• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उमेश पाल हत्याकांड में तगड़ा एक्शन, अतीक अहमद के बेटों, गुड्डू मुस्लिम सहित 15 लोगों पर गैंगस्टर के तहत मुकदमा दर्ज

Writer D by Writer D
25/10/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज
0
Umesh Pal Murder Case

Umesh Pal Murder Case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case)  के आरोपियों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 15 लोगों पर गैंगस्टर के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटों अली और उमर के साथ बमबाज गुड्डू मुस्लिम का भी नाम शामिल है। पुलिस ने अली को अतीक के गैंग का लीडर घोषित किया है। पुलिस अब इन आरोपियों पर गैंगस्टर की धारा 14/1 के तहत अपराध से अर्जित संपत्तियों को भी अटैच करेगी।

मालूम हो कि प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में 24 फरवरी 2023 को सरेआम उमेश पाल और उनके दो गनर का मर्डर (Umesh Pal Murder Case)  कर दिया गया था। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई थी जिसमें कातिलों के चेहरे साफ नजर आए थे। इस वारदात के बाद से आरोपियों पर लगातार पुलिस का एक्शन जारी है।

बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case)  को माफिया अतीक के बेटे असद और शूटर गुलाम, अरमान, साबिर, उस्मान व गुड्डू मुस्लिम ने अंजाम दिया था। हालांकि, पर्दे के पीछे इसमें और भी कई लोग शामिल थे। वारदात के कुछ दिनों बाद ही यूपी STF ने अतीक के बेटे असद और गुलाम को एनकाउंटर में मार गिराया था। फिर पुलिस ने प्रयागराज में दो अलग-अलग जगहों पर उस्मान और अतीक के ड्राइवर अरबाज़ को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। हालांकि, गुड्डू मुस्लिम, अरमान और साबिर अभी तक फरार हैं।

इन पर लगा गैंगस्टर?

उमेश पाल को रास्ते से हटाने के लिए माफिया अतीक ने काफी प्लांनिग की थी। इसमें अतीक के बेटों सहित गुर्गो के अलावा घर के नौकरों की भी मुख्य भूमिका थी। पुलिस ने लखनऊ जेल में बंद अतीक के बेटे उमर, नैनी सेंट्रल जेल में बंद अतीक के छोटे बेटे अली, अतीक के बहनोई एखलाक, नौकर कैश अहमद, राकेश उर्फ नकेश लाला, शाहरुक अहमद के अलावा नैनी जेल ही में बंद अतीक के वकील सौलत हनीफ, विजय मिश्रा, सदाकत खान, नियाज़ अहमद के अलावा वारदात को अंजाम देने वाले गुड्डू मुस्लिम, अरमान अख्तर, मोहम्मद साबिर पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया है।

जेल में बंद हैं अतीक के दोनों बेटे

फिलहाल, अतीक अहमद का बेटा अली अहमद जो माफिया गैंग लीडर है वो नैनी सेंट्रल जेल में बंद है। वहीं अतीक का बड़ा बेटा उमर लखनऊ जेल में बंद है। जबकि, उमेश पाल मर्डर केस में शामिल गुड्डू मुस्लिम फरार है। अरमान और साबिर भी फरार हैं। बाकी बचे आरोपी जेल में बंद हैं।

पूरे मामले में प्रयागराज के डीसीपी अभिषेक भारती ने बताया कि वारदात में शामिल शूटरों के अलावा अतीक के करीबी वकील और नौकर भी हर तरह से इस वारदात में शामिल थे। इसलिए इन सभी पर गैंगस्टर लगाया गया है। इस मुकदमे की विवेचना के बाद सभी आरोपियों पर 14/1 के तहत भी कार्रवाई होगी जिसमें अपराध से अर्जित इन लोगो की संपत्तियों को कुर्क किया जाएगा।

अब तक हुई कार्रवाई

उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case) करके अतीक गैंग ने पूरे देश में सुर्खियां तो बटोरी थीं, लेकिन योगी सरकार ने इन माफियाओं व उनके गुर्गों पर जो कार्रवाई की है वो भी एक नज़ीर बनी है। अब अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के 70 से ज़्यादा गुर्गे जेल भेजे जा चुके हैं। साथ ही अतीक-अशरफ और उसके करीबियों की करीब 2 हज़ार करोड़ रुपये की सम्पत्तियों को कुर्क कर लिया गया है।

योगी सरकार ने अतीक के IS 227 गैंग की कमर पूरी तरह तोड़ दी है। अब नए गैंग चार्ट में माफिया अतीक की जगह उसके बेटे अली का नाम गैंग लीडर के तौर पर दर्ज हो गया है। अतीक का ये बेटा पहले भी अपने पिता के नक्शे कदम पर चल कर लोगों को डरा धमका रहा था। एक तरह से देखा जाए तो अतीक अपने अपराध की विरासत को बेटों को सौंप गया है।

Tags: CrimeNewsPrayagraj Newsumesh pal murder case
Previous Post

‘मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना’ के जरिए प्रदेश में ‘दुग्ध क्रांति’ लाएगी योगी सरकार

Next Post

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, देशभर से 7 शूटर्स किए अरेस्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

10 दिन तक ठिकाने बदलती रही श्रद्धा दुबे, नागपुर में गिरफ्तारी के बाद लखनऊ पहुंची

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

एशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने बढ़ाया यूपी का मान, सीएम योगी ने दी बधाई

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
Next Post
Lawrence Bishnoi Gang

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, देशभर से 7 शूटर्स किए अरेस्ट

यह भी पढ़ें

Bloody Clash

मूर्ति स्थापना को लेकर आपस में भिड़े दो पक्ष, प्रधान समेत 92 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

03/11/2021
Earthquake

रांची और जमशेदपुर की हिली धरती, घरों से बाहर निकले लोग

02/11/2024
pm modi

यूपी ही देगा भारत की ग्रोथ स्टोरी को मोमेंटम: पीएम मोदी

03/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version