• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाकुंभ मेला क्षेत्र में होगी ‘नेत्र कुंभ’ की स्थापना

Writer D by Writer D
13/10/2024
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति, लखनऊ
0
Netra Kumbh will be established in MahaKumbh Mela

Netra Kumbh will be established in MahaKumbh Mela

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/प्रयागराज। योगी सरकार (Yogi Government) प्रयागराज में होने जा रहे ऐतिहासिक महाकुंभ 2025 (Mahakumbh) को भव्य, दिव्य, सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए दिन रात काम कर रही है। महाकुंभ में श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इसी क्रम में मेला प्रशासन द्वारा महाकुंभ मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं एवं स्नानार्थियों के लिए नेत्र कुंभ (Netra Kumbh) की स्थापना भी की जा रही है।

9 करोड़ से अधिक धनराशि से स्थापित होने वाला यह नेत्र कुंभ (नेत्र शिविर) (Netra Kumbh) श्रद्धालुओं को एक अस्थाई नेत्र देखभाल सुविधा प्रदान करेगा, जहां मेले के दौरान श्रद्धालुओं की दृष्टि सुधार, मोतियाबिंद सर्जरी और चश्मे का वितरण जैसी सेवाएं प्रदान की जाएंगी। नेत्र कुंभ के लिए एक बड़ी केंद्रीय इकाई मुख्य मेला क्षेत्र में स्थापित की जाएगी जो प्राथमिक नेत्र देखभाल केंद्र के रूप में कार्य करेगी।

हजारों श्रद्धालुओं को मिलेगा लाभ

महाकुंभ 2025 (Mahakumbh) में रिकॉर्ड संख्या में पूरे देश और दुनिया से श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। योगी सरकार और मेला प्रशासन इन श्रद्धालुओं के लिए महाकुंभ को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए अपनी ओर से शत प्रतिशत प्रयास कर रहा है। नेत्र कुंभ (Netra Kumbh) की स्थापना उसी दिशा में उठाया गया कदम है। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 में 9.15 करोड़ रुपए से अधिक का बजट प्रस्तावित किया गया है।

इसके माध्यम से महाकुंभ के दौरान स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की नेत्र देखभाल सुरक्षित की जा सकेगी। यदि किसी श्रद्धालु को मोतियाबिंद सर्जरी की आवश्यकता होगी तो उसका भी प्रबंध किया जाएगा। वहीं नेत्र चेकअप के साथ ही चश्मे का वितरण भी सुनिश्चित किया जाएगा। हजारों श्रद्धालुओं को इसका लाभ मिल सकेगा।

नेत्र स्वास्थ्य और नियमित जांच के प्रति किया जाएगा शिक्षित

यह नेत्र कुंभ (Netra Kumbh) पूरी तरह श्रद्धालुओं की पहुंच में होंगे। तीर्थयात्रियों की आसान पहुंच के लिए इसे रणनीतिक रूप से कुंभ मेला परिसर के अंदर ही स्थापित किया जाएगा। इस नेत्र कुंभ में तीर्थयात्रियों और संतों की व्यापक स्तर पर आंखों की जांच सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए शिविर में नेत्र परीक्षण के लिए आवश्यक आधुनिक उपकरणों को लगाया जाएगा।

सीएम योगी की मां की बिगड़ी तबीयत, गोरखपुर से देहरादून के लिए रवाना

जांच के दौरान दृष्टि दोष वाले व्यक्तियों को चश्मा वितरित किया जाएगा, जबकि जिन मामलों में अधिक गंभीर समस्या पाई जाएगी वहां भागीदार अस्पतालों में मोतियाबिंद सर्जरी और अन्य आवश्यक उपचार की व्यवस्था की जाएगी। नेत्र देखभाल सेवाओं के साथ-साथ पहल का उद्देश्य लोगों को नेत्र स्वास्थ्य और नियमित जांच के महत्व को समझाना और उन्हें शिक्षित करना है।

डिजिटली सुरक्षित रखा जाएगा रोगियों का डाटा

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं और स्नानार्थियों की जांच के माध्यम से एकत्र किए गए नेत्र स्वास्थ्य डाटा को डिजिटली सेव किया जाएगा। इससे रोगियों की स्थिति पर नजर रखने और आवश्यकता पड़ने पर इसका फॉलोअप किया जा सकेगा और आवश्यक देखभाल प्रदान करने में मदद मिलेगी। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा। यहां पर्याप्त संख्या में नेत्र विशेषज्ञों को भी नियुक्त किया जाएगा और आवश्यक उपकरणों के साथ ही पर्याप्त मात्रा में दवाइयों की भी उपलब्धता रहेगी।

Tags: Mahakumbhnetra kumbhPrayagraj NewsYogi News
Previous Post

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी पहुंचे जौलीग्रांट, अस्पताल में मां का जाना हाल

Next Post

एक्ट्रेस ओविया का MMS लीक, 17 सेकेंड के इस वीडियो ने मचाई सनसनी

Writer D

Writer D

Related Posts

Encounter of Sanjay, a criminal with a reward of Rs 1 lakh
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में 1 लाख का इनामी संजय ढेर, बिल्डर मर्डर केस के बाद से था फरार

27/06/2026
VB-G RAM G
Main Slider

पंजाब में AAP सरकार का बड़ा यू-टर्न! राज्य में लागू होगी VB-G RAM G योजना

27/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

जरूरतमंदों के इलाज और मकान की व्यवस्था कराएगी सरकार: सीएम योगी

27/06/2026
PM Surya Ghar Yojana
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने पीएम सूर्य घर योजना में बनाया नया कीर्तिमान

26/06/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनप्रतिनिधियों की मांगों को प्राथमिकता दें, जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो : ए के शर्मा

26/06/2026
Next Post
Oviya Helen

एक्ट्रेस ओविया का MMS लीक, 17 सेकेंड के इस वीडियो ने मचाई सनसनी

यह भी पढ़ें

मोबिल ऑयल की दुकान में लगी भीषण आग, दो लोगों की मौत

22/11/2021
shinzo abe

कौन बनेगा जापान का अगला प्रधानमंत्री, जानिए रेस में सबसे बड़ा दावेदार कौन है

31/08/2020
CM Dhami met PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण

27/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version