• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘कौन जिएगा और कौन नहीं, इसका फैसला…’, सुल्तानपुर एनकाउंटर पर अब राहुल गांधी ने भी उठाए सवाल

Writer D by Writer D
08/09/2024
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। यूपी के सुल्तानपुर में लूट के आरोपी की पुलिस एनकाउंटर (Sultanpur Encounter) में हुई मौत को लेकर सियासी घमासान तेज है। अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेताओं ने इस एनकाउंटर पर सवाल खड़े किए हैं। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने भी इस घटना को लेकर बीजेपी और योगी सरकार पर निशाना साधा है। बता दें कि गुरुवार को एसटीएफ ने एक लाख के इनामी बदमाश को ढेर कर दिया था। आरोपी का नाम मंगेश यादव था जो सर्राफा व्यापारी के यहां 2 करोड़ की लूट में शामिल था।

UP STF के दर्जनों एनकाउंटर सवालों के घेरे में: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) 

राहुल गांधी ने इस एनकाउंटर (Sultanpur Encounter) पर सवाल खड़े करते हुए कहा, ‘भाजपा शासित राज्यों में ‘कानून और संविधान’ की धज्जियां वही उड़ा रहे हैं, जिनपर उनका पालन कराने की जिम्मेदारी है। सुल्तानपर में हुए मंगेश यादव के एनकाउंटर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भाजपा ‘Rule Of Law’ पर विश्वास ही नहीं करती।

भाजपा शासित राज्यों में ‘कानून और संविधान’ की धज्जियां वही उड़ा रहे हैं, जिनपर उनका पालन कराने की ज़िम्मेदारी है।

सुल्तानपर में हुए मंगेश यादव के एनकाउंटर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भाजपा ‘Rule Of Law’ पर विश्वास ही नहीं करती।

मंगेश के परिवार के आंसू पूरे देश से सवाल…

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 7, 2024

मंगेश के परिवार के आंसू पूरे देश से सवाल पूछ रहे हैं – कौन जिएगा और कौन नहीं, इसका फैसला अदालत करेगी या पुलिस? STF जैसी प्रोफेशनल फोर्स को भाजपा सरकार में ‘आपराधिक गिरोह’ की तरह चलाया जा रहा है, जिसपर केंद्र सरकार की चुप्पी इस ‘ठोको नीति’ पर उनकी स्पष्ट सहमति है। UP STF के दर्जनों एनकाउंटर सवालों के घेरे में हैं। क्या आज तक उनमें से किसी भी अधिकारी पर कोई कार्रवाई हुई? आखिर कौन उन्हें बचा रहा है और क्यों? कैमरों के आगे संविधान को माथे से लगाना सिर्फ ढोंग है, जब आपकी सरकारें ही उसकी खुलेआम धज्जियां उड़ा रही हों। उत्तरप्रदेश में हुए सभी संदिग्ध एनकाउंटर्स की निष्पक्ष जांच कर इंसाफ किया जाना चाहिए। वर्दी पर लगी खून की छींटें साफ होनी चाहिए।’

सराफा डकैती कांड: एसटीएफ से मुठभेड़ में ढेर, दूसरा फरार

बता दें कि बीते 28 अगस्त को सुल्तानपुर शहर में चौक क्षेत्र के ठठेरी बाजार में भरत सर्राफा के यहां दिनदहाड़े करोड़ों की लूट हुई थी। जानकारी के अनुसार, लुटेरों ने 2 करोड़ से अधिक के गहने लूट लिए थे। आरोपियों की तलाश में पुलिस कई जगह छापेमारी कर रही थी। इसी बीच एसटीएफ ने मंगेश यादव को एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। मृतक के परिजनों ने भी इस एनकाउंटर पर सवाल खड़े किए थे।

Tags: delhi newsNational newsrahul gandhisultanpur encounter
Previous Post

इस दिग्गज प्लेयर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, कहा- लोग भूल जाते हैं…

Next Post

जनता की समस्याओं का कराएं त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी: मुख्यमंत्री योगी

07/10/2026
Main Slider

भाजपा की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ 7 अक्टूबर को, प्रदेश प्रभारी, सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष करेंगे नेतृत्व

07/10/2026
Main Slider

PM मोदी के 25 साल के राष्ट्रसेवा सफर पर CM धामी ने काशी विश्वनाथ में की पूजा

07/10/2026
Main Slider

PM मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर CM धामी ने दी बधाई

07/10/2026
Main Slider

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

07/10/2026
Next Post
CM Yogi

जनता की समस्याओं का कराएं त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

amitabh bachhan- sekhar suman

अमिताभ बच्चन के ट्वीट पर बोले शेखर सुमन- दुनिया में सबसे तेज है सुशांत के फैंस की दहाड़

12/09/2020
CM Nayab Singh Saini

नायब सिंह सैनी बोले- संकल्प पत्र के वादों को हूबहू धरातल पर पूरा करेगी राज्य सरकार

01/11/2024
Sealed

अवैध डाइग्नोस्टिक सेंटर को सिटी मजिस्ट्रेट ने किया सील

04/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version