• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्वच्छता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाली निकाय होंगी पुरस्कृत: एके शर्मा

Writer D by Writer D
16/09/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सभी नगरीय निकायों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत् स्वच्छता ही सेवा 2024 कार्यक्रम के अंतर्गत कल 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक ‘स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता’ थीम पर स्वच्छता व साफ़ सफ़ाई का विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस वर्ष स्वच्छ भारत मिशन के 10 वर्ष पूर्ण होने पर स्वच्छता में जनभागीदारी, संपूर्ण स्वच्छता और सफाई मित्र सुरक्षा के साथ स्वच्छता कार्यक्रम मनाया जाएगा। राष्ट्र को स्वच्छता का संदेश देने वाले महात्मा गांधी जी के 155 वें जन्मदिवस पर समस्त नगरीय निकायों में 26 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक 155 घंटे का नॉन-स्टॉप सफाई अभियान चलाकर बापू को श्रद्धांजलि दी जायेगी। नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने स्वच्छता कार्यक्रम के सफ़ल क्रियान्वयन हेतु सभी निकाय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) रविवार को स्वच्छता अभियान की तैयारियों को लेकर निकाय कार्यों की वर्चुअल समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के स्वच्छता संकल्प को पूरा करने के लिए सभी निकाय अधिकारी कमर कस लें। स्वच्छता कार्यों को लेकर कहीं से भी शिकायत नहीं आनी चाहिए। स्वच्छता में जनभागीदारी बढ़ाने के लिए विभिन्न आई.ई.सी. गतिविधियां (साइक्लोथॉन, मैराथॉन व प्लॉग रन) संचालित करायी जाय। स्वयं सेवी संस्थाओं, युवा मंडल दल, स्वच्छ सारथी क्लब, स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति व अन्य संगठनों का भी स्वच्छता में सहयोग लिया जाए। “स्वच्छता ही सेवा 2024 कार्यक्रम” में समस्त नागरिकों की भागीदारी हेतु स्वच्छता श्रमदान का आयोजन किया जाये।

निकायों में स्वच्छ सारथी क्लब के माध्यम से स्वच्छ स्कूल बनाये जाय। प्रत्येक निकाय में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले स्कूल को “स्वच्छ स्कूल” की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। सभी निकाय स्वच्छ घर, स्वच्छ विरासत, स्वच्छ बाजार, स्वच्छ घाट, स्वच्छ शौचालय के मिशन के तहत् कार्य करते हुए स्वच्छता को बढ़ाए। इस वर्ष 02 अक्टूबर को महात्मा गांधी जी के 155 वें जन्मदिवस के अवसर पर ‘‘स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम‘‘ के तहत समस्त नगरीय निकायों में 155 घंटे का नॉन-स्टॉप सफाई अभियान चलाया जायेगा। इस वर्ष स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रदेश की 02 नगर निगमो, 05 नगर पालिकाएं व 10 नगर पंचायतों को सम्मानित भी किया जाएगा।

नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने कहा कि विगत दो वर्षों में अनेकों स्वच्छता अभियान चलाते हुए जिन कूड़ा स्थलों को स्वच्छ किया गया है, फिर से लोग गंदा न कर दें, ऐसे सभी जगहों का सुंदरीकरण कराया जाये। ऐसे स्थानों पर पार्क, उद्यान, बुजुर्गों के बैठने का स्थान, बच्चों के पार्क, ओपन जिम, वेण्डिंग जोन बनाए जा सकते है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान के दौरान निकायों के ब्लैक स्पॉट्स को चिन्हित करें। प्रत्येक मुहल्ला और वार्ड में ऐसी जगहों को चिन्हित करें,जहां विशेष सफाई करने की अवश्यकता है।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि जिन निकायों में गन्दगी दिखेंगी, वहां के अधिकारियों पर कार्यवाही होगी। सफ़ाई कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी समय से अपने जिले और निकाय में पहुंच जाए। निदेशालय स्थित डीसीसीसी केंद्र से भी सफ़ाई कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने कहा कि आगे कई त्योहार आने वाले है। पितृपक्ष, नवरात्रि, दशहरा और दीपावली के दौरान किसी भी जगह लिगेसी वेस्ट नहीं दिखना चाहिए। वहीं छठ पूजा के लिए सभी घाटों की साफ-सफाई वृहद रूप से कराई जाए। आगामी सभी त्यौहारों को जीरो वेस्ट और प्लास्टिक मुक्त मनाने का हमें पूर्ण प्रयास करना है। निकाय स्थित अमृत सरोवरो के सुंदरीकरण के कार्यों में भी तेज़ी लाई जाए।

मंत्री शर्मा (AK Sharma) ने स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत् प्रत्येक निकाय के वार्डों को जोनवार या सेक्टरवार बाँटते हुए विशेष सफाई कराई जाये। सभी पार्कों, उद्यानों, वेंडिग जोन, सार्वजनिक स्थलों, बस व रेलवे स्टेशनों के आसपास, हॉस्पिटलों, स्कुलों, ऐतिहासिक स्मारकों व पुरातत्व स्थलों, नदी घाटों और धार्मिक स्थलों व मन्दिरों के आसपास की सफाई और सुंदरीकरण के कार्य कराये जाएं। शहरों के चौराहों का सुंदरीकरण कराने के लिए वहां के व्यापारिक संगठनों, गणमान्य नागरिकों का भी सहयोग ले। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी और लोगों के सहयोग से हमें अपने नगरों को वैश्विक नगरो की श्रेणी में लाना है। उन्होंने कहा कि सभी निकाय अपने यहां स्वच्छता योद्धा और स्वच्छ सारथी क्लब को सक्रिय करें। हमें सफाई का काम बड़ी ईमानदारी से करना है। वहीं गन्दगी फैलाने वाले लोगो को चिन्हित कर कार्यवाई भी करें। उन्होंने कहा कि डस्टबिन का अभाव अगर व्यापारिक क्षेत्र के दुकानदारो के पास दिखा, तो सफाई इंस्पेक्टर और जिम्मेदारों पर कार्यवाही की जाएगी। सामुदायिक, सार्वजानिक और पिंक शौचालयों की साफ़ सफ़ाई और मेंटीनेंस कार्य अच्छे से कराया जाए। निकायों में कहीं पर भी गन्दगी और कूड़े का ढेर दिखेगा तो अधिकारियों के खिलाफ़ कार्यवाही की जाएगी।

एके शर्मा का कल जौनपुर दौरा, स्वच्छता ही सेवा 2024 कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग

मंत्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि सफाई मित्रों का स्वच्छता में बड़ा योगदान है। हमें उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा पर भी ध्यान देना चाहिये। सभी निकाय उन्हें स्वच्छता किट उपलब्ध कराये, स्वास्थ्य परिक्षण कराएं और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहायता करें। जिन निकायों में संसाधनों और मैनपॉवर की कमी हो, वहां पर जरूरी मशीनें और मैनपॉवर उपलब्ध कराएं और यह भी सुनिश्चित करें कि स्वच्छता अभियान के दौरान सभी निकायों में मशीन और मैनपॉवर का समुचित ढंग से उपयोग हो। उन्होंने कहा कि सफ़ाई कार्यों में अच्छा करने वाले निकायों को राज्य स्तर पर पुरस्कृत भी किया जाएगा। एसवीपीएस (स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति) अपने अपने वार्डों में 03 स्वच्छ घर को चिन्हित करेंगी। वेंडिंग जोन और फ़ूड स्ट्रीट में डस्टबिन की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। निकायों में जहां कहीं पर भी लिगेसी वेस्ट जमा हो, उसकी क्लस्टरिंग करके ख़त्म कराया जाये।

Tags: ak sharmaLucknow Newsswachchata hi sewaup news
Previous Post

धामी सरकार प्रतिमाह सौ यूनिट तक विद्युत खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को 50 प्रतिशत सब्सिडी देगी

Next Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में मनाया जन्मदिन

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami listened to the 135th edition of 'Mann Ki Baat'
राष्ट्रीय

‘मन की बात’ नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए निरंतर प्रेरित करता है : धामी

28/06/2026
Power Supply
उत्तर प्रदेश

डिमांड बिजली आपूर्ति में उत्तर प्रदेश नंबर-1, योगी सरकार में लगातार टूट रहे रिकॉर्ड

28/06/2026
Anand Bardhan
राष्ट्रीय

काशीपुर में विकास परियोजनाओं पर मुख्य सचिव का फोकस, अधिकारियों को दिए निर्देश

28/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

फायर एनओसी की वैधता समाप्त होने से पहले ही जारी करें नोटिस, जनसुरक्षा से कोई समझौता नहीं : मुख्यमंत्री योगी

28/06/2026
CM Bhagwant Mann
राष्ट्रीय

श्री अकाल तख्त के आदेश का अक्षरशः पालन करेंगे : भगवंत मान

28/06/2026
Next Post
CM Dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में मनाया जन्मदिन

यह भी पढ़ें

Mahakumbh

कर्तव्य पथ पर दिखेगा ‘महाकुम्भ’

22/01/2025
Karnataka Assembly Election

कर्नाटक में कांग्रेस के लिए बजरंग बली लाए ‘संजीवनी, बीजेपी की लगा दी ‘लंका’

13/05/2023
फॉर्मूला वन

रेसिंग चैंपियन नही लेंगे फॉर्मूला वन रेस में भाग

25/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version