• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसी भी हालत में मिस न करें यह लजीज डिश, इसका स्वाद हमेशा रहता है याद

Writer D by Writer D
12/09/2025
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Stuffed Tomatoes

Stuffed Tomatoes

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

टमाटर का कई सब्जियों में इस्तेमाल किया जाता है। कह सकते हैं कि टमाटर के बगैर अधिकतर सब्जियों की कल्पना भी नहीं की जा सकती। आज हम आपको भरवां टमाटर (Stuffed Tomatoes) की रेसिपी की जानकारी देंगे। आपने भरवां बैंगन, भरवां आलू और भरवां भिंडी तो जरूर खाई होगी लेकिन भरवां टमाटर (Stuffed Tomatoes) शायद ही ट्राई किया हो। इसका स्वाद काफी लजीज होता है और इसे बनाना भी आसान है। इसे लंच या डिनर किसी भी समय बनाकर खाया जा सकता है। टमाटर वैसे भी सबके बीच बहुत लोकप्रिय होते हैं। ऐसे में यह डिश उन्हें जरूर पसंद आएगी। इन्हें नान, पराठे या रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं।

भरवां टमाटर (Stuffed Tomatoes) बनाने की सामग्री

टमाटर – 10
आलू उबले – 2
पनीर – 100 ग्राम
लाल मिर्च पाउडर – 1/4 टी स्पून
हरी मिर्च कटी – 1
जीरा – 1/2 टी स्पून
अदरक कद्दूकस – 2 टी स्पून
काजू कटे – 8-10
किशमिश – 1 टेबल स्पून
गरम मसाला – 1/4 टी स्पून
हरा धनिया कटा – 1 टेबल स्पून
तेल – 2 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार

भरवां टमाटर (Stuffed Tomatoes) बनाने की  विधि

– सबसे पहले टमाटर लें और उन्हें धोकर छुरी की मदद से सभी के ऊपरी हिस्से को काट लें।
– इसके बाद छुरी की मदद से टमाटर के अंदर का गूदा निकाल लें। अब गूदे और ऊपरी हिस्से को एक बाउल में अलग रख दें।
– इसके बाद उबले आलू लें और उन्हें छीलकर एक बाउल में उन्हें अच्छी तरह से मैश कर लें।
– इसके बाद पनीर को कद्दूकस करें और आलू में डाल दें। फिर दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
– इस मिश्रण में लाल मिर्च, गरम मसाला, काजू, किशमिश, नमक और हरा धऩिया डालकर सभी को अच्छे से मिलाकर रख दें।
– अब एक कड़ाही लें और उसमें 1 टेबल स्पून तेल डालकर धीमी आंच पर गरम होने के लिए रख दें।
– जब तेल गरम हो जाए तो उसमें जीरा डाल दें। जब जीरा चटकने लगे तो उसमें कटी हुई हरी मिर्च, कद्दूकस अदरक और टमाटर का गूदा डालकर करछी की मदद से चलाएं।
– जब टमाटर का पल्प गाढ़ा होने लगे तो उसमें आलू और पनीर का मिश्रण डालकर कुछ देर के लिए भून लें।
– इसके बाद कटे हुए टमाटरों में आलू, पनीर का मिश्रण भर दें और टमाटरों के काटे गए ऊपरी हिस्से से इसे बंद कर दें।
– अब एक भारी तले वाली कड़ाही को लें और उसमें थोड़ा सा तेल डालकर टमाटर को उसमें पकने के लिए रख दें।
– टमाटरों के ऊपर थोड़ा सा नमक और एक टी स्पून तेल डालकर इन्हें प्लेट से ढंक दें और धीमी आंच पर इसे पकने दें।
– टमाटरों को नरम होने तक पकाना है। इस दौरान बीच-बीच में प्लेट हटाकर टमाटरों की स्थिति देखें। तैयार है भरवां टमाटर (Stuffed Tomatoes)।

Tags: bharwan tamatarbharwan tamatar deliciousbharwan tamatar dinnerbharwan tamatar ingredientsbharwan tamatar lunchbharwan tamatar recipebharwan tamatar spicy dishbharwan tamatar tastystuffed tomato
Previous Post

मेकअप से पहले कर ले बस ये काम, खूबसूरती में लगेंगे चार चांद

Next Post

मॉनसून में निखारे अपने चेहरे की रंगत, करें इसका इस्तेमाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

20/10/2026
Main Slider

UKSSSC भर्ती परीक्षा स्थगित, नई तारीखें जल्द होंगी घोषित

20/10/2026
Next Post
Glowing Skin

मॉनसून में निखारे अपने चेहरे की रंगत, करें इसका इस्तेमाल

यह भी पढ़ें

Tecno ने लांच किये दमदार फोन, जानिए इसकी शानदार फीचर्स

06/10/2021
Akhilesh Yadav

सपा ने घोषित किया पांच और लोकसभा प्रभारी, इन दिग्गजों को दी जिम्मेदारी

10/04/2023
Swatantradev

गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार था सपा सरकार का मूल मंत्र : स्वतंत्रदेव

03/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version