• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा का सदस्यता अभियान राष्ट्रवादी मिशन, जुड़कर करें गौरव की अनुभूति : सीएम योगी

Writer D by Writer D
06/09/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सदस्यता अभियान 2024 एक राष्ट्रवादी मिशन है और राष्ट्र के प्रतिप्रेम करने वाले, राष्ट्रीय मूल्यों और सिद्धांतों के साथ चलने वाले हर व्यक्ति को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करनी चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शुक्रवार को गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र के अपने गृह बूथ (संख्या) 223 (पुराना गोरखपुर वार्ड) के लिए भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान का शुभारंभ कर रहे थे। सीएम योगी इस बूथ समिति के कार्यकर्ता भी हैं। गोरखनाथ मंदिर में आयोजित सदस्यता शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को टोल फ्री नंबर 8800002024 की जानकारी देने के साथ अपने सामने उन्हें पार्टी की डिजिटली साधारण सदस्यता दिलाई।

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर इस सदस्यता अभियान का शुभारंभ पहली सितंबर को हुआ है। पूरे देश के अंदर छह वर्ष पर भाजपा का सदस्यता अभियान चलता है। भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ ही पार्टी के राष्ट्रवादी मिशन से जुड़ने के इच्छुक लोग भी इसका हिस्सा बनते हैं। मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। यह देश के अंदर राष्ट्रवादी मूल्यों और सिद्धांतों पर चलने वाली एकमात्र दल है।

बूथ पर बनाएं भाजपा के अधिक से अधिक सदस्य

इस अवसर पर सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि जिस बूथ संख्या 223 के वह कार्यकर्ता हैं और जहां मतदान करने का उन्हें अवसर मिलता है, वहां राष्ट्रवादी विचारों के लोगों के सहयोग से भाजपा हमेशा विजयी होकर जाती है। सभी बूथ कार्यकर्ताओं का प्रयास होना चाहिए कि बूथ पर अधिक से अधिक लोग भाजपा के सदस्य बनें। इसी लक्ष्य को लेकर वह लोगों के बीच स्वयं संवाद करने आए हैं।

100 साधारण सदस्य बनेंगे सक्रिय सदस्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बताया कि कोई भी व्यक्ति अपने स्मार्ट फोन से टोल फ्री नंबर 8800002024 डायल करेगा तो मिस्ड कॉल होते ही वह भाजपा का डिजिटली साधारण सदस्य बन जाएगा। सदस्यता का प्रमाण पत्र मोबाइल पर आ जाएगा। उन्होंने बताया कि 100 साधारण सदस्य बनाने वाला पार्टी का सक्रिय सदस्य बनेगा और सक्रिय सदस्य ही पार्टी का पदाधिकारी बनने के लिए अर्ह होगा। साधारण सदस्यता अभियान के सत्यापन के बाद 1 अक्टूबर से सक्रिय सदस्यता का अभियान शुरू होगा।

सदस्यता लेने वालों के साथ सीएम योगी (CM Yogi) ने ली सेल्फी

इस अवसर पर जिन भी लोगों ने बूथ संख्या 223 पर सदस्यता ली, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके साथ खुद सेल्फी लेकर उनका उत्साह बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने सभी लोगों को हरतालिका तीज की बधाई भी दी। सदस्यता अभियान के इस कार्यक्रम में भाजपा के महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, पार्षद पवन त्रिपाठी और बूथ संख्या 223 के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने पुष्प गुच्छ देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

माई! वृंदावन या काशी, जहां चाहो वहां करा देंगे व्यवस्था, बुजुर्ग महिला की फरियाद सुन भावुक हुए सीएम योगी

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, वीर सिंह सोनकर, दिवाकर श्रीवास्तव आदि भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Tags: bjp sadsyata abhiyan 2024cm yogiYogi News
Previous Post

पेरिस पैरालंपिक : भारत को मिला 26वां पदक, प्रवीण कुमार ने हाई जम्प में रचा इतिहास

Next Post

जानें हरतालिका तीज व्रत पारण विधि, नोट करें पूजा का शुभ मुहूर्त

Writer D

Writer D

Related Posts

Spice
Main Slider

बरसात में बिस्कुट रहेंगे क्रिस्पी, मसाले में भी नहीं लगेंगे कीड़े

15/08/2026
house
Main Slider

किराए का घर लेते समय इन बातों का रखें ध्यान, परिवार में बना रहेगा प्यार

15/08/2026
Bread Upma
Main Slider

झटपट बनने वाला ये नाश्ता बच्चों को भी आता है पसंद

15/08/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी सरकार की सख्त मॉनिटरिंग से बिजली व्यवस्था में बड़ा सुधार, एटीएंडसी हानि में उल्लेखनीय कमी

14/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा, पनीर की गुणवत्ता को लेकर 25 इकाइयों पर बड़ी कार्रवाई

14/08/2026
Next Post
Hartalika Teej

जानें हरतालिका तीज व्रत पारण विधि, नोट करें पूजा का शुभ मुहूर्त

यह भी पढ़ें

cm dhami

जनपद अल्मोड़ा हमारी सांस्कृतिक चेतना का ध्वजवाहक: सीएम धामी

19/11/2022
bus accident

खराब बस में ट्रेलर ने मारी जोरदार टक्कर, 18 लोगों की दर्दनाक मौत

28/07/2021
Delhi Public School

दिल्ली पब्लिक स्कूल में बम होने की धमकी, मचा हड़कंप

26/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version