• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

करवा चौथ में न करें ये गलतियां, नहीं मिलेगा व्रत का फल

Writer D by Writer D
15/10/2024
in धर्म, फैशन/शैली
0
Karwa Chauth

Karwa Chauth

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए करवा चौथ का निर्जला व्रत रखती है। यह व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल 20 अक्टूबर 2024 को करवा चौथ (Karwa Chauth) व्रत रखा जाएगा। इस व्रत में महिलाएं सुबह उठकर सास द्वारा दी गई सरगी खाती है और इसके बाद व्रत का संकल्प लेती है। सरगी की थाली में फल, ड्राई फ्रूट्स मट्टी, श्रृंगार सामग्री, साड़ी होती है। सूर्यादय से पहले ही सरगी खाने का नियम है। इसके बाद महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखकर शाम को चंद्रदेव को जल अर्घ्य देने के बाद ही व्रत खोलती हैं। इसके साथ ही करवा चौथ (Karwa Chauth) व्रत में कुछ अन्य नियमों का पालन करना बेहद जरूरी माना जाता है। मान्यता है कि इसके बिना पूजा का संपूर्ण फल नहीं मिलता है। आइए जानते हैं करवा चौथ व्रत रखते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

करवा चौथ (Karwa Chauth) व्रत में न करें ये काम

– करवाचौथ (Karwa Chauth) के दिन सुबह देर तक नहीं सोना चाहिए, क्योंकि व्रत की शुरुआत सूर्योदय के साथ ही हो जाती है।

– करवाचौथ (Karwa Chauth) व्रत के दौरान भूरे और काले रंग के कपड़े से पहनना शुभ नहीं माना जाता है। इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है।

– करवा चौथ व्रत में महिलाओं को दूसरी महिला को अपना श्रृंगार सामग्री नहीं देना चाहिए और न ही किसी महिला का श्रृंगार का सामान लेना चाहिए।

– करवा चौथ (Karwa Chauth) के दौरान व्रती महिला को अपशब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। अपने से बड़े लोगों का भूलकर भी अपमान न करें।

– व्रती को करवाचौथ (Karwa Chauth) व्रत में पति से लड़ाई-झगड़ा करने से बचना चाहिए। मान्यता है कि इससे व्रत का पूरा फल नहीं मिलता है।

– मान्यता है कि करवा चौथ (Karwa Chauth) व्रत के दिन सफेद चीजों का दान नहीं करना चाहिए। इस दिन सफेद कपड़ा,दूध और सफेद मिठाई दान नहीं करना चाहिए।

– इस दिन व्रती को नुकीली चीजों का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। इसलिए व्रत में सुई-धागे का इस्तेमाल बिल्कुल न करें।

Tags: first karwa chauthKarwa ChauthKarwa Chauth 2024karwa chauth date
Previous Post

प्रदोष व्रत के दिन करें इन मंत्रों का जाप, घर में होगा खुशियों का आगमन

Next Post

भौम प्रदोष व्रत आज, जानें मुहूर्त और पूजाविधि

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Karwa Chauth 2026: दिल्ली से लखनऊ तक, जानें किस शहर में कितने बजे होगा सूर्योदय

28/10/2026
धर्म

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

28/10/2026
Main Slider

करवा चौथ की पूजा में कुछ छूट न जाए! नोट करें पूरी लिस्ट

28/10/2026
Main Slider

करवा चौथ में चांद का इतना महत्व क्यों? जानें सूर्यदेव की पूजा न करने का कारण

27/10/2026
Main Slider

करवा चौथ 2026: कब निकलेगा चांद, क्या है पूजा मुहूर्त?

25/10/2026
Next Post
Pradosh Vrat

भौम प्रदोष व्रत आज, जानें मुहूर्त और पूजाविधि

यह भी पढ़ें

2000

जानें बिना बैंक अकाउंट के कहां और कैसे बदल सकेंगे 2000 के नोट

20/05/2023
AK Sharma

आमजन की समस्याओं को लेकर गम्भीरता से कार्य कर रही सरकार: एके शर्मा

02/02/2023
Terrorist Attack

आतंकियों की नापाक हरकत, सेना के एक वाहन पर किया हमला

08/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version