• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस दिन से शुरू हैं शारदीय नवरात्रि, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

Writer D by Writer D
18/09/2024
in धर्म, फैशन/शैली
0
Sharadiya Navratri

Sharadiya Navratri

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू धर्म में नवरात्रि के पर्व का विशेष महत्व माना जाता है। ये पर्व मां दुर्गा को समर्पित होता है। साल में 2 प्रमुख नवरात्रि आती हैं, एक चैत्र नवरात्रि और दूसरी शारदीय नवरात्रि (Sharadiya Navratri)। इसके अलावा साल में 2 गुप्त नवरात्रि भी आती हैं। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को शारदीय नवरात्रि (Sharadiya Navratri) की शुरुआत होती है। यह पर्व 9 दिनों तक चलता है। इस पर्व के 9 दिन मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों को समर्पित है, जिन्हें नवदुर्गा के नाम से जाना जाता है।

इन नौ दिनों में, भक्त उपवास रखते हैं, मंदिरों में जाते हैं और मां दुर्गा की विशेष पूजा अर्चना करते हैं। दुर्गा अष्टमी और नवमी को कन्या पूजन किया जाता है, इसी के साथ ही नवरात्रि पर्व का समापन हो जाता है और अगले दिन दशमी तिथि को दशहरा मनाया जाता है। माना जाता है कि नवरात्रि के दौरान माँ दुर्गा अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाती हैं। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक भी माना जाता है।

कब है शारदीय नवरात्रि (Sharadiya Navratri) 2024

पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का आरंभ 3 अक्टूबर की सुबह 12 बजकर 19 मिनट से होगा, और इसका समापन अगले दिन 4 अक्टूबर की सुबह 2 बजकर 58 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, शारदीय नवरात्रि (Sharadiya Navratri) 3 अक्टूबर 2024, दिन गुरुवार से आरंभ होंगी और इस पर्व का समापन 12 अक्टूबर 2024, दिन शनिवार को होगा।

कलश स्थापना का मुहूर्त 2024

नवरात्रि (Sharadiya Navratri) के पहले दिन यानी 3 अक्टूबर को कलश स्थापना करने के साथ-साथ मां दुर्गा के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की जाएगी और व्रत रखा जाएगा। इस वर्ष घट स्थापना यानी कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 3 अक्टूबर की सुबह 6 बजकर 15 मिनट से लेकर सुबह के 7 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। इसके साथ ही कलश स्थापना के लिए एक और शुभ मुहूर्त है, जो कि अभिजित मुहूर्त है, ये सुबह 11 बजकर 46 मिनट से लेकर दोपहर के 12 बजकर 47 मिनट रहेगा। इस दौरान कलश स्थापना की जा सकती है।

कब है शारदीय दुर्गा अष्टमी 2024?

आश्विन शुक्ल तिथि के दिन दुर्गा अष्टमी मनाई जाती है। इस साल दुर्गा अष्टमी 11 अक्टूबर, दिन शुक्रवार को है। इस दिन कन्या पूजन किया जाएगा।

कब है महानवमी 2024?

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल महानवमी भी 11 अक्टूबर को मनाई जाएगी, लेकिन नवमी का हवन 12 अक्टूबर, दिन शनिवार को होगा।

शारदीय नवरात्रि (Sharadiya Navratri) कैलेंडर

नवरात्रि का पहला दिन : 3 अक्टूबर 2024, मां शैलपुत्री की पूजा और घटस्थापना का दिन।

नवरात्रि का दूसरा दिन : 4 अक्टूबर 2024, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा का दिन।

नवरात्रि का तीसरा दिन : 5 अक्टूबर 2024, मां चंद्रघंटा की पूजा का दिन।

नवरात्रि का चौथा दिन : 6 अक्टूबर 2024, मां कूष्मांडा की पूजा का दिन।

नवरात्रि का पांचवां दिन : 7 अक्टूबर 2024, मां स्कंदमाता की पूजा का दिन।

नवरात्रि का छठा दिन : 8 अक्टूबर 2024, मां कात्यायनी की पूजा का दिन।

नवरात्रि का सातवां दिन : 9 अक्टूबर 2024, मां कालरात्रि की पूजा का दिन।

नवरात्रि का आठवां दिन : 10 अक्टूबर 2024, मां सिद्धिदात्री की पूजा का दिन।

नवरात्रि का नौवां दिन : 11 अक्टूबर 2024, मां महागौरी की पूजा का दिन।

विजयदशमी : 12 अक्टूबर 2024, दुर्गा विसर्जन

Tags: Sharadiya NavratriSharadiya Navratri 2024Sharadiya Navratri dateSharadiya Navratri muhurt
Previous Post

चंद्रग्रहण के दौरान करें इन मंत्रों का जाप, दूर होंगे जीवन के सभी संकट

Next Post

जितिया व्रत के दिन इन चीजों का करें दान, दूर हो जाएंगे संतान के जीवन के दुख

Writer D

Writer D

Related Posts

Monsoon
फैशन/शैली

मॉनसून में ऐसे रखें घर का ध्यान, बचे रहेंगे नमी से

15/08/2026
Bread Upma
Main Slider

झटपट बनने वाला ये नाश्ता बच्चों को भी आता है पसंद

15/08/2026
Eyelashes
फैशन/शैली

इससे पलकें होंगी घनी, नहीं पड़ेगी आर्टिफीशियल की जरुरत

15/08/2026
Tricolor Sandwich
Main Slider

बच्चों से Tricolor Sandwich बनवाते हुए बताए स्वतंत्रता दिवस का महत्व

14/08/2026
Surya Dev
धर्म

17 अगस्त से बदलेंगे इन राशियों के सितारे, सूर्य देंगे बड़ा लाभ

14/08/2026
Next Post
Jitiya Vrat

जितिया व्रत के दिन इन चीजों का करें दान, दूर हो जाएंगे संतान के जीवन के दुख

यह भी पढ़ें

Borewell

जीत गई जिंदगी! 150 फीट गहरे बोरवेल में गिरे बच्चे को सुरक्षित निकाला गया

23/07/2023
Manipur

Manipur: महिलाओं की न्यूड परेड कराने वाले मुख्य आरोपी का घर भीड़ ने फूंका

21/07/2023
IPL 2020

IPL 2020 : रॉयल चैलेंजर्स ने टॉस जीता, पंजाब की पहले गेंदबाजी

15/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version