• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में 2.45 लाख कर्मचारियों को नहीं मिलेगी सैलरी, जानें क्या है वजह

Writer D by Writer D
03/09/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Salary

Salary

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में दो लाख 45 हजार कर्मचारियों का वेतन (Salary) रोक दिया गया है। दो दिन पहले राज्य सरकार ने राजकीय सेवा में लगे सभी आईएएस, आईपीएस, पीसीएस और पीपीएस अधिकारियों का वेतन जारी किया। इनके साथ ही राज्य के सभी कर्मचारियों का भी वेतन जारी किया जाना था, लेकिन मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के आदेश पर केवल 6 लाख 2 हजार 75 कर्मचारियों की ही सैलरी जारी हुई। बाकी के 2 लाख 45 हजार कर्मचारियों का वेतन (Salary) रोक दिया गया। इसके पीछे तर्क दिया गया है कि बार बार कहने के बावजूद इन कर्मचारियों ने अपनी संपत्ति नहीं बताई है।

इन सभी कर्मचारियों को 31 अगस्त तक अपनी संपत्ति का खुलासा मानव संपदा पोर्टल पर करनी थी। उत्तर प्रदेश में कुल 8 लाख 46 हजार 640 कर्मचारी राजकीय सेवा में हैं। पिछले दिनों राज्य सरकार ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी संपत्ति की घोषणा करने के आदेश दिए थे। इसके लिए अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई थी। सभी कर्मचारियों को इसके लिए बार बार आगाह भी किया गया। बावजूद इसके, सभी आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के अलावा केवल 6 लाख 2 हजार 75 कर्मचारियों ने ही अपनी चल अचल संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक किया।

17 अगस्त को जारी हुआ था शासनादेश

वहीं बाकी बचे 2 लाख 45 हजार कर्मचारियों ने अपनी संपत्ति नहीं बताई। चूंकि पूर्व में ही मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने साफ कर दिया था कि किसी को रियायत नहीं मिलेगी। ऐसे में राज्य सरकार ने एक सितंबर को जब कर्मचारियों का वेतन (Salary) जारी किया तो इसमें से संपत्ति का ब्यौरा नहीं देने वाले कर्मचारियों के नाम हटा दिए है।

उत्तर प्रदेश सरकार की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक महज 71 फीसदी कर्मचारियों ने ही अपनी संपत्ति का खुलासा किया है। बता दें कि मुख्य सचिव ने बीते 17 अगस्त को शासनादेश जारी किया था। इसमें उन्होंने चेतावनी दी था कि 31 अगस्त तक संपत्ति का ब्यौरा नहीं देने वाले कर्मचारियों को वेतन (Salary) रोक दिया जाएगा।

पुलिस को मिले अतिरिक्त समय

बावजूद इसके 29 फीसदी कर्मचारियों ने जानकारी अपडेट नहीं की। इनमें शिक्षा, टेक्सटाइल, सैनिक कल्याण, ऊर्जा, खेल, कृषि और महिला कल्याण विभाग के कर्मचारियों की तादात ज्यादा है। इनमें भी शिक्षा विभाग के कर्मचारी सबसे आगे हैं। अपनी संपत्तियों का ब्यौरा नहीं देने वालों में पुलिस के जवान भी काफी संख्या में हैं।

हालांकि गृह विभाग ने बताया कि पिछले दिनों त्योहार और पुलिस भर्ती परीक्षा की वजह से पुलिसकर्मियों की व्यस्तता कुछ ज्यादा रही थी। इसकी वजह से ज्यादातर कर्मचारी डाटा अपडेट नहीं कर पाए। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक इस संबंध में शासन को अवगत करा दिया गया है।इसी के साथ पुलिसकर्मियों को संपत्ति का ब्यौरा देने के लिए अतिरिक्त समय देने की मांग की गई है।

Tags: Lucknow NewsManav Sampada PortalUP governmentup newsYogi News
Previous Post

गणेश चतुर्थी पर अपनी राशि के अनुसार बप्पा को लगाएं भोग, बदल जाएगी फूटी किस्मत

Next Post

BJP MLA को अपने ही गनर से जान का खतरा, कहा- की जा सकती है गोली मारकर हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

Omelette
Main Slider

घर पर बनाएं ठेले जैसा चटपटा और फ्लफी ऑमलेट, झटपट बन जाएगी ये डिश

19/05/2026
food
Main Slider

ऐसी जगहों पर न करें भोजन, दरिद्रता पड़ जाएगी पीछे

19/05/2026
Gas Stove
Main Slider

फिर से चमक जाएगा गंदा गैस स्टोव, आजमाए ये टिप्स

19/05/2026
Lizard
Main Slider

छिपकलियों की घर में बढ़ गईं धमा चौकड़ी, भगाएगी ये चीजें

19/05/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

18/05/2026
Next Post
Sureshwar Singh

BJP MLA को अपने ही गनर से जान का खतरा, कहा- की जा सकती है गोली मारकर हत्या

यह भी पढ़ें

इस तरह से जानें कि मांगलिक का गैर मांगलिक के साथ हो सकता है विवाह

28/01/2022

आज नहीं बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, जानें अपने शहर के रेट

21/12/2020
cm ygoi

योगी सरकार के बेहतर प्रबंधन से प्रदेश में कोरोना की रफ्तार हुई धीमी

07/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version