• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सच्चे अर्थों में भारत के ‘अमृतकाल के सारथी’ हैं पीएम मोदी: सीएम योगी

Writer D by Writer D
17/09/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi congratulated PM Modi on his birthday

CM Yogi congratulated PM Modi on his birthday

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को उनके जन्मदिवस पर बधाई दी और उन्हें सच्चे अर्थों में भारत के ‘अमृतकाल का सारथी’ करार दिया।

सीएम योगी (CM Yogi) ने एक्स पर लिखा, “140 करोड़ देश वासियों के जीवन को सुखमय बनाने के लिए अविराम साधनारत, विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के स्वप्न दृष्टा, हम सभी के मार्गदर्शक, यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हृदयतल से बधाई। नेशन फर्स्ट की पावन भावना से ओतप्रोत, अंत्योदय के प्रण और ‘विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत’ के लक्ष्य की सिद्धि को समर्पित आपके जीवन का हर क्षण हमारे लिए प्रेरणा है। आपके अभिभावकत्व में वंचित को वरीयता प्राप्त हुई है। देश आज दुनिया का ग्रोथ इंजन बनने की दिशा में गतिशील है। हमारा लोकतंत्र दिनानुदिन मजबूत हो रहा है। आप सच्चे अर्थों में भारत के ‘अमृतकाल के सारथी’ हैं।”

उन्होंने (CM Yogi) आगे लिखा, “25 करोड़ प्रदेश वासियों की ओर से प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य तथा सुदीर्घ जीवन की प्राप्ति हो और हम सभी को सदैव आपका मार्गदर्शन प्राप्त होता रहे।”

दूरगामी दृष्टि, सुदृढ़ नेतृत्व

एक अन्य सोशल मीडिया संदेश में सीएम योगी ने कहा, “एनडीए सरकार 3.0 के प्रथम 100 दिवस के रोडमैप को ‘स्पीड, स्केल और रिफ्लेक्शन’ के मंत्र से रियल्टी में परिवर्तित कर 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य कवरेज प्रदान करने, 9.3 करोड़ किसानों को ₹20,000 करोड़ की पीएम किसान सम्मान निधि वितरण करने, 11 लाख नई लखपति दीदियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर महिला सशक्तीकरण करने, 12 नई इंडस्ट्रियल सिटी बनाने का फैसला कर करोड़ों युवाओं के लिए रोजगार सृजन करने, 15 से ज्यादा नई मेड इन इंडिया सेमी हाई स्पीड ‘वंदे भारत ट्रेन’ लॉन्च करने, ₹15 लाख करोड़ की विकास परियोजनाओं को मंजूरी देकर जनकल्याण एवं विकास की नई कसौटी के निर्माता देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम की कृपा से आपको दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य प्राप्त हो।”

Tags: cm yogihappy birthday narendra modiLucknow NewsNarendra Modi Birthdaypm modiup news
Previous Post

आतिशी मार्लेना होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, AAP विधायक दल की नेता चुनी गईं

Next Post

सीएम योगी ने बारिश के बीच नमो प्लागथॉन को दिखाई हरी झंडी

Writer D

Writer D

Related Posts

IIM Lucknow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में अब छोटे उद्यमों को बड़ा बनाएगा ‘आईआईएम मॉडल’

22/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

डिजिटल पीडीएस से पारदर्शी हुआ राशन वितरण, योगी सरकार की पहल को मिली मजबूती

22/08/2026
CM Yogi
Main Slider

पीएम पोषण रसोइयों को सम्मानित करेंगे सीएम योगी, देंगे कैशलेस चिकित्सा कार्ड

22/08/2026
UP Cabinet
Main Slider

मातृत्व अवकाश को लेकर बदले नियम, जानिए यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले

22/08/2026
Abhijit Dipke
Main Slider

अभिजीत दीपके मुश्किलों में घिरे, इस मामले में पुलिस ने दर्ज की FIR

22/08/2026
Next Post
CM Yogi

सीएम योगी ने बारिश के बीच नमो प्लागथॉन को दिखाई हरी झंडी

यह भी पढ़ें

Gadar 2

तारा सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया भौकाल, Gadar 2 ने कमाएं 400 करोड़

23/08/2023
CM Dhami

सुरक्षित सीमा, सशक्त उत्तराखंड: सीएम धामी–आईटीबीपी समन्वय मजबूत

22/02/2026
आथिया

अथिया शेट्टी फिल्म ‘मोतीचूर चकनाचूर’ के बाद से हैं काफी डरी

02/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version