• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Mahakumbh-2025: प्रयागराज में जल्द ही डिजिटल कुंभ म्यूजियम बनाएगी योगी सरकार

Writer D by Writer D
02/10/2024
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, लखनऊ
0
Mahakumbh

Mahakumbh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में दिव्य भव्य Mahakumbh 2025 को सफल बनाने के लिए प्रयासरत योगी सरकार एक अहम पहल करने जा रही है। सीएम योगी के विजन अनुसार, प्रयागराज में पर्यटन विभाग ‘डिजिटल कुंभ म्यूजियम’ बनाने की तैयारी में है जहां श्रद्धालु डिजिटल माध्यमों से समुद्र मंथन देख सकेंगे। इसके अलावा, कुंभ, महाकुंभ सहित अन्य धार्मिक-आध्यात्मिक स्थलों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से विकास करने वाले उत्तर प्रदेश के लिए Mahakumbh- 2025 अवसर और चुनौती दोनों है। ऐसे में, पर्यटन विभाग श्रद्धालुओं को विशिष्ट अनुभव देने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में प्रयागराज में शिवालय पार्क के पास, अरैल रोड नैनी में डिजिटल कुंभ म्यूजियम बनेगा। इसके लिए 21.38 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं, जिसमें छह करोड़ रुपए जारी किए जा चुके हैं। संग्रहालय का आकार 10,000 वर्ग मीटर होगा, जिसमें एक साथ 2000 से 2500 लोग भ्रमण कर सकेंगे। यह जानकारी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी।

समुद्र मंथन के 14 रत्नों की बनेगी गैलरी

सीएम योगी (CM Yogi) के विजन अनुसार, परियोजना के अंतर्गत डिजिटल म्यूजियम में समुद्र मंथन की 14 रत्नों वाली गैलरी बनाई जाएगी। डिजिटल माध्यम से समुद्र मंथन के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। डिजिटल स्क्रीन सहित अन्य माध्यमों से प्रयागराज महाकुंभ-कुंभ, हरिद्वार,नासिक, उज्जैन कुंभ आदि के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। इसके अलावा, लैंडस्केपिंग विकसित की जाएगी। टिकट काउंटर भी बनाया जाएगा।

वन स्टॉप सॉल्यूशन की तरह कार्य करेगा चित्रकूट टूरिज्म एप

उत्तर प्रदेश में स्थित वह पावन तीर्थस्थल जहां पर मर्यादापुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने अपने वनवास का लगभग 11 वर्ष व्यतीत किया। अगर वहां आप घूमना चाहते हैं तो मोबाइल में चित्रकूट टूरिज्म ऐप इंस्टाल कीजिए। यहां दर्शनीय स्थलों का नाम, महत्व, दर्शन के समय समेत समग्र जानकारी मिल जाएगी। इतना ही नहीं आप कैसे पहुंचेंगे, कहां रुक सकते हैं यह सब एप बताएगा।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि पर्यटकों की सुविधा देखते यह एप विकसित किया गया है। ऐप खोलते ही दर्शनीय स्थलों का नाम और वहां की डिटेल दिखेगी। जैसे रामघाट पर क्लिक करते ही भ्रमण का समय, स्थान का महत्व व इतिहास, तापमान, शहर से दूरी सहित अन्य जानकारी आ जाएगी। इसी तरह अन्य स्थलों की जानकारी भी उपलब्ध है। इसी तरह फेस्टिवल व इवेंट पर क्लिक करने पर महाकुंभ, चित्रकूट महोत्सव, रामनवमी, राष्ट्रीय रामायण मेला आदि की विस्तार से जानकारी दी गई है।

Mahakumbh में विशेष स्नान की तिथियां, महत्व आदि के बारे सूचना दी गई है। इसके अलावा स्थानीय प्रसिद्ध खानपान, शापिंग आदि के बारे में बहुत ही गहरी जानकारी दी गई है। ऐप पर कनेक्टिविटी, ठहरने के स्थल समेत नजदीकी पेट्रोल पंप व एटीएम का विवरण भी उपलब्ध होगा।

Tags: Lucknow NewsMahakumbh 2025Yogi News
Previous Post

काम आई योगी सरकार की सख्ती और प्रोत्साहन की नीति, 46 फीसद घटीं पराली जलाने की घटनाएं

Next Post

IIT धनबाद में एडमिशन पाने वाले दलित छात्र अतुल कुमार की मदद करेगी योगी सरकार

Writer D

Writer D

Related Posts

IIM Lucknow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में अब छोटे उद्यमों को बड़ा बनाएगा ‘आईआईएम मॉडल’

22/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

डिजिटल पीडीएस से पारदर्शी हुआ राशन वितरण, योगी सरकार की पहल को मिली मजबूती

22/08/2026
CM Yogi
Main Slider

पीएम पोषण रसोइयों को सम्मानित करेंगे सीएम योगी, देंगे कैशलेस चिकित्सा कार्ड

22/08/2026
UP Cabinet
Main Slider

मातृत्व अवकाश को लेकर बदले नियम, जानिए यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले

22/08/2026
An IMA delegation met CM Yogi.
उत्तर प्रदेश

आईएमए के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात

22/08/2026
Next Post
CM Yogi

IIT धनबाद में एडमिशन पाने वाले दलित छात्र अतुल कुमार की मदद करेगी योगी सरकार

यह भी पढ़ें

Om Prakash Rajbhar

योगी के मंत्री पहुंचे मऊ के MP-MLA कोर्ट, इस मामले में किया सरेंडर

18/08/2025

सीआरपीएफ के बंकर पर हथगोले से आतंकी हमला, कोई हताहत नहीं

11/12/2020
police encounter

25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

07/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version