• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुलिस महकमे में हड़कंप: लखनऊ में आईपीएस के घर चोरी, कैश–ज्वेलरी के साथ 20 टोटियां भी ले गए चोर

Writer D by Writer D
26/09/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Theft

Theft

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। राजधानी के पॉश इलाके विकास नगर में चोरी (Theft) की बड़ी वारदात सामने आई है। नोएडा में डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) के पद पर तैनात आईपीएस अधिकारी यमुना प्रसाद के खाली पड़े आवास को चोरों ने निशाना बनाया।

जानकारी के मुताबिक चोर खिड़की की ग्रिल काटकर घर में घुसे और नकदी व चांदी के आभूषण समेत बाथरूम की 20 टोटियां तक उखाड़ ले गए। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है।

आईपीएस यमुना प्रसाद, जो 2012 बैच के अधिकारी हैं। वर्तमान में नोएडा कमिश्नरेट में डीसीपी के रूप में कानून-व्यवस्था संभाल रहे हैं। उनका लखनऊ स्थित आवास—1/197, विकास नगर—लंबे समय से खाली पड़ा था। उनके रिश्तेदार असित सिद्धार्थ इस मकान की देखभाल कर रहे थे। 23 सितंबर को जब असित ने घर खोला, तो चोरी (Theft) का पता चला।

बताया जा रहा है कि कुल मिलाकर चोरी (Theft) गए सामान का अनुमानित मूल्य लाखों में है। घटना की सूचना मिलते ही विकास नगर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। लखनऊ पुलिस की टीम ने तुरंत घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चोरों ने सावधानीपूर्वक रेकी की थी और खाली घरों पर नजर रखी थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह एक सुनियोजित वारदात लग रही है, जिसमें 2-3 चोरों का गिरोह शामिल हो सकते हैं। विकास नगर थाना प्रभारी ने बताया, “हम फिंगरप्रिंट्स और फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश कर रहे हैं। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।” हालांकि, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस ने आसपास के इलाकों में नजरबंदी बढ़ा दी है।

Tags: crime newsLucknow News
Previous Post

भण्डारीबाग रेलवे ओवरब्रिज प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में से एक लेटलतीफी क्षम्य नहींः डीएम

Next Post

बिहार की महिलाओं को PM मोदी का तोहफा, बोले- मैं और नीतीश आपके दो भाई हैं

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने ‘सेवा विधि’ पुस्तक का किया विमोचन, बोले- अधिकारियों के लिए बनेगी व्यवहारिक मार्गदर्शिका

22/07/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव

22/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सपा शासन में भूमाफियाओं ने लोगों को ठगा, हमने दिया सम्मानजनक मुआवजा : सीएम योगी

22/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

करें सभी इंतजाम, जलभराव की समस्या बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री

22/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

बरेली में केशव मौर्य की समीक्षा बैठक, बोले- कोई पात्र आवास और पेंशन से वंचित न रहे

22/07/2026
Next Post
PM Modi

बिहार की महिलाओं को PM मोदी का तोहफा, बोले- मैं और नीतीश आपके दो भाई हैं

यह भी पढ़ें

भाजपा सरकार के एजेंडे में किसानों के लिये न जगह है न चिंता : लल्लू

03/11/2020
ED takes major action in the 1xBet App case

युवराज सिंह, उर्वशी रौतेला,सोनू सूद की करोड़ों की संपत्ति जब्त, इस मामले में ED ने की कार्रवाई

19/12/2025
Monsoon

यूपी में जल्द मौसम ले सकता है यू-टर्न, इस दिन मानसून देगा दस्तक

27/06/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version