• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सोई किस्मत को जागा देगा ये चमत्कारी उपाय

Writer D by Writer D
17/11/2025
in धर्म, फैशन/शैली
0
Coconut

Coconut

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सनातन परंपरा में किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत नारियल (Coconut) को फोड़कर ही की जाती हैं। नारियल को श्रीफल का दर्जा दिया गया है जिसे हर पूजा में शामिल किया जाता हैं। पौराणिक मान्यता के अनुसार नारियल धन की देवी मां लक्ष्मी का भी प्रतीक माना गया है। ज्‍योतिष शास्‍त्र में भी नारियल का बहुत महत्व माना गया हैं जिसके अनुसार यह आपके जीवन की बंद किस्मत के ताले की कुंजी बन सकता हैं। जी हां, ज्योतिष में नारियल से जुड़े कई ऐसे उपाय बताए गए हैं जिन्हें आजमाने से व्यक्ति को धन-दौलत के साथ सुख-शांति मिलती है। आइए जानते हैं नारियल से जुड़े इन ज्योतिष उपायों के बारे में…

ग्रह दोषों को शांत करने का उपाय

अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में राहु-केतु का दोष है तो उसे दूर करने के लिए शनिवार के दिन एक नारियल (Coconut) के दो भाग करके दोनों भागों में चीनी भर दें। इसके बाद इसे किसी सुनसान जगह पर जमीन में गाड़ दें। इस बात का ध्यान रहे कि जमीन में गाड़ते समय कोई आपको देखे न। ऐसा माना जाता है कि जैसे-जैसे रेंगने वाले कीड़े इन्हें खाते हैं वैसे-वैसे ग्रह दोष भी दूर होने लगते हैं।

नौकरी-व्‍यापार में सफलता पाने का उपाय

गुरुवार के दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करें साथ ही लक्ष्मी नारायण मंत्र का जप करें। फिर पूजा करने के बाद एक पीले रंग के कपड़े में पानी वाला नारियल (Coconut) , जनेऊ और एक सफेद मिठाई रखकर किसी मंदिर में जाकर भगवान विष्णु को चढ़ा दें। भगवान विष्णु की कृपा से आपके व्यापार में हो रहा नुकसान दूर हो जाएगा।

बुरी नजर उतारने का उपाय

अगर बच्चे को बुरी नजर लग गई है तो उसे दूर करने के लिए नारियल (Coconut)  को बच्चे के सिर से लेकर पैर तक 11 बार वार लें और फिर उसको एकांत जगह पर जला दें। उसके बाद जले हुए नारियल को जल में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से नजर दोष के साथ-साथ सभी नकारात्मक शक्तियों दूर हो जाती हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार शुरू हो जाता है।

पैसों की तंगी दूर करने का उपाय

शुक्रवार के दिन लाल कपड़े पहनकर मां लक्ष्मी की पूजा करें और एक साबुत नारियल (Coconut) माता लक्ष्मी को चढ़ाएं। उसके बाद यह नारियल किसी साफ लाल रंग के कपड़े में लपेटकर घर के किसी ऐसे जगह पर पर रख दें जहां किसी की नजर इस नारियल पर ना पड़े। ऐसा करने से घर में धन-दौलत की वृद्धि होगी और घर में सुख समृद्धि भी आएगी।

तरक्‍की में आ रही बाधाएं दूर करने का उपाय

लाख कोशिशों के बावजूद आपके पास पैसे नहीं बचते और आपको मेहनत के बाद भी फल नहीं मिल पा रहा है या फिर आप पर किसी तरह का शनि दोष है तो ऐसे में शनिवार के दिन किसी भगवान शनि मंदिर में जाकर पानी वाले 7 नारियल चढ़ाएं फिर अगले दिन इन सभी नारियल को किसी नदी में विसर्जित कर दें। मान्यता है कि ऐसा करने से शनि दोष दूर होने के साथ पैसों की बचत भी होने लगेगी।

रोग व संकट दूर करने का उपाय

अगर कोई रोग परेशान कर रहा है या फिर अचानक से संकट आ गया है तो एक पानीदार नारियल को मंगलवार या शनिवार के दिन अपने ऊपर से 21 बार वारकर किसी धार्मिक स्थान की आग में डाल दें। आप अपने साथ-साथ अपने पूरे परिवार के सिर से वारकर करेंगे तो और भी उत्तम रहेगा। इसके साथ ही हनुमानजी को लाल चोला चढ़ाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से सभी रोग व परेशानियां खत्म हो जाएंगी।

Tags: AstrologyAstrology tipscoconut
Previous Post

वैवाहिक जीवन में प्यार बढ़ाएंगे ये टिप्स, रिश्तों की कड़वाहट होगी दूर

Next Post

आज बनाएं मूंग दाल मुग़लई, सेहत के लिए है फायदेमंद

Writer D

Writer D

Related Posts

Eyes
फैशन/शैली

अपनी छोटी आंखों को बनाएं आकर्षक, इन टिप्स को करें फॉलो

17/05/2026
Garden
Main Slider

घर के गार्डन में घास-फूस हटाने के लिए आजमाए ये उपाय

17/05/2026
Love
Main Slider

प्यार के मामले में सबसे आगे होती है ये 4 राशि वाले, जानें कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

17/05/2026
Puja Ghar
धर्म

पूजा घर में गलती से भी ना रखें ये चीजें, तरक्की में बन सकती है बाधा

17/05/2026
salt
खाना-खजाना

ज्यादा नमक ने बिगाड़ दिया खाने का जायका, ऐसे दूर करें ये समस्या

17/05/2026
Next Post
Green Moong Dal Mughlai

आज बनाएं मूंग दाल मुग़लई, सेहत के लिए है फायदेमंद

यह भी पढ़ें

E-cigrette

नया शोध: ई-सिगरेट के हैं शौकीन तो हो जाएं सावधान

05/09/2020
Aditi Rao Hydari

अदिति राव हैदरी का हर स्टाइल होता है बेहद यूनिक और स्टाइलिश

29/10/2020
Dandruff

मानसून में डैंड्रफ दूर करने के लिए ट्राई करें ये टिप्स

05/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version