• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मंकीपॉक्स वायरस को लेकर देश में अलर्ट, दिल्ली के 3 हॉस्पिटल बने नोडल सेंटर

Writer D by Writer D
20/08/2024
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Mpox

Monkey Pox

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा हाल ही में मंकीपॉक्स वायरस (Monkeypox Virus) के नए वेरिएंट के कारण इसे वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया गया है। इसके मद्देनजर, भारत सरकार ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को देश के सभी हवाई अड्डों और पाकिस्तान एवं बांग्लादेश के साथ लगे सीमावर्ती क्षेत्रों के अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के मिलने पर तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

तीन अस्पताल बने मंकीपॉक्स वायरस (Monkeypox Virus) के नोडल सेंटर

स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल, सफदरजंग अस्पताल और लेडी हार्डिंग अस्पताल को मंकीपॉक्स रोगियों (Monkeypox Patient) के इलाज और प्रबंधन के लिए नोडल सेंटर के रूप में चिन्हित किया है। इन अस्पतालों में संभावित रोगियों को आइसोलेशन में रखकर उनका इलाज किया जाएगा। साथ ही, देशभर के सभी राज्यों को निर्देश दिया गया है कि वे भी अपने क्षेत्रों में ऐसे नोडल अस्पतालों की पहचान करें और आम जनता को इसकी जानकारी दें।

सभी राज्य सरकारों को सतर्क रहने के निर्देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख सचिव पीके मिश्रा ने रविवार को देश में मंकीपॉक्स वायरस (Monkeypox Virus) की स्थिति और तैयारियों की समीक्षा के लिए एक बैठक की। अधिकारियों के अनुसार, वर्तमान में देश में मंकीपॉक्स वायरस (Monkeypox Virus) का कोई मामला नहीं पाया गया है।

US में केंटकी अदालत के बाहर गोलीबारी, मां-बेटी की मौत

हालांकि, किसी बड़े प्रकोप का खतरा होने की संभावना कम है, लेकिन केंद्र सरकार ने एहतियात के तौर पर सभी राज्य सरकारों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, 32 लैब के नेटवर्क को भी तैयार रखा गया है ताकि किसी भी संभावित मामले की तुरंत जांच की जा सके।

116 देशों में मंकीपॉक्स के करीब 1 लाख मामले

WHO की रिपोर्ट के अनुसार, 2022 से अब तक 116 देशों में मंकीपॉक्स वायरस (Monkeypox Virus) के 99,176 मामले और 208 मौतें दर्ज की गई हैं। इस वर्ष मंकीपॉक्स वायरस (Monkeypox Virus) के मामलों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है, जहां अब तक 15,600 से अधिक मामले और 537 मौतें दर्ज की गई हैं। भारत में भी 2022 से अब तक 30 मामले सामने आए हैं, जिसमें से आखिरी मामला मार्च 2023 में पाया गया था।

Tags: delhi newsMonkeypox alertmonkeypox virusNational news
Previous Post

US में केंटकी अदालत के बाहर गोलीबारी, मां-बेटी की मौत

Next Post

लेटरल एंट्री पर मोदी सरकार का यू-टर्न, UPSC को दिया सीधी भर्ती पर रोक का आदेश

Writer D

Writer D

Related Posts

Omelette
Main Slider

घर पर बनाएं ठेले जैसा चटपटा और फ्लफी ऑमलेट, झटपट बन जाएगी ये डिश

19/05/2026
food
Main Slider

ऐसी जगहों पर न करें भोजन, दरिद्रता पड़ जाएगी पीछे

19/05/2026
Gas Stove
Main Slider

फिर से चमक जाएगा गंदा गैस स्टोव, आजमाए ये टिप्स

19/05/2026
Lizard
Main Slider

छिपकलियों की घर में बढ़ गईं धमा चौकड़ी, भगाएगी ये चीजें

19/05/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

18/05/2026
Next Post
UPPSC

लेटरल एंट्री पर मोदी सरकार का यू-टर्न, UPSC को दिया सीधी भर्ती पर रोक का आदेश

यह भी पढ़ें

Budget 2022: ‘WFH’ वालों को मिल सकती है राहत, अतिरिक्त स्टैंडर्ड डिडक्शन का मिल सकता है लाभ

22/01/2022
IITF-2025

उत्तर प्रदेश की महिला उद्यमियों को मिला IITF-2025 में वैश्विक उड़ान का अवसर

23/11/2025
Belgian ambassador met CM Yogi

बेल्जियम के राजदूत ने सीएम योगी से की मुलाकात, यूपी में हुए विकास कार्यों की तारीफ की

23/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version