• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसान संगठन आंदोलन तेज, अन्नदाताओं का अनशन शुरू

Writer D by Writer D
14/12/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
farmer protest

किसानों का अनशन शुरू

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कृषि सुधार कानूनों के विरोध में सोमवार को किसान संगठन आंदोलन तेज कर दिया तथा सरकार पर दबाव बढ़ाने के लिए भूख हड़ताल पर चले गए ।

किसान नेता सुबह आठ बजे से अनशन पर चले गए को शाम पांच बजे तक जारी रहेगा । यह अनशन राजधानी के गाजीपुर , टीकरी ,सिंधु सीमा तथा कुछ अन्य स्थानों पर किया जाएगा । जिला मुख्यालयों में भी किसान अनशन तथा धरना प्रदर्शन करेंगे । किसान संगठन तीन कृषि सुधार कानूनों को रद्द करने पर अड़े हैं ।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी भूख हड़ताल करने की घोषणा की है । उन्होंने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से किसानों के आंदोलन में शामिल होने की अपील की है ।

शनिवार को किसान संगठनों ने आंदोलन तेज कर दिया जबकि हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर बातचीत का दबाव बढ़ा दिया।

जिन दलों ने किसानों को छला वही कृषि क़ानूनों को लेकर भ्रम फैला रहे है : स्वतंत्र देव

किसान संगठनों ने देश में अनेक स्थानों पर टोल प्लाजा पर प्रर्दशन कर कर वसूली को बाधित किया । किसानों के कई जत्थे अलग अलग राज्यों से दिल्ली के लिए रवाना हो गए ।

श्री चौटाला ने कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर तथा खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात के बाद कहा कि सरकार किसान संगठनों के साथ 48 घंटे में अगले दौर की बातचीत शुरू करेगी । सरकार ने किसान संगठनों को कृषि सुधार कानूनों में संशोधन का प्रस्ताव दिया था जिसे खारिज कर दिया गया था और आंदोलन तेज करने की धमकी दी गई थी।

श्री तोमर ने किसानों से आंदोलन समाप्त कर बातचीत से समस्या का समाधान करने की अपील की है । उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि बातचीत से समस्या का समाधान निकलेगा । सरकार का दरवाजा किसानों से बातचीत के लिए खुला है ।

किसान संगठन पिछले 19 दिनों से राष्ट्रीय राजधानी की सीमा पर आंदोलन कर रहे हैं । सरकार ने दिल्ली की सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को कड़ी कर दी है। सीमा पर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है ।

Tags: Agriculture billsdelhi newsfarmer protest NewsKisan andolankisan andolan newsNational newsभूख हड़ताल
Previous Post

जिन दलों ने किसानों को छला वही कृषि क़ानूनों को लेकर भ्रम फैला रहे है : स्वतंत्र देव

Next Post

तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकराई, सिपाही समेत पांच लोगों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Dhanteras
Main Slider

धनतेरस पर कब करें पूजा और खरीदारी? जानें शुभ समय और सही तारीख

22/10/2026
उत्तराखंड

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
Main Slider

‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’, भाजपा का सपा प्रमुख पर तीखा हमला

21/10/2026
उत्तराखंड

नवोदय विद्यालयों में शिक्षा से सुविधाओं तक होगा सुधार, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

21/10/2026
Next Post
ayodhya accident

तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकराई, सिपाही समेत पांच लोगों की मौत

यह भी पढ़ें

Bhairavi Vaidya

बॉलीवुड इंडस्ट्री को बड़ा झटका, ‘ताल’ फेम एक्ट्रेस ने दुनिया को कहा अलविदा

13/10/2023
Theft

पुलिस महकमे में हड़कंप: लखनऊ में आईपीएस के घर चोरी, कैश–ज्वेलरी के साथ 20 टोटियां भी ले गए चोर

26/09/2025
भारत में धूम मचाने आ रही हैं Royal Enfield की 4 नई दमदार बाइक्स! फीचर्स और डिटेल्स लीक

धूम मचाने आ रही हैं Royal Enfield की नई दमदार बाइक्स! फीचर्स और डिटेल्स लीक

01/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version