• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हैवानियत! बुजुर्ग मां को पेट्रोल छिड़क जिंदा जलाया, फिर घर जाकर सो गए दोनों बेटे

Writer D by Writer D
30/09/2024
in क्राइम, राष्ट्रीय
0
Burnt Alive

burnt alive

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। त्रिपुरा में दो कलयुगी बेटों ने अपनी बुजुर्ग मां के साथ ऐसी हैवानियत की, जिसे सुन किसी की भी रूह कांप जाए। बेटों ने 62 बुजुर्ग मां को पहले बेरहमी से मारा-पीटा। फिर पेड़ से रस्सी के सहारे बांध दिया। वहां भी मां के साथ पहले मारपीट की। फिर पेट्रोल छिड़ककर उन्हें आग (Burnt Alive) लगा दी। मां चीखती रही, चिल्लाती रही। लेकिन तमाशबीन बने दोनों बेटे मां की मौत को देखते रहे। उन्हें मां पर बिल्कुल भी रहम नहीं आया। दोनों की आंखों के सामने मां ने दम तोड़ दिया।

इसके बाद आरोपी भाई घर आए। वहां आराम फरमाने लगे। पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तो मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया गया। उसके बाद बुजुर्ग महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने दोनों आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। मामला पश्चिमी त्रिपुरा के चंपकनगर थाना क्षेत्र का है। यहां खमारबाड़ी में 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला अपने दो बेटों के साथ रहती थीं। उनके पति की पिछले साल मौत हो गई थी।

महिला का एक और बेटा भी है। वो अगरतला में रहता है। शनिवार देर रात बुजुर्ग महिला की घर में दोनों बेटों के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई। बेटों ने मिलकर मां को मारना पीटना शुरू कर दिया। फिर उन्हें घसीटते हुए घर से बाहर ले गए। उस वक्त रात का समय था। अंधेरा होने के कारण किसी को भी इस बात की भनक न लग सकी। बेटों ने बुजुर्ग मां को पेड़ से बांधा। उन्हें बेरहमी से दोबारा पीटा और पेट्रोल छिड़ककर आग (Burnt Alive) के हवाले कर दिया।

लखनऊ: हिजबुल्लाह के समर्थन में सडकों पर उतरे हजारों लोग, शोक में 3 दिन बंद रखेंगे दुकानें

बूढ़ी मां बेटों से रहम की भीख मांगती रही। लेकिन उन्हें मां पर बिल्कुल भी रहम नहीं आया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने आग को बुझाया। लेकिन तब तक बुजुर्ग महिला की मौत हो चुकी थी। गांव वालों ने बेटों से इस हरकत के बारे में पूछा तो वो बिना बोले अपने घर चले गए। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। दोनों आरोपी भाइयों को भी गिरफ्तार कर लिया। हैरानी की बात तो ये थी कि दोनों आरोपी इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देकर बड़े ही आराम से घर पर सो रहे थे। फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस ने बताया कि आज यानि सोमवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Tags: crime newsNational newstripura news
Previous Post

लखनऊ: हिजबुल्लाह के समर्थन में सडकों पर उतरे हजारों लोग, शोक में 3 दिन बंद रखेंगे दुकानें

Next Post

90 लाख की फर्जी एफडी से बन गए शराब की 7 दुकानों के मालिक, आबकारी विभाग में मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami released the book ‘Uttarakhand at 25’
Main Slider

नीति निर्माण में शोध और नवाचार को मिले प्राथमिकता, योजनाओं के प्रभाव का नियमित मूल्यांकन हो: सीएम धामी

03/09/2026
Rajnath Singh-CM Dhami
Main Slider

चम्पावत में पूर्व सैनिकों के लिए खुलेगा ECHS पॉलीक्लिनिक, रक्षा मंत्री ने दिया उचित विचार का भरोसा

03/09/2026
Banchaura protest ends after CM Dhami's assurance
Main Slider

सीएम धामी के आश्वासन के बाद 17 दिन से चल रहा बनचौरा धरना समाप्त

03/09/2026
CM Dhami extends Janmashtami greetings.
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं, बोले- श्रीकृष्ण का जीवन सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा

03/09/2026
Raghav Chadha
Main Slider

पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, जानिए क्या जाएगी राज्यसभा सदस्यता

03/09/2026
Next Post
Liquor

90 लाख की फर्जी एफडी से बन गए शराब की 7 दुकानों के मालिक, आबकारी विभाग में मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय सचिव राजेश भूषण

देश के 16 राज्यों के 70 जिलों में कोरोना संक्रमण के 150 फीसदी तक बढ़े नए मामले

17/03/2021

मायावती ने किया कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन, व्यक्त की अपनी शोक संवेदना

22/08/2021
Corona havoc

लंदन से दिल्ली लौटे 5 यात्रियों को कोरोना से हड़कंप, सैंपल जांच के लिए भेजे गए

22/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version