• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धामी मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर

Writer D by Writer D
13/08/2024
in राजनीति, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। धामी मंत्रिमंडल (Dhami Cabinet) की बैठक में पिथौरागढ़-अल्मोड़ा को नगर निगम बनाने, पर्यटन उद्योग पर सब्सिडी देने की नीति में संशोधन, भगवानपुर मंडी को प्रधान मंडी बनाने, उत्तराखंड भूतल एवं खनिकर्म खनिज पर्यवेक्षक सेवा नियमावली के प्रख्यापन, बंदी की मौत पर मुआवजा राशि बढ़ाने, पंचकेदार-पंचबद्री के पर्यटन को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल में शामिल करने सहित कई अहम प्रस्तावों और योजनाओं पर मुहर लगी है।

मंगलवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न हुई। विधानसभा सत्र की तिथि तय होने के चलते बीफ्रिंग नहीं हुई। उत्तराखंड पर्यटन उद्यमी प्रोत्साहन योजना-2024 के प्रख्यापन को मंजूरी मिल है। उत्तराखंड नगर निगम (स्थानों और पदों का आरक्षण एवं आवंटन) नियमावली-2024 व उत्तराखंड नगरपालिका (स्थानों और पदों का आरक्षण और आवंटन) नियमावली- 2024 के प्रख्यापन के संबध में मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया है। वहीं, पहाड़ों में पर्यटन उद्योग लगाने पर सब्सिडी देने की नीति में संशोधन किया गया है। इसके अलावा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम नीति 2015 (यथासंशोधित) के अंतर्गत प्रदत्त वित्तीय प्रोत्साहनों की अनुमन्यता के लिए सीएएफ पर सैद्धांतिक स्वीकृति की तिथि के संबंध में छूट दी गई है।

मंत्रिमंडल (Dhami Cabinet) ने नगरपालिका परिषद अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ को उच्चीकृत कर नगर निगम बनाने का निर्णय लिया गया है। शहरी विकास विभाग के अंतर्गत नगर पालिका परिषद रामनगर के सीमा विस्तार को मंजूरी। शहरी विकास विभाग के अंतर्गत नगरपालिका परिषद कर्णप्रयाग से सेमीग्वाड़ क्षेत्र को पृथक करने का निर्णय लिया गया है।

पंचकेदार-पंचबद्री को उत्तराखंड पर्यटन यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल में शामिल करने के लिए संस्थान के चयन को मंजूरी मिली है। इससे राज्य में राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या और राजस्व में वृद्धि होगी। साथ ही राज्य के निवासियों को स्वरोजगार प्राप्त होने के साथ ही राज्य में रिवर्स पलायन होने में मदद मिलेगी। इसी क्रम में पंच केदार और पंच बद्री को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में शामिल कराने की कार्यवाही करने के लिए आभा नारायण लांबा एसोसिएट्स का चयन किया गया है। कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के अंतर्गत भगवानपुर मंडी को प्रधान मंडी बनाया जाएगा।

कैबिनेट (Dhami Cabinet) ने उत्तराखंड बंदी की मौत पर मुआवजा राशि के भुगतान की नीति (2024) को मंजूरी दी गई है। अब इसके अंतर्गत 2 लाख से 5 लाख तक का मुआवजा दिया जाएगा। उत्तराखंड कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग ( लिपिकवर्गीय ) सेवा नियमावली 2024 के प्रख्यापन का निर्णया लिया गया है। उत्तराखंड पुलिस उप निरीक्षक और निरीक्षक (नागरिक पुलिस/अभिसूचना ) सेवा (संशोधन) नियमावली 2024 के प्रख्यापन को मंजूर मिली है। होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के अंतर्गत केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान के लिए पदों के सृजन संबंधी शासनादेश संख्या तीन में भाषायी त्रुटि और कतिपय पदों के वेतनमान, ग्रेड वेतन, पदनाम संशोधित करने का निर्णय लिया गया है।

कैबिनेट (Dhami Cabinet) के अनुसार पौड़ी जनपद कोटद्वार में नवीन केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए प्रस्तावित भूमि का निशुल्क आवंटन और इसके अतिरिक्त राज्य में नवीन केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए निशुल्क भूमि आवंटित की जाएगी। विज्ञान एवं प्रद्योगिकी विभाग, सूचना प्राैद्योगिकी सुराज एवं विज्ञान प्राैद्योगिकी अनुभाग-2 के अंतर्गत संचालित स्वयतशासी संस्था, उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रद्योगिकी परिषद(यू-कॉस्ट) में रिक्त पदों को अनफ्रीज कर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करने के संबंध में छह पद फ्रीज को अनफ्रीज कर दिया गया है। नगरपालिका परिषद डोईवाला का उच्चीकरण श्रेणी 3 से 1 में किया गया। अन्य पिछड़ा जाति (पूर्व दशम एवं दशमोत्तर) तथा ईबीसी छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत भारत सरकार की ओर से निर्गत नवीन दिशा निर्देशों को प्रदेश में लागू करने को मजूरी दी गई है।

कैबिनेट (Dhami Cabinet) की बैठक में उत्तराखंड खेल विवि विधेयक 2024 और उत्तराखंड लोक व निजी संपत्ति क्षति वसूली अध्यादेश 2024 को विधेयक के लिए विधानसभा के पटल पर रखा जाएगा। इसके अलावा उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग में अधिनियम के प्राविधानुसार आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन वर्ष 2020-21 और 2021-22 को विधानसभा के पटल रखा जाएगा। बैठक में भूमि अधिनियम 1950, संशोधन के लिए विधेयक लाने को मंजूरी दी गई है। नगरपालिका परिषद नगला की सीमा से गोविंद वल्लभ पंत यूनिवर्सिटी को बाहर करने और उत्तराखंड होम गार्ड कल्याण कोष संशोधन नियमावली 2024 को प्रख्यापित करने की भी मंजूरी दी गई है।

देश की पहली लीथियम खदान छत्तीसगढ के कटघोरा में

उत्तराखंड ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज संस्थान के बोर्ड ऑफ गवर्नर की सूची में अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव/सचिव, ग्राम्य विकास एवं आयुक्त, ग्राम्य विकास को उत्तराखंड ग्राम विकास एवं पंचायतीराज संस्थान के बोर्ड ऑफ गवर्नेंस में सदस्य के रूप में शामिल करने की मंजूरी मिली है। उत्तराखंड खनन(अवैध खान, परिवहन एवं भण्डारण का निवारण) नियमावली-2024 के नियम-14 के उपनियम(5) में संशोधन किया गया है। अब एक मुश्त योजना(वन टाइम सेटलमेंट) योजना को पुनः लागू करने के संबंध में मंजूरी प्रदान की गई। उत्तराखंड भूतल एवं खनिकर्म खनिज पर्यवेक्षक सेवा नियमावली- 2024 के प्रख्यापन और उत्तराखंड भू-तत्व एवं खनिकर्म अधीनस्थ प्राविधिक सेवा नियमावली-2024 के प्रख्यापन को मंजूरी दी गई है।

समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत देहरादून के रायवाला में 50 वृद्धजनों की क्षमता वाले नवनिर्मित वृद्ध व अशक्त आवास गृह के संचालन के लिए कुल सात पदों के सृजन और राज्य के प्रत्येक जनपद में वृद्ध और अशक्त आवास गृह के निर्माण को मंजूरी मिली है। उत्तराखंड प्रादेशिक आर्म्ड कांस्टेबलरी अधीनस्थ अधिकारी सेवा(संशोधन) नियमावली 2024 के प्रख्यापन को मंजूरी। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ की हड़ताल अवधि में वेतन का समायोजन संबंधित कार्मिकों के उपार्जित अवकाश करने का निर्णय लिया गया है। कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के अंतर्गत सगंध पौधा केंद्र, सेलाकुई में फील्ड सहायक/मास्टर ट्रेनर के नौ अस्थाई पद सृजित किया गया है।

Tags: dhami cabinetUttarakhand News
Previous Post

देश की पहली लीथियम खदान छत्तीसगढ के कटघोरा में

Next Post

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 3400 करोड़ की 600 परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

Writer D

Writer D

Related Posts

Tehri Dam displaced people got possession of their land after 15 years
राजनीति

जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई से 15 वर्षों बाद टिहरी बांध विस्थापित परिवार को मिला न्याय

17/02/2026
medical colleges
उत्तर प्रदेश

इंफ्रास्ट्रक्चर, मेडिकल शिक्षा और सेवाओं के विस्तार से तंदरुस्त हुआ प्रदेश

17/02/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

झुमका जलाशय में ‘क्रूज’ पर सवार हुए मुख्यमंत्री साय, 27 लाख के ओपन थिएटर का किया लोकार्पण

17/02/2026
Government's focus on all-round development of Surguja
Main Slider

सरगुजा के सर्वांगीण विकास पर सरकार का फोकस, 50 करोड़ के बजट को मंजूरी, 543 कार्य स्वीकृत

17/02/2026
CM Yogi
Main Slider

श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए आगे आएं अखिलेशः मुख्यमंत्री योगी

17/02/2026
Next Post
CM Nayab Singh

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 3400 करोड़ की 600 परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

यह भी पढ़ें

'Tarak Mehta Ka Ooltah Chashma

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के फैंस के लिए खुशखबरी, दयाबेन कर रही हैं शो में वापसी

07/02/2021
cloudburst

उत्तरकाशी में फिर फटा बादल, नौगांव इलाके में भारी तबाही

07/09/2025

9 अगस्त से होने वाली बीएड परीक्षा में 4 लाख से ज्यादा उम्मीदवार होंगे शामिल

05/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version