• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत बंद का मायावती ने किया समर्थन, बीजेपी-कांग्रेस पर साधा निशाना

Writer D by Writer D
21/08/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Mayawati

Mayawati

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। एससी-एसटी आरक्षण (SC-ST Reservation) को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के विरोध में बुलाए गए भारत बंद (Bharat Bandh) का बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती ने समर्थन किया है। बुधवार को मायावती (Mayawati) ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर बंद के समर्थन का ऐलान करते हुए बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) आदि राजनीतिक दलों पर निशाना साधा है। इसके साथ ही मायावती (Mayawati ) ने अपने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अनुशासित व शान्तिपूर्ण तरीके से भारत बंद में शामिल हों।

उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट कर बंद के समर्थन में अपील की। मायावती ने कहा-‘बीएसपी का भारत बंद को समर्थन, क्योंकि भाजपा व कांग्रेस आदि पार्टियों के आरक्षण विरोधी षडयंत्र एवं इसे निष्प्रभावी बनाकर अन्ततः खत्म करने की मिलीभगत के कारण 1 अगस्त 2024 को SC/ST के उपवर्गीकरण व इनमें क्रीमीलेयर सम्बंधी माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के विरुद्ध इनमें रोष व आक्रोश।’

1. बीएसपी का भारत बंद को समर्थन, क्योंकि भाजपा व कांग्रेस आदि पार्टियों के आरक्षण विरोधी षडयंत्र एवं इसे निष्प्रभावी बनाकर अन्ततः खत्म करने की मिलीभगत के कारण 1 अगस्त 2024 को SC/ST के उपवर्गीकरण व इनमें क्रीमीलेयर सम्बंधी मा. सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के विरुद्ध इनमें रोष व आक्रोश।

— Mayawati (@Mayawati) August 21, 2024

उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे भारत बंद के तहत सरकार को ज्ञापन देकर संविधान संशोधन के जरिए आरक्षण में हुए बदलाव को खत्म करने आदि की मांग करें। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से यह भी अपील की है कि वे बिना किसी हिंसा के अनुशासित व शान्तिपूर्ण तरीके से बंद में शामिल हों।

2. इसको लेकर इन वर्गों के लोगों द्वारा आज ’भारत बंद’ के तहत सरकार को ज्ञापन देकर संविधान संशोधन के जरिए आरक्षण में हुए बदलाव को खत्म करने आदि की माँग जबरदस्त, जिसे बिना किसी हिंसा के अनुशासित व शान्तिपूर्ण तरीके से किये जाने की अपील।

— Mayawati (@Mayawati) August 21, 2024

3. एससी-एसटी के साथ ही ओबीसी समाज को भी आरक्षण का मिला संवैधानिक हक इन वर्गों के सच्चे मसीहा बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के अनवरत संघर्ष का परिणाम है, जिसकी अनिवार्यता व संवेदनशीलता को भाजपा, कांग्रेस व अन्य पार्टियाँ समझकर इसके साथ भी कोई खिलवाड़ न करें।

— Mayawati (@Mayawati) August 21, 2024

आरक्षण के साथ कोई खिलवाड़ नहीं

मायावती (Mayawati ) ने आगे लिखा कि एससी-एसटी (SC-ST ) के साथ ही ओबीसी समाज को भी आरक्षण का मिला संवैधानिक हक इन वर्गों के सच्चे मसीहा बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर (Baba Saheb Dr. Bhimrao Ambedkar) के अनवरत संघर्ष का परिणाम है, जिसकी अनिवार्यता व संवेदनशीलता को भाजपा, कांग्रेस व अन्य पार्टियां समझकर इसके साथ भी कोई खिलवाड़ न करें।

Tags: bharat bandhLucknow Newsmayawatiup news
Previous Post

Bharat Bhandh: बिहार में असर, हाइवे जाम, सड़क पर टायर जलाए, ट्रेन रोकी

Next Post

पाकिस्तान से यज्द जा रही बस पलटी, 30 से अधिक शिया तीर्थयात्रियों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Prerna Canteen
उत्तर प्रदेश

यूपी में 2100 से अधिक कैंटीन बनीं आत्मनिर्भरता की ‘प्रेरणा’, दस हजार परिवारों का बनीं सहारा

05/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में स्वच्छ-हरित विद्यालयों का बढ़ा कारवां, एसएचवीआर में 1.62 लाख स्कूलों ने दर्ज कराई भागीदारी

05/10/2026
UP Rise
उत्तर प्रदेश

संवाद, संकल्प और सफलता के मूलमंत्र के साथ यूपी राइज का हुआ आयोजन

05/10/2026
उत्तर प्रदेश

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में उत्तर प्रदेश बना देश में नंबर-1

05/10/2026
Deepotsav
Main Slider

योगी सरकार के नेतृत्व में भव्य होगा 10वां दीपोत्सव, 33 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी

05/10/2026
Next Post
Accident

पाकिस्तान से यज्द जा रही बस पलटी, 30 से अधिक शिया तीर्थयात्रियों की मौत

यह भी पढ़ें

Muzaffarnagar police

मुजफ्फरनगर पुलिस ने किया ऐसा काम, योगी सरकार ने दिया 2 लाख का इनाम

04/03/2021
पीएम मोदी PM Modi

देश की आजादी के 75वें वर्ष को मनाने के लिए प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में समिति गठित

07/03/2021

26 और 27 सितंबर को रेड अलर्ट के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित रहेंः CM धामी

25/09/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version