• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सावन के पांचवें सोमवार पर करें ये एक काम, सालभर नहीं सताएगी पैसों की कमी!

Writer D by Writer D
19/08/2024
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Sawan

Sawan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सावन (Sawan) का महीना देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस महीने में श्रद्धा भाव से रोजाना भगवान शिव की पूजा की जाती है। इस बार सावन के महीने का आखिरी दिन सोमवार को रक्षाबंधन के साथ कई शुभ संयोग बन रहें हैं। ज्योतिष शास्त्र में सावन के दौरान विशेष उपाय किए जाते हैं। इन उपायों को करने से आर्थिक तंगी समेत सभी परेशानियां दूर होती हैं। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है। अगर आप भी आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो सावन महीने में इन चीजों का दान जरूर करें।

सावन (Sawan) के पांचवें सावन सोमवार व्रत का मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार 19 अगस्त के दिन ही श्रावण (Sawan) तिथि सुबह 03 बजकर 04 मिनट से आरंभ होगी और इसका समापन भी इसी दिन रात 11 बजकर 55 मिनट पर हो जाएगा। ज्योतिष के अनुसार 18 जुलाई को सावन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी की क्षय तिथि है। जिसकी वजह से पूर्णिमा 19 अगस्त को ही शुरू होगी।

सावन (Sawan) के पांचवें सावन सोमवार बन रहे हैं ये शुभ योग

सावन (Sawan) के पांचवें और आखिरी सोमवार बहुत ही शुभ है। क्योंकि इस दिन कई शुभ संयोगों का निर्माण हो रहा है। जिसमें शोभन योग, रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं। यह सभी योग बहुत ही शुभ माने जाते हैं। इन योगों में पूजा करने से व्यक्ति को दोगुने फल की प्राप्ति होताी है। यहीं नहीं जीवन में सफलता मिलने के साथ ही कई दोषों का नाश होता है। इस दिन शोभन योग सुबह से लेकर देर रात 12:45 तक रहेगा। रवि योग सुबह 5:50 से 8 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। वहीं, सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 05 बजकर 53 मिनट से लेकर 08:07 तक रहने वाला है।

इन चीजों का करें दान

सावन के महीने में आने वाली पूर्णिमा को सावन या श्रावणी पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस दिन लोग अलग-अलग तीर्थ स्थनों पर जाकर स्नान अथवा दान करते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में चल रही सभी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

सफेद वस्त्र का दान

सावन सोमवार के दिन सफेद चीजों का दान करना बड़ा ही शुभ माना जाता है। इस दिन किसी गरीब को सफेद रंग के वस्त्र का दान करें। इससे जीवन में सुख-समृद्धि का आती है। इसके अलावा भगवान शिव के साथ चंद्रदेव का भी आशीर्वाद मिलता है।

दूध का दान

सावन सोमवार के दिन दूध का दान रना बहुत ही फलदायी माना जाता है। ।कारण यह है कि इस दिन दूध से भगवान शिव का अभिषेक किया जाता है। जिसके बाद अभिषेक किए गए दूध को गरीबों में दान करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में शुभता आताी है।

चांदी का दान

सावन सोमवार के दिन चांदी का दान भी शुभ फलदायी माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में चांदी को चंद्रमा की धातु माना जाता है। जिससे कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। इस दिन आप अपनी इच्छानुसार चांदी से बनी चीजों का भी दान कर सकते हैं।

चावल का दान
सावन के आखिरी सोमवार को दिन चावल या उससे बनी खीर का का दान करना भी बहुत शुभ होता है। मान्यता है कि ऐसा करन से सफलता केरास्ते मे आ रही रूकावटे दूर होती है।

रुद्राक्ष का दान

सावन सोमवार के दिन रुद्राक्ष का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपको शारीरिक व मानसिक कष्ट से छुटकारा मिलता है। साथ ही आपकी सभी इच्छाएं पूरी होती है।

शिव मंदिर में करें यह दान

भगवान शिव की कृपा पाने के लिए सावन के आखिरी सोमवार को शिव मंदिर में गरीबों को अन्न, फल, सफेद मिठाई या पैसों का दान करने वाले पर भगवान शिव प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं।

Tags: Sawan 2024Sawan last mondaySawan Somwar
Previous Post

कब है चेहल्लुम, इस्लाम में क्यों मनाया जाता है ये त्योहार?

Next Post

बचे हुए ब्रेड के किनारों को ऐसे करें इस्तेमाल, बढ़ जाएगा खाने का स्वाद

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
bread

बचे हुए ब्रेड के किनारों को ऐसे करें इस्तेमाल, बढ़ जाएगा खाने का स्वाद

यह भी पढ़ें

IED Blast

चर्च में प्रार्थना के दौरान हुए धमाके में 17 की मौत, ISIS ने ली जिम्मेदारी

16/01/2023
PM Modi

राजनीति नहीं राष्ट्रनीति पर चलती है भाजपा: नरेन्द्र मोदी

06/04/2024
mi 17

ऊंचाई वाले इलाकों पर भारत का सामना करने के लिए चीन बढ़ा रहा हवाई क्षमता

19/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version