• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘डिस्को डांसर’ मिथुन चक्रवर्ती को मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

Writer D by Writer D
30/09/2024
in मनोरंजन
0
Mithun Chakraborty

Mithun Chakraborty

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सिनेमा जगत का सर्वोच्च सम्मान यानी दादा साहब फाल्के अवार्ड (Dada saheb Phalke Award) इस बार दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) को दिया जाएगा। इस बारे में जानकारी केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने सोमवार को दी है। इससे पहले साल 2023 में यह अवार्ड वहीदा रहमान को दिया गया था।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, “मिथुन दा की उल्लेखनीय सिनेमाई यात्रा पीढ़ियों को प्रेरित करती है! यह घोषणा करते हुए मुझे गर्व हो रहा है कि दादा साहब फाल्के चयन जूरी ने महान अभिनेता श्री मिथुन चक्रवर्ती जी को भारतीय सिनेमा में उनके प्रतिष्ठित योगदान के लिए पुरस्कार देने का फैसला किया है।”

उन्होंने कहा, “8 अक्टूबर, 2024 को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाएगा।”

बता दें कि 74 साल के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने अपने 48 साल के करियर में बंगाली, हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, ओडिया और भोजपुरी जैसी भाषाओं की 350 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपनी पहली फिल्म ‘मृगया’ (1976) के लिए बेस्ट एक्टर (पुरुष) के नेशनल अवॉर्ड जीता था।

मिथुन को दूसरा नेशनल अवॉर्ड 1993 की फिल्म ‘तहादेर कथा’ के लिए, जबकि तीसरा नेशनल अवॉर्ड 1996 में आई ‘स्वामी विवेकानंद’ के लिए मिला था। इसी साल अप्रैल में उन्हें पद्म भूषण अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है।

Tags: dada saheb falke award 2024mithun Chakraborty
Previous Post

शारदीय नवरात्रि में आजमाए यह उपाय, माँ दुर्गा पूरी करेंगी सभी मनोकामना

Next Post

ड्रोन अटैक से फिर दहला बेरूत, इजराइली सेना ने शहर की इमारत को निशाना बनाया; 4 की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Sanjay Dutt
मनोरंजन

संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी, इस दिन होगी रिलीज

26/03/2026
Dhurandhar 2
मनोरंजन

Dhurandhar 2 की बॉक्स ऑफिस पर दहाड़, बनाया ये नया रिकॉर्ड

19/03/2026
Dhurandhar 2
Main Slider

हमजा से जसकीरत बनने की कहानी में सेंसर का दखल, ‘धुरंधर 2’ के 21 सीन्स पर चली कैंची

18/03/2026
Badshah
मनोरंजन

यूट्यूब से हटाया गया विवादित सॉन्ग ‘टटिहरी, सिंगर बादशाह के खिलाफ नोटिस जारी

07/03/2026
Dhurandhar The Revenge
Main Slider

अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल, तय करेगा हिंदुस्तान.. रोंगटे खड़े कर देगा ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का दमदार ट्रेलर

07/03/2026
Next Post
Drone Attack

ड्रोन अटैक से फिर दहला बेरूत, इजराइली सेना ने शहर की इमारत को निशाना बनाया; 4 की मौत

यह भी पढ़ें

Sanath Nishant

इस राज्य मंत्री की सड़क हादसे में मौत, पुलिस अधिकारी की भी गई जान

25/01/2024
Surya Grahan

इस दिन लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें सूतक काल

17/08/2024
UP Vidhansabha

यूपी विधानसभा में आज गूंजेगी महिला सदस्यों की आवाज, पुरुष विधायक सिर्फ सुनेंगे

22/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version