त हुआ है, इन सभी खिलाड़ियों का अभिनंदन है, देश इनसे प्रेरणा ले रहा है।

कार्यक्रम में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, सदस्य विधान परिषद लालजी प्रसाद निर्मल, अंबरीश कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष विनय प्रताप सिंह, लखनऊ पूर्व के विधायक ओपी श्रीवास्तव, बख्शी का तालाब के विधायक योगेश शुक्ल, मलिहाबाद की विधायक जया देवी कौशल, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश कुमार मेश्राम, लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार समेत विभिन्न अधिकारी, नेता, अधिकारी व शहीदों के परिजन उपस्थित रहे।

Tags: cm yogikakori newsKakori Train Action Centenary Mahotsavup news
Previous Post

भारतीय शूरवीर नीरज चोपड़ा काे रजत पदक जीतने पर मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई

Next Post

क्रांतिकारियों ने काकोरी में अंग्रेजों को दी थी बड़ी चुनौती: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Azam Khan
उत्तर प्रदेश

आजम खान की मुश्किलें फिर बढ़ीं, रिहाई के तुरंत बाद ED ने की कार्रवाई

31/10/2026
अयोध्या

अयोध्या के दीपोत्सव से जुड़ेगा पूरा विश्व, डिजिटल माध्यम से जलेंगे एक लाख दीप

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘चुनाव आयोग को बदनाम करने का ठेका लेकर बैठे हैं अखिलेश यादव’, दिनेश प्रताप सिंह का तीखा हमला

31/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव का दशक: दक्षता एवं प्रबंधन का बेमिसाल संगम

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी के सभी 75 जिलों में बनेंगे सरदार पटेल स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट जोन: सीएम योगी

31/10/2026
Next Post
AK Sharma

क्रांतिकारियों ने काकोरी में अंग्रेजों को दी थी बड़ी चुनौती: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

गोरखपुर में दहाड़ी प्रियंका, बोलीं- मैं मिट जाऊंगी लेकिन भाजपा से नहीं मिलूंगी

31/10/2021
Deoria massacre

जनसहयोग से ही सफल होगी सेफ सिटी परियोजना : सीएम योगी

25/08/2023
UPI

10 दिन बाद इन मोबाइल नंबरों पर बंद हो जाएंगी बैंकिंग और UPI सर्विस, कहीं आपका…

19/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version