Main Sliderक्राइमराष्ट्रीय

आज ओडिशा में दस्तक दे सकता है चक्रवाती तूफान ‘दाना’, हाई अलर्ट जारी

पुरी। बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान दाना (Cyclone Dana) अब ओडिशा तटीय इलाकों की ओर से बढ़ रहा है। यह गंभीर चक्रवाती तूफान 24 अक्टूबर की रात्रि या 25 अक्टूबर की सुबह को पुरी और सागर द्वीप के बीच उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के तटों को पार करेगा। तूफान की दस्तक से लोगों में जबरदस्त खौफ है। चक्रवात ‘दाना’ के कारण ओडिशा और बंगाल के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। इसी बीच ओडिशा, पश्चिम-बंगाल और बिहार समेत पांच राज्यों में हाई अलर्ट जारी किया गया है।

इस तूफान (Cyclone Dana)की वजह से 500 से ज्यादा ट्रेनें की रद्द की जा चुकी हैं। 16 घंटे के लिए विमानों पर रोक लगा दी गई है। एनडीआरएफ की 50 से ज्यादा टीमें तैनात की गई हैं। चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के खतरों से निपटने के लिए ओडिशा के कई तटीय जिलों से करीब 10 लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। एहतियात के तौर पर पश्चिम बंगाल में 1।14 लाख से अधिक लोगों को पहले ही शेल्टरों में ले जाया जा चुका है।

इस तूफान को प्रकोप को देखते हुए पूर्व और दक्षिण पूर्व रेलवे ने 24 और 25 अक्टूबर को बड़े पैमाने पर ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। ‘दाना’ (Cyclone Dana) के मद्देनजर बीजू पटनायक इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार शाम से विमानों का परिचालन 16 घंटों के लिए निलंबित रहेगा। 24 अक्टूबर शाम पांच बजे से 25 अक्टूबर को सुबह 9 बजे तक हवाई अड्डे का परिचालन निलंबित रहेगा।

तबाही मचाएगा चक्रवाती तूफान ‘Dana’, पर्यटकों को पुरी छोड़ने की अपील; इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

वहीं, कोलाकात के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी विमानों का संचालन आज शाम पांच बजे से कल यानी 25 अक्टूबर सुबह 9 बजे तक बंद रहेगा। ओडिशा और बंगाल के कई जिलों में स्कूल और कॉलेजों को 25-26 अक्टूबर तक बंद कर दिया गया है।

चक्रवाती तूफान ‘दाना’ (Cyclone Dana) के मद्देनजर 552 ट्रेनें भी रद्द की गई हैं। साउथ ईस्ट रेलवे ने 150, ईस्ट कोस्ट रेलवे ने 198, ईस्टर्न रेलवे ने 190 ट्रेनें और साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने 14 ट्रेनें रद्द कर दी हैं।

एनडीआरएफ ने ‘दाना’ चक्रवात (Cyclone Dana) के मद्देनजर ओडिशा और पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में कुल 56 टीम तैनात की हैं। चक्रवात के 24 और 25 अक्टूबर के बीच ओडिशा के तट पर पहुंचने का अनुमान है। इन टीमों के पास खंभे और पेड़ काटने वाले उपकरण हैं।

 

Related Articles

Back to top button