• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक और एनकाउंटर! एक लाख का इनामी ढेर, RPF जवानों की हत्या का था आरोप

Writer D by Writer D
24/09/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, गाजीपुर
0
Encounter

Encounter

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजीपुर। यूपी में एक और पुलिस एनकाउंटर (Encounter) का मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने एक लाख रुपए के इनामी बदमाश मोहम्मद जाहिद उर्फ सोनू को मार गिराया है। जाहिद पर दो आरपीएफ जवानों को चलती ट्रेन से फेंककर उनकी हत्या करने का आरोप था। एसटीएफ की नोएडा यूनिट और गाजीपुर पुलिस के जाइंट ऑपरेशन में बदमाश को गोली लगी।

जानकारी के मुताबिक, बिहार की राजधानी पटना के फलवारी शरीफ का रहने वाला जाहिद शराब तस्‍कर गैंग से जुड़ा था। जाहिद पर अपहरण, मारपीट और शराब तस्‍करी के कई मुकदमे दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। बताया जा रहा है कि गाजीपुर के दिलदारनगर थाना क्षेत्र में हुए एनकाउंटर (Encounter) के दौरान जाहिद को गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस उसे अस्‍पताल लेकर गई, जहां डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक सोमवार की देर रात दिलदारनगर जमानियां मोड़ पर तस्करी के फिराक में घूम रहे बदमाश जाहिद की पुलिस से मुठभेड़ हुई। पुलिस को देखते ही जाहिद ने गोली चलाना शुरू कर दिया जिसमें दो सिपाही घायल हो गए। पुलिस ने एनकाउंटर के बाद जाहिद के पास से एक अवैध पिस्‍टल, .32 बोर, दो खोखा कारतूस और एक बैग अवैध देसी शराब बरामद की है।

दो आरपीएफ जवानों की हत्या का था आरोप

रिपोर्ट्स के अनुसार, 19-20 अगस्‍त की रात में बाड़मेर-गुवाहाटी एक्‍सप्रेस ट्रेन से फेंककर आरपीएफ के दो जवानों जावेद खान और प्रमोद कुमार की हत्‍या कर दी गई थी। पुलिस ने बताया कि आरपीएफ जवान ट्रेन में शराब की अवैध तस्‍करी रोकने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान शराब तस्‍करों ने दोनों जवानों की पहले बेरहमी से पिटाई की गयी थी फिर उन्‍हें चलती ट्रेन से फेंक दिया गया। जिससे दोनों की मौत हो गयी थी।

बदलापुर रेप कांड का आरोपी अक्षय शिंदे एनकाउंटर में ढेर, पुलिस की रिवॉल्वर छीनकर की थी फायरिंग

आरपीएफ कांस्‍टेबल जावेद खान और प्रमोद कुमार के शव पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय-दानापुर रेलखंड पर गाजीपुर की गहमर कोतवाली क्षेत्र में मिले थे। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद बताया था कि इस वारदात के तार बिहार के शराब माफियाओं से जुड़े हुए हैं। इस मामले में एक आरोपी प्रेमचंद वर्मा मुठभेड़ में घायल हो गया था, जोकि पटना बिटहा का रहने वाला है। उसे 28 अगस्‍त को गिरफ्तार किया गया था। अन्‍य गिरफ्तार आरोपियों में बिलेंद्र पासी, पंकज, विनय, रवि और रवि कुमार शामिल है।

Tags: crime newsencountergajipur newsup news
Previous Post

आज मनाई जाएगी कालाष्टमी, जानें पूजाविधि व सामग्री

Next Post

शेयर बाजार ने पार किया नया माइलस्टोन, Sensex पहली बार 85000 के पार

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
share market

शेयर बाजार ने पार किया नया माइलस्टोन, Sensex पहली बार 85000 के पार

यह भी पढ़ें

युद्ध के बीच जेलेंस्की ने शेयर की अपनी लोकेशन, बोले- मैं किसी से नहीं डरता

08/03/2022
Atiq Ahmed

साबरमती जेल से अतीक को लेकर निकली प्रयागराज पुलिस, डॉन को फिर सताया एंकाउंटर का डर

11/04/2023

भारतीय संदर्भ में राष्ट्रीयता राजनैतिक नहीं,भू-सांस्कृतिक अवधारणा है-प्रो. सदानंद

13/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version