• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘बुलडोजर को सिंबल बनाकर लड़ जाइए चुनाव, घमंड टूट जाएगा’, योगी को अखिलेश की चुनौती

Writer D by Writer D
04/09/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी में बुलडोजर को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के बीच अब सीधी जंग शुरू हो गई है। अखिलेश ने सपा सरकार बनने पर यूपी के सभी बुलडोजरों का रुख गोरखपुर की ओर करने की बात क्या कही, सीएम योगी ने भी पलटवार कर दिया। इसके जवाब में अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर बुधवार को तीखा हमला बोला है। अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने कहा कि अगर आप और आपका बुलडोजर इतना ही सफल है तो इसे ही सिंबल बनाकर चुनाव लड़ जाइए। भ्रम और धमंड टूट जाएगा। अखिलेश यहीं नहीं रुके। कहा कि आप भाजपा में होते हुए भी वहां नहीं हैं। आपको अलग पार्टी आज नहीं तो कल बनानी ही पड़ेगी।

पिछले दो दिनों से योगी और अखिलेश (Akhilesh Yadav) के बीच ऐसी ही नोकझोंक हो रही है। एक तरफ से वार होता है तो दूसरी तरफ से कुछ देर बाद ही पलटवार हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर को लेकर टिप्पणी की तो सत्ता और विपक्ष के बीच इसे लेकर वाकयुद्ध छिड़ गया है।

माफिया, दंगाइयों व अपराधियों के आगे नाक रगड़ने वाले क्या चलाएंगे बुलडोजर: योगी

मंगलवार को योगी अखिलेश (Akhilesh Yadav) के इलाके करहल में थे। वहां अखिलेश और उनके चाचा शिवपाल पर कई हमले किए। इसके बाद अखिलेश ने भी कार्यकर्ताओें की बैठक में कहा कि 2027 में सरकार बनते ही यूपी के सभी बुलडोजरों का रुख गोरखपुर की तरफ होगा। सीएम योगी ने बुधवार के इसका जवाब देते हुए कहा कि बुलडोजर पर हर एक का हाथ फिट नहीं हो सकता। इसके लिए दिल और दिमाग दोनों चाहिए। उन्होंने कहा कि जिसमें बुलडोजर जैसी क्षमता और दृढ़ प्रतिज्ञा हो, वही बुलडोजर चला सकता है।

सीएम योगी के वार के कुछ देर बाद ही अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के जरिए पलटवार किया। अखिलेश ने कहा कि अगर आप और आपका बुलडोजर इतना ही सफल है तो अलग पार्टी बनाकर ‘बुलडोज़र’ चुनाव चिन्ह लेकर चुनाव लड़ जाइए। आपका भ्रम भी टूट जाएगा और घमंड भी। वैसे भी आपके जो हालात हैं, उसमें आप भाजपा में होते हुए भी ‘नहीं’ के बराबर ही हैं, अलग पार्टी तो आपको आज नहीं तो कल बनानी ही पड़ेगी।

Tags: akhilesh yadavbulldozercm yogiLucknow Newsup news
Previous Post

40 वर्षों में इंसेफलाइटिस से हुईं बच्चों की मौत की अपराधी पूर्ववर्ती सरकारें: मुख्यमंत्री

Next Post

हरियाणा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की पहली सूची, सीएम सैनी को दिया यहां से टिकट

Writer D

Writer D

Related Posts

Degree Colleges
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, यूनिवर्सिटीज की तर्ज पर अब डिग्री कॉलेजों को भी मिलेगी राष्ट्रीय रैंकिंग

11/05/2026
Rampur shines once again in CM dashboard ranking
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर चमका रामपुर, पूरे प्रदेश में मिला पहला स्थान

11/05/2026
CM Yogi
Main Slider

हमने पिछली सरकारों के गड्ढों को भरा, अब यूपी को बुलेट ट्रेन की स्पीड से आगे बढ़ाने की बारी: सीएम योगी

11/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन में यूपी का बड़ा रिकॉर्ड, लखनऊ देश में नंबर-1

11/05/2026
CM Dhami
Main Slider

नया भारत आतंकवाद का जवाब घर में घुसकर देता है: धामी

11/05/2026
Next Post
CM Nayab Singh

हरियाणा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की पहली सूची, सीएम सैनी को दिया यहां से टिकट

यह भी पढ़ें

ATS

यूपी एटीएस ने आस और हारिस को किया गिरफ्तार

04/11/2022
Triple Talaq

बेटा न होने पर पति ने दिया तीन तलाक, गुजारा भत्ता देने से भी किया इंकार

19/01/2021
free tablet

सरकारी स्कूलों के 8वीं से 12वीं तक बच्चों को नि:शुल्क मिलेगा टैबलेट

30/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version