• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री ने पेरिस ओलंपिक में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Writer D by Writer D
29/08/2024
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने पेरिस ओलंपिक 2024 में प्रतिभाग करने वाले उत्तराखंड के खिलाड़ी लक्ष्य सेन, परमजीत सिंह, सूरज पंवार, अंकिता ध्यानी को गुरुवार को बहुउद्देशीय क्रीडा भवन परेड ग्राउंड में 50-50 लाख के चेक प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के छात्रों के लिए खेल गतिविधियों से जुड़ी स्नातक कक्षाओं को भी प्रारंभ करने की घोषणा की।

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धमाी (CM Dhami)  ने सभी को खेल दिवस की शुभकामना देते हुए हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेल की वेबसाइट का लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम में राज्य के खिलाड़ियों को एक ही स्थान पर अपना पंजीकरण करने और उपलब्धियां दर्ज करने के उद्देश्य से यूकेएसआरएस पोर्टल भी लांच किया गया है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने घोषणा की कि महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के छात्रों के लिए खेल गतिविधियों से जुड़ी स्नातक कक्षाओं को भी प्रारंभ किया जाएगा। जिसे निर्माणाधीन खेल विश्वविद्यालय के साथ जोड़ा जायेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत चयनित 2600 खिलाड़ियों में से 10 प्रतिशत खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर चयनित कर विशेष प्रशिक्षण की व्यवस्था की जायेगी। खेल मंत्रालय की ओर से संचालित टारगेट ओलम्पिक पोडियम योजना की भांति राज्य सरकार की ओर से भी टारगेट इंटरनेशनल पोडियम योजना संचालित की जायेगी। इससे उत्तराखंड राज्य के खिलाड़ियों को अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर पदक अर्जित करने में सहायता प्राप्त होगी।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि मेजर ध्यानचंद का खेल के क्षेत्र में दिया गया योगदान प्रेरणादायी है। पेरिस ओलंपिक में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों एवं पैरा ओलंपिक में प्रतिभाग करने जा रहे सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के जिन खिलाड़ियों ने पेरिस ओलंपिक तक का सफर तय किया है, यह अभी इन खिलाड़ियों की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश भर में खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए हर स्तर पर अभिनव प्रयास किए जा रहे हैं। देश के हर खिलाड़ी को प्रोत्साहित करने के लिए प्रधानमंत्री निरंतर उनसे संवाद करते हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में खेल के लिए मजबूत आधार तैयार किया गया है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नई खेल नीति लागू की गई है। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरियों में प्रमोशन देने की शुरुआत की गई है। इसके तहत 31 खिलाड़ियों को सरकारी विभागों में नियुक्ति प्रदान की है। राज्य सरकार की ओर से प्रदेश में खेल विश्वविद्यालय बनाने के लिए विधेयक भी पास कर दिया गया है। राज्य में खेल विश्वविद्यालय बनने से हमारे खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय प्रशिक्षण, सुविधाएं और अवसर प्राप्त होंगे।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि राज्य में मौजूद विभिन्न खेल मैदानों को राष्ट्रीय स्तर के मैदानों के रूप में विकसित किया जा रहा है। प्रदेश को 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करना राज्य के लिए बड़ा अवसर है।

उत्तराखंड की बारानी कृषि परियोजना को मिली मंजूरी, सीएम धामी ने दी जानकारी

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री खेल विकास निधि की स्थापना की है जिसमें पूर्व निर्धारित धनराशि में 100 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के लिए खेल किट खरीदने के लिए दी जाने वाली धनराशि को 03 हजार से बढ़ाकर 05 हजार किया गया है। राज्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। राज्य में उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार एवं हिमालय खेल रत्न पुरस्कार भी प्रदान किया जा रहा है। राज्य सरकार ने खेल कोटे को फिर से लागू कर दिया है।

राज्य सरकार खेल के क्षेत्र में ऐतिहासिक योजनाओं का संचालन कर रही है: रेखा आर्य

इस मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्य ने राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को समर्पित है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) के नेतृत्व में राज्य सरकार की ओर से खेल के क्षेत्र में ऐतिहासिक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत खिलाड़ियों के चयन व उनके लिए संसाधनों के लिए आर्थिक सहयता प्रदान की जा रही है। सरकार की ओर से स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फंड की व्यवस्था की जा रही है। जल्द ही खेल सामग्री का वितरण भी किया जाएगा। उन्हों ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेल की मेजबानी उत्तराखंड राज्य को मिली है, जिसके लिए सारी तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं।

सात करोड़ चार लाख की पुरस्कार धनराशि का वितरण

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के 3900 ( 1950 बालक एवं 1950 बालिकाएं) खिलाड़ियों को डी.बी.टी के माध्यम से कुल 58 लाख 50 हजार की छात्रवृत्ति वितरित की। मुख्यमंत्री ने 269 राष्ट्रीय, 58 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों एवं 65 प्रशिक्षकों, इस प्रकार कुल 392 लोगों को डी.बी.टी के माध्यम से 07 करोड़ 04 लाख की पुरस्कार धनराशि का वितरण किया।

इस अवसर पर विधायक खजान दास, विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, निदेशक खेल जितेंद्र सोनकर और खेल जगत से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Tags: cm dhamiNational newsUttarakhand News
Previous Post

देश में बढ़ी अरबपतियों की संख्या, शाहरुख खान को भी मिली दौलतमंदों की सूची में जगह

Next Post

राज्य खेल अलंकरण समारोह का मुख्यमंत्री साय ने किया शुभारंभ

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन

12/07/2026
cm dhami
उत्तराखंड

देहरादून में शुरू हुआ छठा ‘लोक संवर्धन पर्व’, धामी-रिजिजू ने किया शुभारंभ

11/07/2026
CM Dhami's instructions showed immediate effect
उत्तराखंड

सीएम धामी के निर्देश का दिखा त्वरित असर, ज्ञापन देने वाली महिला को शाम तक मिली सिलाई मशीन

11/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

सर्वाधिक कार्यकाल पूरा करने पर विभिन्न संगठनों ने सीएम धामी का किया अभिनंदन

11/07/2026
cm dhami
उत्तराखंड

सर्वाधिक कार्यकाल पूरा करने पर पूर्व विधायकों ने सीएम धामी को दी बधाई

11/07/2026
Next Post
CM Vishnu Dev Sai

राज्य खेल अलंकरण समारोह का मुख्यमंत्री साय ने किया शुभारंभ

यह भी पढ़ें

Ginger Tea

सर्दियों में अदरक वाली चाय का ज़्यादा सेवन हो सकता है हानिकारक, पड़ सकते है बीमार

18/01/2022
There was a flood of wishes on CM Yogi's birthday

सीएम योगी के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का लगा तांता

05/06/2025
jaydev-unadkat

उनादकट के दम पर राजस्थान ने दिल्ली के धुरंधरों को 147 रनों पर रोका

15/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version