• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी पुलिस अपने प्रमोशन के लिए कर रही है एनकाउंटर: बृजभूषण

Writer D by Writer D
08/09/2024
in उत्तर प्रदेश, गोंडा, राजनीति
0
Brij Bhushan

Brij Bhushan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोण्डा। कैसरगंज के पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) ने एक इंटरव्यू के दौरान यूपी एनकाउंटर पर अपना बयान दिया है। उन्होंने एनकाउंटर पर संदेह जताते हुए कहा कि योगी सरकार की इसमें कोई गलती नहीं है। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि पुलिस अपनी पदोन्नति के लिए एनकाउंटर कर रही है। उन्होंने कहा कि ये तरीका ठीक नहीं। अब कहीं माफिया बचे ही नहीं है। उन्होंने कहा कि इसमें शासन नहीं बल्कि पुलिसकर्मियों की गलती है। हाल ही में सपा मुखिया की तरफ से आये बयान कि ‘जाति देखकर एनकाउंटर किया गया’ पर बृजभूषण सिंह (Brij Bhushan) ने कहा कि यह पूरी तरह से गलत है। इसे पुलिस भी ठीक नहीं कर सकती। वहीं बुलडोजर एक्शन पर बात करते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि मै इस नीति के खिलाफ पहले से ही था। किसी का घर गिराना बिल्कुल भी ठीक नहीं है।

यूपी में इन दिनों सुल्तानपुर में हुए मंगेश यादव के एनकाउंटर को लेकर जमकर सियासत हो रही है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि मंगेश को उसकी जाति देखकर एनकाउंटर किया गया है। पूर्व सांसद ने इस दौरान अखिलेश यादव के जाति विशेष के एनकाउंटर वाले बयान पर जवाब दिया और इसे गलत बताया।

उन्होंने (Brij Bhushan) कहा कि अखिलेश का आरोप सही नहीं एक जाति विशेष का एनकाउंटर नहीं, बल्कि ब्राह्मण, ठाकुर, भूमिहार सबके हो रहे हैं. उन्होंने सीएम योगी की बुलडोजर नीति को भी ग़लत बताया और कहा कि में इसका विरोधी हूं। पहले भी था। आज भी हूं, बुल्डोज़र नीति से किसी का भला नहीं होता।

‘कौन जिएगा और कौन नहीं, इसका फैसला…’, सुल्तानपुर एनकाउंटर पर अब राहुल गांधी ने भी उठाए सवाल

उन्होंने कहा कि लोकसभा में हम हारे मुझे पहले से पता था यही रिजल्ट होगा। उन्होंने कहा कि मैं अगर मुंह खोल दूंगा तो तूफान खड़ा हो जायेगा। हमसे गलतियां हुई है उन्हीं गलतियों की वजह से हम हारे हैं। इस हार में अधिकारियों का भी हाथ रहा है। उनकी कोई जवाबदेही थोड़े ही है उनको क्या करना है पार्टी हारे, चाहें रहे या न रहे।

दरअसल समाजवादी पार्टी लगातार सुल्तानपुर एनकाउंटर को लेकर योगी सरकार पर निशाना साध रही है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने न सिर्फ सरकार पर आरोपियों की जाति देखकर एनकाउंटर का आरोप लगाया बल्कि शुक्रवार शाम को मंगेश यादव के परिवार से बात भी की और भरोसा दिलाया कि वो उनके न्याय की लड़ाई लड़ेंगे। सपा इस मुद्दे पर खुलकर सामने आ गई है। जिसके बाद प्रदेश की सियासत गरम है।

Tags: Brij Bhushangonda newssultanopur encounter
Previous Post

जनता की समस्याओं का कराएं त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण: सीएम योगी

Next Post

ग्रेटर नोएडा के GIMS में नए मेडिकल कॉलेज बिल्डिंग का जल्द होगा निर्माण

Writer D

Writer D

Related Posts

Farmer Registry
उत्तर प्रदेश

किसानों की डिजिटल पहचान की ओर तेजी से बढ़ रहा उप्र

04/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब तीन सदस्यीय विशेष पीठ करेगी शासकीय भूमि से जुड़े वादों की सुनवाई

04/07/2026
Varanasi's international cricket stadium will soon become a new identity
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में खेल क्रांति: वाराणसी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम जल्द बनेगा नई पहचान

04/07/2026
Secondary schools will be busy in July with classes and other activities.
उत्तर प्रदेश

माध्यमिक विद्यालयों में जुलाई में कक्षाओं के साथ-साथ अन्य कार्यों के कारण रहेगी व्यस्तता

04/07/2026
A historic MoU will be signed between the Basic Education Department and SBI.
उत्तर प्रदेश

10 लाख शिक्षकों-कर्मचारियों को मिलेगा करोड़ों का सुरक्षा कवच

04/07/2026
Next Post
GIMS

ग्रेटर नोएडा के GIMS में नए मेडिकल कॉलेज बिल्डिंग का जल्द होगा निर्माण

यह भी पढ़ें

yogi

सूबे की प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा ग्राम सचिवालय, होगी इंटरनेट की सुविधा

22/07/2021
Murder

टीचर ने फिरौती के लिये की शिष्य की हत्या

01/11/2023

भाजयुमो राजनीति की पहली पाठशाला, जहां से राष्ट्र प्रेम की भावना मिलती है : धामी

10/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version