• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा के ज़िला कार्यालय में पकड़ी बिजली चोरी, चल रही थी दो फैक्ट्रियां

सपा नेता के बेटे पर बिजली चोरी की FIR, लगा दो लाख का जुर्माना

Writer D by Writer D
21/10/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, राजनीति, संभल
0
Aqeelur Rahman

Aqeelur Rahman

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई हुई है। सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री अकीलुर्रहमान खां (Aqeelur Rahman) के आवास और सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष फिरोज़ खां के कार्यालय में बिजली चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। संभल में बिजली चेकिंग के दौरान विजिलेंस टीम ने समाजवादी पार्टी के नेता अकीलुर्रहमान खां के आवास पर छापा मारा, बिजली चोरी करते पकड़े गए उनके बेटे आमिर अकील के खिलाफ विजिलेंस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी और करीब दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।

बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता नवीन गौतम ने बताया कि संभल जिले की सदर तहसील में विद्युत विभाग बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चला रहा है, शनिवार को संभल के सरायतरीन इलाके में बिजली चोरी की सूचना पर समाजवादी पार्टी के नेता अकीलुर्रहमान खां (Aqeelur Rahman) के बेटे के घर पर छापा मारा गया। चेकिंग में मीटर से छेड़छाड़ मिली और मीटर नो डिस्प्ले पाया गया। कट लगाकर तथा अतिरिक्त केबिल जोड़कर दो एसी चलाये जा रहे थे। मीटर को कब्जे में लेकर पूर्व मंत्री के बेटे आमिर अकील पर 05 किलोवाट विद्युत चोरी की प्राथमिकी निरोधक थाना संभल में दर्ज करायी गयी। मौके पर अवर अभियंता, उपखंड अधिकारी, अधीक्षण अभियंता एवं लाइन स्टाफ मौजूद थे।

इसी प्रकार संभल में ही समाजवादी पार्टी के ज़िला कार्यालय में भी बिजली चोरी पायी गयी तथा अनाधिकृत रूप से बिजली के उपयोग के लिए अंडरग्राउंग केबल खींचकर दो फैक्ट्रियों में बिजली चोरी कराये जाने का मामला भी प्रकाश में आया है। रविवार को संभल टाउन में उपखंड अधिकारी तृतीय कृष्ण गोपाल के नेतृत्व में अवर अभियंता दीपक कुमार एवं लाइन स्टाफ तथा थाना हयातनगर पुलिस बल के साथ विद्युत चोरी रोको अभियान के तहत मोहल्ला सरायतरीन क्षेत्र में डोर टू डोर चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें विद्युत चोरी के कई प्रकरणों पर कार्यवाही की गयी।

चेकिंग के दौरान पाया गया कि संभल के समाजवादी पार्टी के ज़िला कार्यालय में कोई अधिकृत कनेक्शन नहीं था। सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष फिरोज़ खान पुत्र सद्दीक खान के समाजवादी पार्टी कार्यालय परिसर की जाँच में 3,301 वाट के संयोजित भार की डायरेक्ट विद्युत चोरी पाई गई।

सपा के वरिष्ठ नेता अकीलुर्रहमान खां के बेटे पर बिजली चोरी पर FIR दर्ज

इसी प्रकार मो0 सलमान पुत्र मो0 जरीफ़ निवासी पीला खदाना निकट बिलाल मस्जिद के परिसर पर 2298 वाट के संयोजित भार की डायरेक्ट विद्युत चोरी पायी गयी, बिजली चोरी से फैक्ट्री में सींघ की घिसाई कर आभूषण बनाने का कार्य किया जा रहा था। मो0 अशद पुत्र मो. इकबाल ,निवासी पीला खदाना निकट बिलाल मस्जिद पर 2398 वाट के संयोजित भार की डायरेक्ट विद्युत चोरी पायी गयी, बिजली चोरी से हड्डी आदि घिसाई का कार्य किया जा रहा था। अनाधिकृत रूप से स्वयं उपयोग कर रहे समाजवादी पार्टी कार्यालय के परिसर से ही अंडरग्राउंड केबिल डालकर दोनों हैंडीक्रॉफ्ट फैक्ट्री में विद्युत का अवैध प्रयोग कर हड्डी व सींग की घिसाई का कार्य किया जा रहा था। उपरोक्त सभी प्रकरणों में सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष फिरोज़ खां, फैक्ट्री संचालक मो0 सलमान, मो0 अशद के विरूद्ध रविवार को विद्युत चोरी निरोधक थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

बिजली चोरी कर ईमानदार उपभोक्ता को निर्बाध एवं पर्याप्त बिजली देने में बाधा बन रहे बिजली चोरों पर और विशेष रूप में जहाँ लाइन लॉस ज्यादा है वहाँ ऊर्जा विभाग ने और भी कठोर कदम उठाने का निर्णय लिया है। उसी क्रम में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के अधिकारियों द्वारा संभल ज़िले में पिछले तीन दिनों में ज्यादा लाइन हानि वाले इलाक़ों में चोरी पकड़ने की उपरोक्त कार्यवाही की गई है।

Tags: Aqeelur Rahmancrime newssambhal newsup news
Previous Post

… और बिक गया धर्मा प्रोडक्शंस, इस कंपनी ने खरीदी आधी हिस्सेदारी

Next Post

बेंगलुरु हार के बाद कीर्तन में पहुंचे विराट कोहली, पत्नी अनुष्का संग जमकर झूमें

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर शुद्ध खाद्य पदार्थों की गारंटी के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान

27/08/2026
Plantation
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर पौधरोपण कर भाई-बहन लेंगे पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

27/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश के विकास में सहभागी उद्यमियों का किया सम्मान

27/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

नेपाल की आपदा में फंसे यूपी के नागरिकों को निकालने के लिए योगी सरकार ने संभाला मोर्चा

27/08/2026
उत्तर प्रदेश

स्क्रैप हुए वाहनों में 48.5 प्रतिशत हिस्सेदारी उत्तर प्रदेश की, देश में नंबर वन का बनाया रिकॉर्ड

27/08/2026
Next Post
Virat Kohli

बेंगलुरु हार के बाद कीर्तन में पहुंचे विराट कोहली, पत्नी अनुष्का संग जमकर झूमें

यह भी पढ़ें

economy improvement

अर्थव्यवस्था में सुधार की  पहल

09/04/2021
Naxalites Encounter

बीजापुर में मुठभेड़ में आठ नक्सली ढेर, अब भी गोलीबारी जारी

01/02/2025
john

जॉन अब्राहम ‘सत्यमेव जयते 2’ के सेट पर हुए घायल, कर रहे थे एक्शन सीन

25/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version