• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

टूरिस्ट बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत में नौ की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

Writer D by Writer D
07/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बाराबंकी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बाराबंकी में गुरुवार सुबह-सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसा एक टूरिस्ट बस और ट्रक की टक्कर से हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि बस और ट्रक दोनों ही तेज रफ्तार में थे, तभी सामने से एक मवेशी के आ जाने से बैलेंस बिगड़ गया और टक्कर हो गई। ये हादसा किसान पथ रिंग रोड पर हुआ है. इस घटना के बाद से कोहराम मच गया है।

ये दर्दनाक सड़क हादसा बाराबंकी के देवा थाना के बबुरी गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि एक टूरिस्ट बस दिल्ली से बहराइच जा रही थी, तभी सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। ट्रक बालू से लदा हुआ था। बस में 70 यात्री सवार थे। ट्रक और बस की टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही 9 लोगों की मौत हो गई। बाराबंकी के एसपी और डीएम यमुना प्रसाद ने बात की पुष्टि की है। उन्होंने ये भी बताया कि हादसे में 27 लोग घायल हुए हैं। इनमें से कुछ ऐसे भी हैं जो गंभीर रूप से जख्मी हैं, उन्हें लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

हालांकि, इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ने की भी आशंका है क्योंकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे में घायल हुए लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।

मौके पर जेसीबी भी पहुंची, जिसकी मदद से बस और ट्रक को अलग-अलग किया गया। ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस और ट्रक दोनों के ही परखच्चे उड़ गए। बस और ट्रक का अगला हिस्सा कबाड़ में तब्दील हो चुका है। वहीं, पुलिस भी जांच में जुट गई है।

सीएम योगी ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बाराबंकी में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने इस हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने तथा प्रभावित लोगों को हर संभव मदद और राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। यही नहीं, उन्होंने राहत राशि की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी हादसे में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक मदद दिए जाने के निर्देश भी दिए। घायलों को 50-50 हजार मुआवज़ा दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी हादसे में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक मदद दिए जाने के निर्देश भी दिए। घायलों को 50-50 हजार मुआवज़ा दिया जाएगा।

Tags: accident in barabankiaccident newsBarabanki Hindi Samacharbarabanki newsBarabanki News in Hindibarabanki news todaybarabanki road accidentLatest Barabanki News in Hindiroad accident in upup road accident news
Previous Post

देशभर में फिर बढ़े कोरोना के मामले, 24 घंटों में 22 हजार 431 नए केस दर्ज

Next Post

नवरात्रि सभी के जीवन में शक्ति, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लाएं : PM मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

UPPCL
उत्तर प्रदेश

ऊर्जा निगमों में निदेशक पदों के लिए इंटरव्यू, इकलौते दलित निदेशक ने भी दिया इस्तीफा

01/08/2026
Heavy Rain
उत्तर प्रदेश

यूपी में मानसून रहेगा मेहरबान, सात दिनों तक झमाझम बारिश की चेतावनी

01/08/2026
Rain havoc in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में नदियों का रौद्र रूप, ऋषिकेश-देवप्रयाग में अलकनंदा-गंगा का बढ़ा जलस्तर

01/08/2026
Several major rules changed from August 1st.
Business

आज से बदल गए कई बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

01/08/2026
CM Vishnudev Sai met Nitin Nabin.
Main Slider

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने की नितिन नबीन से मुलाकात

01/08/2026
Next Post

नवरात्रि सभी के जीवन में शक्ति, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लाएं : PM मोदी

यह भी पढ़ें

Gurmeet-Debina

शादी के 11 साल बाद गुरमीत-देबीना बनने जा रहे मम्मी-पापा

09/02/2022
Thin Hair

रस्सी जैसे बाल बनेंगे घने, ट्राई करें ये टिप्स

13/02/2025

लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में महाराष्ट्र में आज राज्यव्यापी बंद

11/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version