• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अटल जी के मूल्य व सिद्धांत सदैव प्रेरणा देते रहेंगे: योगी आदित्यनाथ

Writer D by Writer D
16/08/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर लोकभवन में अटल जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि राजनीति में अजातशत्रु के रूप में एक सर्वमान्य चेहरे के रूप में अटल जी की पहचान थी। उन्होंने भारतीय राजनीति को एक नई ऊंचाईयों पर पहुंचाने का काम किया। योगी ने कहा कि अटल जी की कविताएं उनकी स्मृतियां भारतीय राजनीति के लिए उनके मूल्य व सिद्धांत सदैव एक नई प्रेरणा देती रहेंगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने प्रदेश की जनता की ओर से उत्तर प्रदेश शासन की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अटल जी का पैतृक गांव वह बटेश्वर है। उन्होंने उच्च शिक्षा कानपुर में रहकर पूरी की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से वह उन्होंने प्रारम्भिक शिक्षा लेने के बाद राष्ट्रधर्म और अन्य विचार परिवार के साथ जुड़कर एक लेखक के रूप में अपनी पहचान बनाई। डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सानिध्य में उन्होंने सार्वजनिक जीवन की शुरूआत की। लखनऊ संसदीय क्षेत्र का उन्होंने लगातार पांच बार संसद में प्रतिनिधित्व किया।

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण का माडल कैसा होना चाहिए। ग्रामीण भारत में विकास का माडल क्या होना चाहिए। अन्त्योदय की योजना को उन्होंने गरीबों तक पहुंचाने का काम किया।

कांवड़ियों से भरी पिकअप खडे़ कंटेनर में घुसी, महिला सहित 3 की मौत; सीएम योगी ने जताया दुख

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद कहा कि अटल एक व्यक्ति नहीं विचार हैं, अटल एक जीवन नहीं संस्कार हैं। राष्ट्र निर्माण में उनके अद्वितीय योगदान के लिए हमेशा स्मरण किया जायेगा।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, महापौर सुषमा खर्कवाल, राज्यसभा सांसद डा. दिनेश शर्मा, पूर्व मंत्री डा. महेन्द्र सिंह, एमएलसी लालजी प्रसाद निर्मल, मुकेश शर्मा, विधायक डा.नीरज बोरा व महानगर भाजपा अध्यक्ष आनंद द्विवेदी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Tags: cm yogiLucknow Newsup newsYogi News
Previous Post

‘लोगों के ’अच्छे दिन’ कब आयेंगे?’, पीएम मोदी के भाषण पर बोलीं बसपा सुप्रीमो मायावती

Next Post

दो स्कूल बसों में भिड़ंत, चालक समेत दस छात्र घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Rahul Gandhi-Akhilesh Yadav
Main Slider

150 सीटों की मांग पर अड़ी कांग्रेस, जीत के फॉर्मूले पर अड़ी सपा

17/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

शामली व कैराना की डेमोग्राफी बदल रहे थे जिन्ना के उपासकः मुख्यमंत्री

17/07/2026
Ram Mandir
अयोध्या

राम मंदिर चंदा चोरी केस: अगले हफ्ते SC में पेश होगी SIT की अंतरिम रिपोर्ट

17/07/2026
Two criminals killed in Shikohabad encounter
उत्तर प्रदेश

शिकोहाबाद में एनकाउंटर, बच्चों को बंधक बनाने वाले दोनों बदमाश मिट्टी में मिले

17/07/2026
Order to demolish 70 year old mosque
उत्तर प्रदेश

कलेक्ट्रेट परिसर की 70 साल पुरानी मस्जिद हटाने के आदेश, जानें पूरा मामला

17/07/2026
Next Post
Collision between two school buses

दो स्कूल बसों में भिड़ंत, चालक समेत दस छात्र घायल

यह भी पढ़ें

Mango Shrikhand

सावन के व्रत के दौरान करें मैंगो श्रीखंड का सेवन, स्वाद के साथ मिलेगी एनर्जी

22/07/2025
CM Yogi

BJP की जीत डबल इंजन सरकार के प्रति जनविश्वास की प्रतीक: सीएम योगी

03/02/2023
sidhhartha pathani

सिर्फ दिखावे के लिए एक्टर के परिवार की मदद कर रहा था सिद्धार्थ पिठानी!

13/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version