• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रोडवेज बस ने मारी 112 पीआरवी पुलिस वैन को टक्कर, एक सिपाही की मौत; दो घायल

Writer D by Writer D
18/09/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, महोबा
0
112 PRV

112 PRV

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महोबा। जिले में बीती रात तेज रफ्तार रोडवेज बस ने 112 PRV पुलिस वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते पीआरवी वाहन में सवार एक सिपाही की मौत हो गई, जबकि दो सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद रोडवेज बस ने एक राहगीर को भी रौंद दिया, बाद में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

112 PRV पुलिस वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। बड़ी मशक्कत के बाद वाहन के अंदर फंसे घायल सिपाहियों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं, सूचना मिलते ही मृतकों के घरों में कोहराम मच गया।

बताया जा रहा है कि रात में डायल 112 ड्यूटी में संचालित पीआरवी 6329 के चालक हेड कांस्टेबल अब्दुल हक अपने साथी हेड कांस्टेबल बेचनलाल और सिपाही सुभाषचंद्र के साथ कबरई थाना कस्बा क्षेत्र के निर्धारित बिंदु पर ड्यूटी के लिए निकले थे। तभी चंद्रावल रोड मोड़ पर जैसे ही PRV वाहन पहुंचा तभी पीछे से आ रही महोबा डिपो की रोडवेज बस UP95 T 2146 ने उसे टक्कर मार दी।

हादसे के बाद बस चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। वहीं, खबर लगते ही सबसे पहले स्थानीय लोग घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस के वाहन (112 PRV) को टक्कर मारने के बाद बस शहर के परमानंद तिराहे पर पहुंची तो उसने वहां पर भी एक अज्ञात राहगीर को रौंदकर मार डाला।

मुख्यमंत्री मान की अचानक बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती

घटना को अंजाम देकर महोबा डिपो की बस को रोडवेज वर्कशॉप में खड़ी कर आरोपी चालक फरार हो गया। उधर, रोडवेज बस की टक्कर से पुलिस वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर स्थानीय पुलिस और लोगों की भीड़ इक्ट्ठा हो गई। जहां बड़ी मशक्कत के बाद वाहन के अंदर फंसे खून से लथपथ घायल सिपाहियों को बाहर निकाला गया और सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर भेजा गया। वहीं अज्ञात राहगीर को भी पुलिस ने इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। इस बीच कांस्टेबल सुभाषचंद्र और अज्ञात राहगीर को मृत घोषित कर दिया गया।

घायल सिपाही बेचनलाल बताते है कि थाने से रूटचार्ट के मुताबिक ड्यूटी पर निकले थे। बरसात के कारण सड़क पर वाहन ज्यादा चल रहे थे। हम पुलिस वाहन निर्धारित स्थान कर पार्क कर रहे थे, तभी पीछे से बस ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी अस्पताल पहुंचे। फिलहाल, मृतक सिपाही के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। आरोपी बस ड्राइवर की तलाश की जा रही है

Tags: accident newsmahoba newsroad accidentup news
Previous Post

मुख्यमंत्री मान की अचानक बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती

Next Post

प्रमुख सचिव ने पासी का पुरवा बस्ती का निरीक्षण किया, स्वच्छता की स्थिति का लिया जायजा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
Amrit Abhijat

प्रमुख सचिव ने पासी का पुरवा बस्ती का निरीक्षण किया, स्वच्छता की स्थिति का लिया जायजा

यह भी पढ़ें

former MLA Virender Singh died

बसपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह का निधन, पार्टी में छाई शोक की लहर

30/03/2021
Hartalika Teej

कई अद्भुत संयोग में मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें व्रत विधि एवं महत्व

30/08/2024
CM Dhami

विकसित उत्तराखंड की नींव विकास के तीन स्तंभों पर टिकी है: मुख्यमंत्री

23/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version