• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

झगड़े के दौरान सिपाही को मारी गोली, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
08/09/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मथुरा
0
Shot

Shot

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। जिले के सदर बाजार थाने के सैन्य क्षेत्र स्थित टैंक चौराहा के पास शनिवार देर रात बदायूं में तैनात सिपाही (Constable) को उसके परिचितों ने झगड़े के दौरान गर्दन में गोली मार दी। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है । घायल सिपाही को महिला थाना इंस्पेक्टर रंजना सचान ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे हालत गंभीर होने पर एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया है।

सूचना पर एसएसपी, एसपी सिटी समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम लगातार दबिश रही है। शनिवार देर रात बदायूं जिले में तैनात सिपाही (Constable) अजीत पुत्र कमल सिंह निवासी रोशन विहार कॉलोनी लक्ष्मी नगर थाना जमुनापार का चार नामजद युवकों से झगड़ा हो गया था। ये सभी आपस में परिचित बताए जाते है।

झगड़े के दौरान अनिल चौधरी नामक युवक ने अंटी से तमंचा निकालकर सिपाही (Constable) पर फायरिंग कर दी। गोली सिपाही के गर्दन में जा लगी। गोली लगते ही वह लहुलुहान हालात में सड़क पर गिर पड़ा। इस बीच क्षेत्र में भ्रमण कर रही महिला थाना प्रभारी निरीक्षक रंजना सचान वहा गस्त के दौरान पहुंच गई। वह घायल सिपाही के साथी सौरभ पुत्र वासुदेव व अनूप पुत्र चंद्रपाल निवासीगढ़ प्रीति विहार कॉलोनी थाना जमुनापार के साथ उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गई। एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि घायल अजीत जनपद बदायूं में पुलिस में आरक्षी के पद पर तैनात है।

Lucknow Building Collapse: मृतकों की संख्या बढ़कर आठ हुई, बचाव अभियान जारी

घायल अजीत के साथी अनूप ने बताया कि चार आरोपियों में से तीन को पहचानता है जिसमें तीन आरोपी टेंपो चालक है और एक सरकारी नौकरी में तैनात है। बताया जाता है कि घायल सिपाही और नामजद युवकों के बीच घटना के पहले झगड़ा हुआ था और फोन पर भी काफी कहासुनी हुई थी। रात को भी टैंक चौराहे पर मिलने आए आरोपियों का घायल से काफी झगड़ा हुआ था। अनिल चौधरी ने तमंचे से सिपाही पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में गोली सिपाही की गर्दन में लगी।

Tags: crime newsmathura newsup newsup police
Previous Post

Lucknow Building Collapse: मृतकों की संख्या बढ़कर आठ हुई, बचाव अभियान जारी

Next Post

इस दिग्गज प्लेयर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, कहा- लोग भूल जाते हैं…

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

CM भगवंत मान ने उप्र खाद्य प्रसंस्करण विभाग के स्टॉल पर उत्पादों का लिया स्वाद, योजनाओं की सराहना की

24/10/2026
Main Slider

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे: CM योगी

24/10/2026
Deepotsav
Main Slider

दीपोत्सव में रंगों और रील के जरिए दुनिया देखेगी ‘नव्य अयोध्या’

24/10/2026
क्राइम

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल जनहित में हो’, CM योगी ने साइबर सुरक्षा और फॉरेंसिक पर दिया जोर

24/10/2026
Next Post
Moeen Ali

इस दिग्गज प्लेयर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, कहा- लोग भूल जाते हैं...

यह भी पढ़ें

मध्य विधानसभा क्षेत्र के चौमुखी विकास के लिए संकल्पित : ब्रजेश पाठक

06/08/2021
De Tan

घर पर करें ये खास ट्रीटमेंट! जानें स्टेप बाय स्टेप तरीका

06/12/2025
3 planets will transit

5 अप्रैल राशिफल : आज इन पांच राशियों पर रहेगी भोलेनाथ की कृपा

05/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version