• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री धामी बोले- उत्तराखंड की आर्थिकी की लाइफ लाइन है चारधाम यात्रा

Writer D by Writer D
17/09/2024
in राजनीति, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मालसी स्थित एक सभागार में आयोजित ‘हिन्दुस्तान शिखर समागम’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की चारधाम यात्रा राज्य की आर्थिकी की लाइफ लाइन है। चारधाम आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित यात्रा कराना राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित और मजबूत करने लिए यात्रा प्राधिकरण बनाया जा रहा है। चारधाम यात्रा एवं इससे क्षेत्र से जुड़े लोगों और स्टेक होल्डर्स के सुझाव लिए जा रहे हैं। राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों के शहरों की धारण क्षमता का आकंलन किया जा रहा है। इसके हिसाब से ही इनका विकास किया जाएगा।

जल्द लागू होगा यूसीसी

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि राज्य का मुख्य सेवक होने के नाते उन्होंने जो भी निर्णय लिए हैं, राज्य की जनभावनाओं के अनुरूप लिए हैं। राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) जल्द लागू होगा। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में डेमोग्राफिक चेंज को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसको लेकर सरकार गंभीरता से काम कर रही है। अवैध अतिक्रमण करने वालों पर राज्य सरकार निरंतर कार्रवाई कर रही है।

जीईपी की शुरुआत करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य

राज्य में कानूनी प्रक्रिया के तहत अवैध अतिक्रमण हटाया गया है। उत्तराखंड में धर्मांतरण विरोधी कानून और दंगा रोधी कानून लागू किया गया है। युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

उत्तराखंड ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के तहत राज्य में तीन लाख 54 हजार करोड़ के एमओयू हुए हैं। राज्य में ईकोलॉजी और ईकोनॉमी में संतुलन बनाते हुए विकास कार्य किए जा रहे हैं। उत्तराखंड देश का पहला राज्य है, जहां जीईपी की शुरुआत की गई है।

Tags: cm dhamiUttarakhand News
Previous Post

लेबनान में सीरियल पेजर ब्लास्ट, अब तक 8 की मौत, 2,750 घायल

Next Post

जाति व वादों के आधार पर बांटने वाली राजनीति से नहीं होगा कल्याण: योगी आदित्यनाथ

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मूल्यों व आदर्शों से जुड़ी है भाजपा की शून्य से शिखर तक की यात्रा : योगी

27/06/2026
MDMK passes resolution to break away from DMK alliance
राजनीति

एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला

27/06/2026
JP Nadda reached Uttarakhand, CM Dhami welcomed him
राजनीति

जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

27/06/2026
Anand Swaroop inspected the preparations for the Shravan Kanwar fair.
राष्ट्रीय

श्रावण कांवड़ मेले की तैयारियों का मंडलायुक्त ने लिया जायजा

27/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

गुड़-रोटी खिलाकर सीएम योगी ने की गोसेवा

27/06/2026
Next Post
CM Yogi

जाति व वादों के आधार पर बांटने वाली राजनीति से नहीं होगा कल्याण: योगी आदित्यनाथ

यह भी पढ़ें

Amrit Abhijat

नियमों की अनदेखी, अनुशासनहीनता और लापरवाही पर नगर विकास विभाग ने की सख्त कार्रवाई

16/07/2025
Vastu tips for broom

इस जगह झाड़ू रखने से घर में होगा दरिद्रता का वास

05/07/2025
donald trump

डोनाल्ड ट्रंप अस्पताल से लौटने के बाद पहली बार व्हाइट हाउस की बालकनी में आए नज़र

11/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version