• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एम्स और आरएमएल के डॉक्टरों ने खत्म की हड़ताल, 11​ दिन बाद काम पर लौटे

Writer D by Writer D
22/08/2024
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Supreme Court

Supreme Court

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कोलकाता के आरजी कर डॉक्‍टर के मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद एम्‍स-आरएमएल के रेज‍िडेंट डॉक्‍टरों ने हड़ताल (Doctors Strike) खत्‍म कर दी है। इससे दो घंटे पहले सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने डॉक्‍टरों से कहा था क‍ि आप हड़ताल खत्‍म कीज‍िए। हम आपकी हर बात सुनने के ल‍िए तैयार हैं। कोर्ट ने केंद्र सरकार से भी कहा क‍ि डॉक्टर काम पर लौटने को तैयार हैं, पर राज्य सरकारों को सुरक्षा के ल‍िए कदम उठाने होंगे। स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव को निर्देश कि राज्य के मुख्य सचिवों और डीजीपी के साथ बैठक कर सुरक्षा के मुद्दे को सुलझाए। एक हफ़्ते में ये काम हो जाए और राज्य सरकारें दो हफ्ते में कदम उठा लें। सीजेआई की यह बात एम्‍स के डॉक्‍टरों ने मान ली और काम पर लौट आए। हालांक‍ि, अभी कई यूनियन हड़ताल पर हैं।

कोलकाता में मह‍िला डॉक्‍टर की रेप के बाद हत्‍या से डॉक्‍टर बेहद नाराज हैं। सुरक्षा देने की मांग करते हुए दिल्ली एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने बैनर तले सभी डॉक्‍टरों ने कामकाज ठप कर‍ दिया था। अब सुप्रीम कोर्ट और सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ के भरोसा देने पर 11 दिन बाद एम्‍स के डॉक्‍टरों ने स्ट्राइक खत्म करने की घोषणा की। एक स्टेटमेंट जारी कर एसोसिएशन की तरफ से कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट की आश्वासन के बाद स्ट्राइक को खत्म किया जा रहा है। स्टेटमेंट में ये भी कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक हड़ताली डॉक्टरों के खिलाफ किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई नहीं होगी जो राहत की बात है।

जज और डॉक्‍टर हड़ताल (Strike) पर नहीं जा सकते

इससे पहले डॉक्टरों की तरफ से ये अंदेशा जताया गया था कि उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। उन्‍हें नौकरी से निकाला जा सकता है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्‍टरों को भरोसा दिया क‍ि उनके ख‍िलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। अदालत ने कहा क‍ि जज और डॉक्‍टरी पेशे से जुड़े लोग कभी हड़ताल पर नहीं जा सकते। आप अगली बार आइए, बताइए हर कोई ड्यूटी पर लौट गया है। हम सुनिश्चित करेंगे कि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई न हो। इस मामले में कोलकाता सरकार की ओर से कप‍िल सिब्‍बल ने पैरवी की, जबक‍ि केंद्र सरकार की ओर से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने पैरवी की।

वेस्‍ट बंगाल के डॉक्‍टरों ने क्‍या कहा…

इस बीच, वेस्ट बंगाल डॉक्टर फोरम के डॉक्टर कौशिक लहरी का भी बयान आया है। उन्‍होंने कहा कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज और प्रिंसिपल के खिलाफ लगातार शिकायत मिल रही थी। कोलकाता में डॉक्टस संदीप घोष को डॉक्टर नहीं मानते। उनके ऊपर उगाही, डॉक्टर्स के ऊपर अत्याचार के आरोप हमेशा लगते रहे हैं।

कोलकाता रेप-मर्डर केस: CJI बोले- ड्यूटी पर वापस लौटें डॉक्टर्स, 36 से 48 घंटें काम सही नहीं है

तबादला होने पर भी प्रिंसिपल रूम को ताला लगाकर चले जाते थे ताकि दूसरा कोई प्रिंसिपल ज्‍वाइन न कर सके। अपने रसूख का इस्तमाल करके 2 दिन में वापस इसी अस्‍पताल में लौट आते थे। संदीप घोष एक नेक्सेस चला रहे थे, जिसमें बाहरी लोग भी शामिल हैं और आसानी से अस्पताल के कामो में दखल देते हैं। कल जिन डॉक्टर्स को हटाया गया प्रसाशन उन्हें बचाने की कोशिश कर रहा है।

Tags: AIIMSdelhi newsdoctors strikekolkata rape-murder caseNational newsrml
Previous Post

Ayodhya Gang Rape: मोईद खान के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर गरजा ‘बाबा’ का बुलडोजर, एक साथ चलीं तीन जेसीबी

Next Post

पुलिस भर्ती: बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन के बाद ही अभ्यर्थियों को मिलेगी परीक्षा केंद्र में एंट्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
Main Slider

पंजाब विधानसभा के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुले, CM मान ने बढ़ाया हौसला

22/10/2026
Main Slider

कुछ लोग भारत को भी नेपाल और बांग्लादेश बनाना चाहते थे : धामी

22/10/2026
Main Slider

अखिलेश ने आजम खान के साथ किया सबसे बड़ा अन्याय: राजभर

22/10/2026
Next Post
UP Police Constable recruitment

पुलिस भर्ती: बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन के बाद ही अभ्यर्थियों को मिलेगी परीक्षा केंद्र में एंट्री

यह भी पढ़ें

CM Dhami

चमोली में युवती से छेड़छाड़ पर मुख्यमंत्री सख्त, बोले- इस तरह की घटना को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त

01/09/2024
CM Vishnudev Sai

माता कौशल्या की धरती में शिव पुराण कथा का आयोजन होना छत्तीसगढ़ का सौभाग्य : विष्णुदेव साय

21/05/2024
Corona swallows another TV serial, Makers decided to go off air overnight

कोरोना ने निगला एक और टीवी सीरियल, मेकर्स ने रातों-रात ऑफ एयर करने का किया फैसला

23/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version